&format=webp&quality=medium)
ब्रोकरेज के मुताबिक इन कंपनियों का मुनाफा अब उतना नहीं होगा जितना पहले सोचा गया था. (प्रतीकात्मक फोटो: AI)
Stocks to Buy: मिडिल ईस्ट (Middle East) में जारी जंग और कच्चे तेल (Crude Oil) की आसमान छूती कीमतों ने भारतीय ट्रैवल एंड टूरिज्म सेक्टर की चिंता बढ़ा दी है. दिग्गज ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज (Jefferies) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि इस संकट से एयरलाइंस और होटल्स की कमाई पर बुरा असर पड़ सकता है. इसी वजह से ब्रोकरेज ने इस सेक्टर के 5 में से 4 बड़े स्टॉक्स के टारगेट प्राइस घटा दिए हैं.
महंगा एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) और विदेशी पर्यटकों की घटती संख्या कंपनियों के मार्जिन को कम कर सकती है. हालांकि, जेफरीज ने अभी भी इन स्टॉक्स पर 'Buy' रेटिंग बरकरार रखी है, जो यह संकेत देता है कि यह सुस्ती अस्थायी हो सकती है और लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह 'गिरावट पर खरीदारी' का मौका भी बन सकता है.
जेफरीज की रिपोर्ट के अनुसार, सेक्टर इस समय तीन तरफा मार झेल रहा है.
1. फ्यूल की महंगाई: एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दाम बढ़ने से एयरलाइंस का खर्च बढ़ गया है.
2. लो इंटरनेशनल ट्रैफिक: युद्ध के हालातों की वजह से विदेश जाने वाले यात्रियों की संख्या घट रही है.
3.विदेशी पर्यटकों की कमी: भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या में सुस्ती देखी जा रही है.
ये भी जरूर पढ़ें- Tata Power: पोर्टफोलियो में दौड़ेगा मुनाफे का करंट, ब्रोकरेज ने दिया ₹500 का टारगेट
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
मिडल-ईस्ट संकट की वजह से एयरलाइन कंपनियों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है. पहला, तेल की कीमतें (ATF) बढ़ रही हैं। दूसरा, रूट बदलने या फ्लाइट्स कैंसिल होने से क्षमता प्रभावित हो रही है. किराया बढ़ने से यात्रियों की संख्या कम होने का डर है. इसी वजह से IndiGo के टारगेट में सबसे बड़ी कटौती की गई है.
बिल्कुल. हालांकि विदेशी पर्यटकों की हिस्सेदारी बड़े होटल्स में 20-50% तक होती है, लेकिन जेफरीज का मानना है कि घरेलू पर्यटन इसे संभाल लेगा. भारतीय अब विदेश जाने के बजाय देश के अंदर ही खूब घूम रहे हैं, जिससे होटल्स का बिजनेस पूरी तरह ठप नहीं होगा.
जेफरीज का कहना है कि इन कंपनियों का मुनाफा अब उतना नहीं होगा जितना पहले सोचा गया था. सबसे ज्यादा मुनाफे में कटौती IndiGo के लिए देखी जा रही है, उसके बाद Hotels और फिर GMR Airports का नंबर आता है.
ये भी जरूर पढ़ें- चूक न जाएं मौका! चार्ट्स पर तैयार है बड़ा मूव, अगले 10-15 दिनों के लिए इन 5 स्टॉक्स पर लगाएं दांव
जेफरीज के 'पेकिंग ऑर्डर' में एयरपोर्ट्स सबसे ऊपर हैं, उसके बाद एयरलाइंस और फिर होटल्स. इसका मतलब है कि GMR जैसे एयरपोर्ट स्टॉक्स इस संकट को झेलने में ज्यादा सक्षम हैं.
ये भी जरूर पढ़ें- रेलवे स्टॉक्स पर जेफरीज का बड़ा धमाका! Titagarh को बताया 'सुपरफास्ट', Jupiter Wagon पर 'रेड सिग्नल'; जानें क्यों?
| स्टॉक | रेटिंग | नया टारगेट (₹) | पुराना टारगेट (₹) |
| इंडिगो | BUY | 6,140 | 5,500 |
| इंडियन होटल्स | BUY | 900 | 800 |
| आईटीसी होटल्स | BUY | 250 | 210 |
| Chalet Hotels | BUY | 1,075 | 910 |
| जीएमआर एयरपोर्ट्स | BUY | 125 (बरकरार) | - |
Q1. क्या इंडिगो का शेयर अब रिस्की हो गया है?
शॉर्ट-टर्म में दबाव रह सकता है, लेकिन ₹5,500 का नया टारगेट अभी भी मौजूदा भाव से काफी ऊपर है.
Q2. होटल्स के टारगेट क्यों घटाए गए?
विदेशी पर्यटकों की कमी और बड़े कार्यक्रमों के रद्द होने के डर से अर्निंग अनुमानों में कटौती की गई है.
Q3. निवेश के लिए सबसे सुरक्षित स्टॉक कौन सा है?
जेफरीज की पसंद में GMR Airports सबसे सुरक्षित पायदान पर खड़ा है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)