&format=webp&quality=medium)
AI जनरेटेड फोटो
देश की लीडिंग रियल एस्टेट कंपनी Godrej Properties के शेयर में 60% से ज्यादा का रिटर्न मिल सकता है. ग्लोबल ब्रोकरेज कंपनी Jefferies ने इस शेयर पर टारगेट प्राइस ही इतना दिया है, जिससे निवेशकों को 63.33 फीसदी तक का तगड़ा अपसाइड मिल सकता है. जेफरीज ने इस शेयर पर BUY की रेटिंग को मेंटेन किया है. खरीदारी की राय देते हुए शेयर पर बड़ा टारगेट प्राइस दिया है.
गिरते और कमजोर बाजार में ब्रोकरेज के कहने पर इस रियल एस्टेट स्टॉक को अपने पोर्टफोलियो में शामिल किया जा सकता है. लॉन्ग टर्म के लिहाज से निवेशक इस शेयर पर दांव लगा सकते हैं. अब जान लेते हैं कि जेफरीज ने इस शेयर पर कितना टारगेट प्राइस दिया है? साथ ही इस शेयर पर खरीदारी की राय क्यों दी है?
ये भी पढ़ें: Stock To Buy: पहली बार Jefferies ने शुरू की कवरेज, स्टॉक भागा 3%, जानें किस टारगेट के लिए करें खरीदारी
प्रमोटर्स का बढ़ा भरोसा: कंपनी के प्रमोटर्स ने हाल ही में बाजार से करीब 3.5% हिस्सेदारी खरीदी है. इससे संकेत मिलता है कि उन्हें कंपनी के बिजनेस और भविष्य की ग्रोथ पर मजबूत भरोसा है.
रेजिडेंशियल डिमांड पर भरोसा: ब्रोकरेज का मानना है कि भारत में हाउसिंग और रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी की डिमांड लंबी अवधि में मजबूत बनी रह सकती है, जिसका फायदा कंपनी को मिलेगा.
Godrej की मजबूत पोजिशनिंग: कंपनी रियल एस्टेट सेक्टर में अच्छी ब्रांड वैल्यू और मजबूत प्रोजेक्ट पाइपलाइन के साथ मौजूद है, जिससे वह बढ़ती डिमांड को कैप्चर करने की स्थिति में है.
ये भी पढ़ें: Jefferies के 7 'धुरंधर' स्टॉक, पोर्टफोलियो को देंगे बूस्ट! जानें क्या हैं स्टॉक के नाम और टारगेट प्राइस?
कंस्ट्रक्शन स्केल बढ़ाने पर फोकस: मैनेजमेंट का मुख्य फोकस अब प्रोजेक्ट्स के कंस्ट्रक्शन को तेजी से बढ़ाने पर है, ताकि डिलीवरी और रेवेन्यू ग्रोथ को तेज किया जा सके.
कैश फ्लो में बड़ा सुधार संभव: कंपनी को उम्मीद है कि FY27 तक ऑपरेटिंग कैश फ्लो सरप्लस में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है, जो बैलेंस शीट को और मजबूत करेगा.
20% RoE का लक्ष्य ट्रैक पर: कंपनी ने रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) को 20% तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है और ब्रोकरेज के मुताबिक यह लक्ष्य फिलहाल सही दिशा में आगे बढ़ रहा है.

बता दें कि हाल ही में कंपनी ने हरियाणा के गुरुग्राम में रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट के लिए 11.36 एकड़ जमीन खरीदी है. यह प्रोजेक्ट गुरुग्राम के सेक्टर 63A में विकसित किया जाएगा, जो गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड माइक्रो-मार्केट का हिस्सा है और शहर के प्रमुख रियल एस्टेट हब में से एक माना जाता है. कंपनी के मुताबिक इस प्रोजेक्ट से 4,500 करोड़ रुपए से ज्यादा का संभावित रेवेन्यू मिलने की उम्मीद है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
कंपनी के MD और CEO गौरव पांडे ने कहा कि FY26 में पोर्टफोलियो में शामिल नए प्रोजेक्ट्स से 40,000 करोड़ रुपए से अधिक की संभावित बिक्री जुड़ चुकी है, जो कंपनी के लिए अब तक का सबसे बड़ा बिजनेस डेवलपमेंट साल बन गया है.
1. किस ब्रोकरेज ने गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयर पर खरीदारी की राय दी?
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने इस रियल एस्टेट स्टॉक पर BUY रेटिंग बरकरार रखते हुए निवेश की सलाह दी है.
2. इस शेयर में कितना संभावित रिटर्न मिल सकता है?
जेफरीज के टारगेट प्राइस के मुताबिक इस शेयर में निवेशकों को करीब 63.33% तक का अपसाइड रिटर्न मिल सकता है.
3. ब्रोकरेज को यह शेयर क्यों पसंद आ रहा है?
ब्रोकरेज के अनुसार प्रमोटर्स द्वारा 3.5% हिस्सेदारी खरीदना, मजबूत रेजिडेंशियल डिमांड, कंपनी की मजबूत प्रोजेक्ट पाइपलाइन और FY27 तक बेहतर कैश फ्लो की उम्मीद इस स्टॉक को आकर्षक बनाती है.
4. कंपनी ने हाल ही में कौन सा नया प्रोजेक्ट जोड़ा है?
कंपनी ने हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर 63A में 11.36 एकड़ जमीन खरीदी है. यहां प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा. इससे 4500 करोड़ रुपए से ज्यादा के संभावित रेवेन्यू की उम्मीद है.
5. कंपनी के मैनेजमेंट ने भविष्य की ग्रोथ को लेकर क्या कहा है?
कंपनी के MD और CEO गौरव पांडे के मुताबिक FY26 में नए प्रोजेक्ट्स से 40,000 करोड़ रुपये से अधिक की संभावित बिक्री जुड़ चुकी है, जिससे कंपनी के भविष्य की ग्रोथ मजबूत दिख रही है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)