Q4 नतीजों के बाद दो ब्रोकरेज इस फार्मा स्टॉक पर बुलिश, FY27 की तगड़ी गाइडेंस, 26% का बड़ा अपसाइड टारगेट

फार्मा स्टॉक Alkem Labs ने हाल ही में वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया है. इसके बाद ब्रोकरेज ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है. जानिए क्या कहती है ब्रोकरेज रिपोर्ट.
Q4 नतीजों के बाद दो ब्रोकरेज इस फार्मा स्टॉक पर बुलिश, FY27 की तगड़ी गाइडेंस, 26% का बड़ा अपसाइड टारगेट

फार्मा स्टॉक्स पर ब्रोकरेज की BUY रेटिंग (File Photo)

फार्मा कंपनी Alkem लैब्स ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है. इसके बाद ब्रोकरेज की इस स्टॉक पर मिली-जुली राय देखने को मिली है. जहां दो बड़ी ब्रोकरेज फर्में कंपनी पर बुलिश हैं, वहीं ब्रोकरेज हाउस नोमुरा के मुताबिक कंपनी के शेयर में मौजूदा भाव से 26.4% की तेजी आ सकती है. वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट में गिरावट आई है. इसका कारण 134.97 करोड़ रुपए का एक्सेप्शनल लॉस रहा है. हालांकि, Alkem लैब्स के सीईओ डॉ. विकास गुप्ता ने कहा कि कंपनी ने अब तक का सबसे ज्यादा EBITDA दर्ज किया है. कंपनी के शेयर का 52-वीक हाई 5,933.50 रुपए और 52-वीक लो 5,472.00 रुपए हैं. शेयर ने सालभर में 8.56% रिटर्न दिया है.

नोमुरा की BUY रेटिंग बरकरार

नोमुरा ने Alkem Labs के शेयर पर अपनी BUY रेटिंग को बरकरार रखा है. ब्रोकरेज के मुताबिक, चौथी तिमाही का रेवेन्यू अनुमान के मुताबिक रहा है.

उम्मीदों के मुताबिक मैनेजमेंट की गाइडेंस

  • 65.4% के अच्छे ग्रॉस मार्जिन (सालाना आधार पर 606 बेसिस प्वाइंट्स की तेजी) की मदद से कामकाजी मुनाफा अनुमानों से 11 फीसदी आगे निकल गया है.
  • कंपनी के रियल एस्टेट निवेश (74.7 करोड़ रुपए) और लेबर कोड में बदलाव (60.3 करोड़ रुपए) के कारण कुल 135 करोड़ रुपए (1.35 बिलियन) का असाधारण नुकसान हुआ है.
  • वन-टाइम आइटम्स और ज्यादा टैक्स रेट के कारण मुनाफे पर असर पड़ा है. वित्त वर्ष 2027 के अनुमानों के लिए मैनेजमेंट की गाइडेंस वर्तमान की उम्मीदों के मुताबिक या उससे बेहतर है.

Alkem Labs के Q4 और FY27 के नतीजे

विवरणQ4 FY26सालाना बदलाव (YoY %)FY26 (पूरा साल) सालाना बदलाव (YoY %)
रेवेन्यू3,603.32 करोड़+14.6%14,712.27 करोड़13.5%
EBITDA517.4 करोड़+32.2%3,005.2 करोड़19.6%
EBITDA मार्जिन14.4%Q4 FY25 में 12.4%20.4%FY25 में 19.4%
नेट प्रॉफिट (PAT - NCI के बाद)236.46 करोड़-22.7% (गिरावट)2,301.8 करोड़+6.3%

जेफरीज ने भी दी BUY रेटिंग

जेफरीज ने इस फार्मा स्टॉक पर अपनी BUY रेटिंग को बरकरार रखा है. हालांकि, टारगेट प्राइस में मामूली कटौती की है. जेफरीज के मुताबिक, चौथी तिमाही के नतीजे अनुमान से बेहतर रहे हैं.

FY27 में बरकरार रहेगी ग्रोथ स्टोरी

  • ब्रोकरेज के मुताबिक, वित्त वर्ष 2027 की ग्रोथ स्टोरी भी बरकरार है, लेकिन बढ़ती लागत के दबाव के कारण मार्जिन में सीमित बढ़त देखने को मिलेगी.
  • भारतीय कारोबार में ग्रोथ इन-लाइन रही, जबकि अमेरिका और बाकी दुनिया के बाजारों ने आउटपरफॉर्म किया है. नए लॉन्च और क्रॉनिक पोर्टफोलियो के बेहतर मिक्स से भारत में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है.
  • मैक्वेरी का नजरिया इस फार्मा स्टॉक पर बियरिश है, इस कारण Underperform रेटिंग दी है. ब्रोकरेज के मुताबिक, चौथी तिमाही में कंपनी प्रॉफिटेबिलिटी के मोर्चे पर चूक गई है, लेकिन गाइडेंस इन-लाइन है.

ब्रोकरेज की रेटिंग्स और टारगेट्स

ब्रोकरेजरेटिंगCMPपुराना टारगेट (Rs)नया टारगेट (Rs)
NomuraBuy5451-6890
JefferiesBuy545165506500
MacquarieUnderperform5451-4900

Zee Business Live TV यहां पर देखें

20-21% EBITDA मार्जिन का गाइडेंस

मैक्वेरी के मुताबिक, मैनेजमेंट को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2027 में उनका इंडिया ब्रांडेड जेनेरिक्स बिजनेस भारतीय फार्मा मार्केट की ग्रोथ को 100-150 बेसिस प्वाइंट्स से मात देगा. सेमाग्लूटाइज की डिमांड से ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा और मैनेजमेंट ने वित्त वर्ष 2027 के लिए EBITDA मार्जिन 20 से 21 फीसदी की रेंज में रहने का गाइडेंस दिया है. कंपनी के सीईओ के मुताबिक, कंपनी वित्त वर्ष 2027 में क्रॉनिक थेरेपीज के बढ़ते योगदान और इंटरनेशनल मार्केट के लिए नए लॉन्च की पाइपलाइन के दम पर स्थिर और स्वस्थ ग्रोथ की उम्मीद कर रही है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से सलाह लें.)

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6