सुस्त IPO के बाद अब 42% की तेजी दिखाने को तैयार ये नया नवेला IT Stock, एजेंटिक AI में पहले से काम कर रही है कंपनी

Fractal Analytics Share Price: Fractal में ऐसा क्या खास है जो इसे AI सेक्टर में स्टैंडआउट बनाता है? क्या यह सिर्फ AI हाइप है या इसके पीछे मजबूत फंडामेंटल्स भी हैं? आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं.
सुस्त IPO के बाद अब 42% की तेजी दिखाने को तैयार ये नया नवेला IT Stock, एजेंटिक AI में पहले से काम कर रही है कंपनी

Fractal Analytics Share Price (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Fractal Analytics Share Price: AI अब केवल टेक कंपनियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि हर बड़े उद्योग में डिसीजन मेकिंग का अहम हिस्सा बन चुका है. इसी तेजी से बदलते माहौल में एनालिटिक्स और AI-driven decision solutions देने वाली कंपनी Fractal Analytics निवेशकों के रडार पर आ गई है. इसका IPO इसी हफ्ते बाजार में लिस्ट हुआ है. प्राइस बैंड 857-900 रुपये पर था, इसकी लिस्टिंग करीब 3% के डिस्काउंट के बाद 876 रुपये पर हुई. ब्रोकरेज PL Capital ने इस स्टॉक पर BUY की शुरुआत करते हुए ₹1,260 का टारगेट दिया है, जो मौजूदा स्तर से करीब 42% तक की संभावित तेजी का संकेत देता है.

सवाल यह है कि Fractal में ऐसा क्या खास है जो इसे AI सेक्टर में स्टैंडआउट बनाता है? क्या यह सिर्फ AI हाइप है या इसके पीछे मजबूत फंडामेंटल्स भी हैं? आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं.

Fractal Analytics करती क्या है और इसका बिजनेस मॉडल क्या है?

Add Zee Business as a Preferred Source

Fractal Analytics एक AI-powered एनालिटिक्स कंपनी है, जो बड़ी कंपनियों को डेटा बेस्ड डिसीजन लेने में मदद करती है. इसका मतलब यह है कि यह कंपनियों को बताती है कि किस तरह AI और data analysis का इस्तेमाल करके सेल्स बढ़ाई जा सकती है, रिस्क कम किया जा सकता है और operations को ज्यादा efficient बनाया जा सकता है.

Fractal का कोर फोकस तीन चीजों पर है-

  • AI पर आधारित एनालिटिक्स सॉल्यूशंस
  • SaaS products (जैसे Fractal Alpha)
  • एंटरप्राइस डिसीजन इंटेलीजेंस प्लेटफॉर्म्स

इन सॉल्यूशन का इस्तेमाल बैंकिंग, रिटेल, हेल्थकेयर और मैन्युफैक्चरिंग जैसी इंडस्ट्री में बड़े स्तर पर होता है.

LIVE TV:

PL Capital ने BUY rating क्यों दी है?

PL Capital ने Fractal Analytics पर अपनी कवरेज को शुरू करते हुए BUY रेटिंग और ₹1,260 का टारगेट प्राइस दिया है. यह वैल्युएशन FY28 के अनुमानित EV/EBITDA के 22x पर आधारित है. ब्रोकरेज ने इसके पीछे कई कारण बताए हैं-

1. लगातार मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ

पिछले एक दशक में Fractal ने USD terms में लगभग 27% CAGR की steady growth दिखाई है. यह बताता है कि कंपनी का business model scalable और sustainable है.

2. क्लाइंट रिटेंशन बेहद मजबूत

Fractal का क्लाइंट रिटेंशन रेट करीब 98% है. इसका मतलब है कि एक बार client जुड़ने के बाद वह लंबे समय तक कंपनी के साथ बना रहता है, जो रिकरिंग रेवेन्यू का मजबूत संकेत है.

3. मौजूदा क्लाइंट्स से ज्यादा रेवेन्यू आ रहा

नेट रेवेन्यू रिटेंशन 120%+ है. इसका मतलब यह है कि मौजूदा क्लाइंट्स हर साल Fractal की सेवाओं पर ज्यादा खर्च कर रहे हैं.

निवेशकों के लिए क्या है इसका मतलब?

Fractal Analytics का वैल्युएशन अभी भी रीजनेबल माना जा रहा है. FY28 के अनुमान पर कंपनी का EV/EBITDA मल्टीपल करीब 15.1x है, जो AI sector peers की तुलना में सस्ता माना जा सकता है. इसका मतलब है कि AI ग्रोथ पोटेंशियल के बावजूद वैल्युएशन में अपसाइड की गुंजाइश बनी हुई है.

Fractal Analytics उन चुनिंदा कंपनियों में शामिल है, जो AI-ड्रिवन एनालिटिक्स स्पेस में मजबूत पोजीशनिंग रखती है. AI एडॉप्शन बढ़ने के साथ एंटरप्राइ एनालिटिक्स की डिमांड तेजी से बढ़ेगी, जिससे Fractal जैसे प्लेयर्स को सीधा फायदा मिलेगा.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6