₹180 तक जाएगा ये IT स्टॉक! ₹2000 करोड़ के ऑर्डर पाइपलाइन से पलटेगी किस्मत, ब्रोकरेज ने कहा- खरीद लो

IT Stocks to Buy: कंपनी के मजबूत ऑर्डर पाइपलाइन, AI आधारित सेवाओं की बढ़ती मांग और बेहतर एग्जीक्यूशन के दम पर स्टॉक में खरीद की सलाह दी गई है
₹180 तक जाएगा ये IT स्टॉक! ₹2000 करोड़ के ऑर्डर पाइपलाइन से पलटेगी किस्मत, ब्रोकरेज ने कहा- खरीद लो

आईटी कंपनी 1.1% का डिविडेंड यील्ड भी देती है. (प्रतीकात्मक फोटो: AI/Chatgpt)

IT Stocks to Buy: आईटी सेक्टर की कंपनी Allied Digital Services (ALDS) को लेकर ब्रोकरेज हाउस काफी बुलिश नजर आ रहे हैं. कंपनी के मजबूत ऑर्डर पाइपलाइन, AI आधारित सेवाओं की बढ़ती मांग और बेहतर एग्जीक्यूशन के दम पर स्टॉक में खरीद की सलाह दी गई है.

ब्रोकरेज च्वॉइस इंस्टीट्यूशन इक्विटीज ने ALDS पर BUY रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹180 का टारगेट प्राइस दिया है, जबकि मौजूदा कीमत करीब ₹122.45 है. इस हिसाब से शेयर में करीब 50% तक संभावित अपसाइड देखा जा रहा है. इसके साथ ही कंपनी 1.1% का डिविडेंड यील्ड भी देती है.

डीटेल
स्टॉक का नामAllied Digital Services
करंट प्राइस₹122
टारगेट प्राइस₹180
संभावित अपसाइडकरीब 50%
52 वीक हाई₹226.50
52 वीक लो₹86.50

बिजनेस में आ रही है स्थिरता, मार्जिन सुधरने की उम्मीद

ब्रोकरेज का मानना है कि Allied Digital अब एक बेहद स्थिर एग्जीक्यूशन फेज में प्रवेश कर रही है. बाजार में कंपनी के सर्विसेज की मांग लगातार बढ़ रही है.

हालांकि, सरकारी प्रोजेक्ट्स में काम की रफ्तार और कीमतों के दबाव के कारण शॉर्ट-टर्म में थोड़ी बहुत अस्थिरता देखने को मिल सकती है, लेकिन मीडियम-टर्म में कंपनी की स्थिति बेहद मजबूत नजर आ रही है. हाई-मार्जिन वाली सर्विसेज का हिस्सा बढ़ने से कंपनी की कमाई की क्वालिटी और बेहतर होगी.

Q4 में कैसा रहा प्रदर्शन?

  • Q4FY26 में कंपनी का रेवेन्यू ₹267.8 करोड़ रहा, जो तिमाही आधार (QoQ) पर 8.2% और सालाना आधार (YoY) पर 31% बढ़ा.
  • Q4 में EBITDA ₹-10.12 करोड़ रहा, जो QoQ आधार पर 138.7% और YoY आधार पर 8.8% गिरा.
  • EBITDA Margin Q4F में -3.8% रहा, जबकि Q3FY26 में यह 10.6% था. यानी मार्जिन में 1435 बेसिस पॉइंट (bps) की गिरावट दर्ज हुई.
  • मार्च तिमाही में मुनाफा ₹-3.4 करोड़ रहा, जो QoQ आधार पर 124.4% और YoY आधार पर 55.5% घटा.
Allied Digital

FY26 में कैसा रहा प्रदर्शन?

चुनौतीपूर्ण माहौल के बावजूद एलाइड डिजिटल ने शानदार प्रदर्शन किया है. वित्त वर्ष 26 में कंपनी के रेवेन्यू में 19.9% की मजबूत बढ़त दर्ज की गई है. कंपनी के मैनेजमेंट का लक्ष्य लॉन्ग-टर्म में 20 से 25% की सस्टेनेबल ग्रोथ बनाए रखना है. कंपनी का विजन इतना बड़ा है कि वह आने वाले एक दशक में अपने बिजनेस को 10 गुना तक बढ़ाने की ख्वाहिश रखती है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

₹2,000 करोड़ के ऑर्डर्स कतार में

Allied Digital के पास आगे के काम की कोई कमी नहीं है. इसके पास ₹2,000 करोड़ के संभावित ऑर्डर्स की एक मजबूत पाइपलाइन तैयार है. कंपनी को महाराष्ट्र के अलग-अलग प्रोजेक्ट्स और केंद्र सरकार के कॉन्ट्रैक्ट्स मिलने की उम्मीद है. मुंबई से ही करीब ₹150 करोड़ से ₹200 करोड़ का एक बड़ा ऑर्डर हाथ लग सकता है.

भारत के अलावा अमेरिका, लैटिन अमेरिका और अफ्रीका जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी कंपनी की रफ्तार मजबूत है. हालांकि ईरान-इजरायल तनाव के चलते भारत सरकार के कुछ टेंडरों में थोड़ी देरी जरूर हुई, लेकिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित ट्रांसफॉर्मेशन की मांग बहुत मजबूत हैय खासकर अमेरिका के बैंकिंग और फाइनेंशियल (BFSI) सेक्टर में इसकी भारी डिमांड है.

ब्रोकरेज को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2027 में कंपनी 20.2% की रफ्तार से बढ़ेगी. बड़ी कंपनियों द्वारा एआई (AI) इंटीग्रेशन और आउटसोर्सिंग बढ़ाए जाने का सीधा फायदा एलाइड डिजिटल जैसी कंपनियों को मिल रहा है. ₹122 की कीमत पर यह शेयर उन निवेशकों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है जो आईटी सेक्टर में लॉन्ग-टर्म ग्रोथ की तलाश कर रहे हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

(डिस्क्लेमर- किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं हैं. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

Add Zee Business as a Preferred Source