Accenture के दमदार नतीजों ने IT Stocks में फूंक दी नई जान! 3% तक उछले Infosys, Tech Mahindra के शेयर; लेकिन क्या असली रैली आएगी?

IT Stocks: एक्सेंचर ने उम्मीद से बेहतर रेवेन्यू दिखाया, मिडिल ईस्ट की टेंशन के बावजूद लोअर गाइडेंस को बढ़ाया और AI पर भी मजबूत स्टांस रखा. ये पॉजिटिव ट्रिगर्स रहे. ऐसे में बड़ा सवाल है- क्या IT सेक्टर की गिरावट खत्म हो रही है या अभी भी सावधानी जरूरी है?
Accenture के दमदार नतीजों ने IT Stocks में फूंक दी नई जान! 3% तक उछले Infosys, Tech Mahindra के शेयर; लेकिन क्या असली रैली आएगी?

IT Stocks: घरेलू शेयर बाजारों में शु्क्रवार की तेजी के बीच ग्लोबल IT दिग्गज Accenture के मजबूत नतीजों ने भी भारतीय IT सेक्टर में नई उम्मीद जगा दी है. Infosys, Tata Consultancy Services, HCL Technologies और Wipro जैसे शेयरों में 3% तक की तेजी देखने को मिली. एक्सेंचर ने उम्मीद से बेहतर रेवेन्यू दिखाया, मिडिल ईस्ट की टेंशन के बावजूद लोअर गाइडेंस को बढ़ाया और AI पर भी मजबूत स्टांस रखा. ये पॉजिटिव ट्रिगर्स रहे. ऐसे में बड़ा सवाल है- क्या IT सेक्टर की गिरावट खत्म हो रही है या अभी भी सावधानी जरूरी है?

Accenture के नतीजों ने क्यों बदला सेंटीमेंट?

Accenture ने Q2 FY26 में $18 बिलियन का रेवेन्यू दर्ज किया, जो उम्मीद से बेहतर रहा. कंपनी के बुकिंग्स $22.1 बिलियन रहे, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है. सबसे अहम बात यह रही कि कंपनी ने अपने FY26 के ग्रोथ गाइडेंस को बढ़ाकर 4-6% कर दिया, जो पहले 3-5% था. इसके साथ ही AI, क्लाउड और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में मजबूत डिमांड की पुष्टि हुई. यही कारण है कि बाजार ने इसे IT सेक्टर के लिए पॉजिटिव संकेत माना.

Add Zee Business as a Preferred Source

भारतीय IT कंपनियों पर क्या असर?

  • Accenture के नतीजों का सीधा असर भारतीय IT कंपनियों के सेंटीमेंट पर पड़ा.
  • बेहतर गाइडेंस से संकेत मिला कि IT खर्च में गिरावट नहीं, बल्कि स्थिरता है
  • AI को खतरे की बजाय अवसर बताया गया
  • बड़े डील्स और बुकिंग्स से डिमांड मजबूत दिखी

हालांकि, यह भी ध्यान देने वाली बात है कि IT शेयर अभी भी अपने 52 हफ्ते के हाई से 25% से 40% तक नीचे ट्रेड कर रहे हैं. यानी वैल्यूएशन के लिहाज से यह सेक्टर अभी भी आकर्षक दिख रहा है.

ब्रोकरेज क्या कह रहे हैं?

ब्रोकरेज हाउसेज के कमेंट्स को अगर गहराई से समझें, तो तस्वीर सिर्फ “पॉजिटिव” या “नेगेटिव” नहीं है, बल्कि काफी संतुलित और डेटा-ड्रिवन है. हर ब्रोकरेज IT सेक्टर को अलग एंगल से देख रहा है- कहीं ग्रोथ की उम्मीद, तो कहीं मैक्रो और डिमांड को लेकर सावधानी.

Jefferies: शॉर्ट टर्म में ग्रोथ की रफ्तार धीमी रह सकती है

Jefferies का मानना है कि Accenture की गाइडेंस देखने में पॉजिटिव जरूर है, लेकिन इसके भीतर छुपा संकेत थोड़ा कमजोर है. FY26 की गाइडेंस बढ़ाने के बावजूद H2 (दूसरी छमाही) की ग्रोथ 0.5%–4.5% के बीच रह सकती है. इसका मतलब है कि निकट भविष्य में IT सेक्टर में तेज उछाल की उम्मीद नहीं है. मिडिल ईस्ट तनाव जैसे ग्लोबल फैक्टर्स FY27 की रिकवरी को भी प्रभावित कर सकते हैं. AI को लेकर भी उनका नजरिया थोड़ा सतर्क है- इसे “structural drag” यानी लंबी अवधि का दबाव मानते हैं.

निष्कर्ष: Jefferies फिलहाल IT सेक्टर पर Underweight यानी कम एक्सपोजर रखने की सलाह दे रहा है.

Morgan Stanley: ट्रेंड स्थिर, लेकिन कुछ सेक्टर्स में सुस्ती

  • Morgan Stanley का आकलन थोड़ा संतुलित है.
  • Accenture के नतीजों का असर भारतीय IT कंपनियों पर “in-line” यानी सामान्य रहेगा
  • Managed services (जो भारतीय IT के लिए अहम है) में ग्रोथ धीमी पड़ रही है
  • BFSI (बैंकिंग-फाइनेंस) जैसे बड़े सेक्टर्स में डिमांड थोड़ी कमजोर दिखी
  • हालांकि, यह भी संकेत है कि कुछ सेक्टर्स में अब रिकवरी के शुरुआती संकेत दिख सकते हैं.

निष्कर्ष: अभी बड़ा ट्रिगर नहीं, लेकिन धीरे-धीरे सुधार की संभावना.

LIVE TV:

BofA: ग्रोथ आउटलुक बरकरार, AI से लंबी अवधि में फायदा

  • Bank of America का नजरिया अपेक्षाकृत पॉजिटिव है.
  • Accenture की गाइडेंस और मैनेजमेंट कमेंट्री से ग्रोथ आउटलुक स्थिर दिखता है
  • AI को धीरे-धीरे बढ़ते हुए अवसर के रूप में देखा जा रहा है
  • अभी तक क्लाइंट स्पेंड या डिमांड में कोई बड़ी गिरावट नहीं दिखी
  • हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि मिडिल ईस्ट तनाव एक संभावित रिस्क बना हुआ है.

निष्कर्ष: IT सेक्टर में स्ट्रक्चरल ग्रोथ कहानी इंटैक्ट है.

Citi: प्रतिस्पर्धा ज्यादा, ग्रोथ सीमित लेकिन स्थिर

  • Citi का नजरिया “cautious but realistic” है.
  • North America और Europe जैसे बड़े मार्केट्स में ग्रोथ सीमित (2-3%)
  • क्लाइंट खर्च पिछले साल जैसा ही, यानी कोई बड़ा उछाल नहीं
  • प्राइसिंग बहुत प्रतिस्पर्धी हो गई है, जिससे मार्जिन पर दबाव रह सकता है
  • AI, क्लाउड और डेटा अभी भी मुख्य डिमांड ड्राइवर्स हैं
  • साथ ही, उन्होंने M&A (mergers & acquisitions) बढ़ने की संभावना जताई है, क्योंकि कंपनियां ग्रोथ के नए रास्ते तलाशेंगी.

निष्कर्ष: सेक्टर स्थिर है, लेकिन तेज ग्रोथ के लिए समय लगेगा.

HSBC: वैल्यूएशन आकर्षक, AI बड़ा टेलविंड

  • HSBC का फोकस वैल्यूएशन और करेंसी पर है.
  • IT शेयरों की वैल्यूएशन अब “ट्रफ” यानी निचले स्तर के करीब
  • रुपए की कमजोरी (depreciation) से IT कंपनियों की कमाई को सपोर्ट मिलेगा
  • AI को “net tailwind” यानी कुल मिलाकर पॉजिटिव फैक्टर माना
  • हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि Accenture के नतीजे अकेले सेक्टर का sentiment पूरी तरह नहीं बदल सकते.

निष्कर्ष: लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए वैल्यू उभर रही है.

Nomura: रिकवरी मैक्रो पर निर्भर, चुनिंदा स्टॉक्स पसंद

  • Nomura का फोकस स्टॉक-सेलेक्शन पर है.
  • ग्रोथ गाइडेंस में सुधार हुआ है, लेकिन पूरी रिकवरी मैक्रो पर निर्भर है
  • BFSI सेक्टर में डिमांड बनी हुई है, जो भारतीय IT के लिए पॉजिटिव है
  • बड़े कैप में Infosys जैसे स्टॉक्स पसंद, मिडकैप में Coforge जैसे नाम आकर्षक

निष्कर्ष: पूरे सेक्टर के बजाय चुनिंदा शेयरों में निवेश बेहतर.

अनिल सिंघवी का नजरिया

  • मार्केट गुरु अनिल सिंघवी के मुताबिक IT सेक्टर अगले 6 महीनों तक फोकस में रह सकता है.
  • Accenture के मजबूत नतीजों ने भरोसा बढ़ाया
  • AI को बड़ा ग्रोथ ड्राइवर माना गया
  • निवेशकों को बैलेंस्ड अप्रोच अपनाने की सलाह
  • उनका मानना है कि सीधे स्टॉक्स खरीदने के बजाय IT सेक्टर म्यूचुअल फंड्स में निवेश बेहतर विकल्प हो सकता है.

निवेशकों के लिए क्या मतलब?

IT सेक्टर में गिरावट के बाद वैल्यूएशन आकर्षक हो गए हैं. AI और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन लंबे समय की ग्रोथ थीम बने रहेंगे. शॉर्ट टर्म में वोलैटिलिटी बनी रह सकती है, इसलिए जल्दबाजी में बड़ा निवेश करने से बचना चाहिए.

FAQs

1. Accenture के नतीजों का भारतीय IT पर असर क्यों होता है?
Accenture ग्लोबल IT स्पेंड और डिमांड का बड़ा इंडिकेटर है, इसलिए इसके नतीजे भारतीय कंपनियों के आउटलुक को प्रभावित करते हैं.

2. क्या IT सेक्टर में अब तेजी शुरू हो गई है?
शॉर्ट टर्म में रैली संभव है, लेकिन स्थायी तेजी के लिए ग्लोबल डिमांड में सुधार जरूरी है.

3. क्या अभी IT स्टॉक्स खरीदने चाहिए?
लॉन्ग टर्म के लिए धीरे-धीरे निवेश करना बेहतर है, एकमुश्त निवेश से बचें.

4. AI का IT सेक्टर पर क्या असर होगा?
AI से प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी और नए अवसर बनेंगे, लेकिन शुरुआती दौर में मार्जिन पर दबाव आ सकता है.

5. म्यूचुअल फंड या डायरेक्ट स्टॉक- क्या बेहतर?
अगर सेक्टर की समझ सीमित है, तो IT सेक्टर म्यूचुअल फंड ज्यादा सुरक्षित विकल्प हो सकता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6