Coforge: आईटी कंपनी को रिजर्व बैंक से गुड न्यूज, स्टॉक पर रखें नजर, CLSA ने दिया है 105% अपसाइड टारगेट

आईटी सर्विस कंपनी Coforge Ltd को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से 1 बिलियन डॉलर के ओवरसीज डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट को मंजूरी मिल गई है. कंपनी 2.35 बिलियन डॉलर में अमेरिकन AI कंपनी Encora का एक्वीजिशन करने जा रही है. ब्रोकरेज फर्म CLSA ने इस स्टॉक के लिए 105% अपसाइड का टारगेट दिया है.
Coforge: आईटी कंपनी को रिजर्व बैंक से गुड न्यूज, स्टॉक पर रखें नजर, CLSA ने दिया है 105% अपसाइड टारगेट

रिजर्व बैंक ने 1 बिलियन डॉलर के फॉरन इन्वेस्टमेंट को मंजूरी दी है. (AI जेनरेटेड फोटो)

आईटी एंड डिजिटल सर्विस देने वाली कंपनी कोफोर्ज (Coforge) को लेकर एक गुड न्यूज है. एक्सचेंज को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अमेरिकन कंपनी Encora को खरीदने की मंजूरी दे दी है. ऐसे में बुधवार को जब बाजार खुलेगा तो इस स्टॉक पर फोकस कर सकते हैं. ज्यादातर ब्रोकरेज इस स्टॉक पर बुलिश हैं. CLSA ने तो 105% अपसाइड तक के टारगेट दिए हैं.

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, अमेरिकन डिजिटल इंजीनियरिंग कंपनी Encora को खरीदने को लेकर रिजर्व बैंक ने कोफोर्ज लिमिटेड के लिए 1 बिलियन डॉलर के ओवरसीज डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट को मंजूरी दी है. इस डील के लिए अन्य जरूर अप्रूवल्स कंपनी के पास पहले से है और कई अप्रूवल्स एडवांस स्टेज में है.

Summary

Add Zee Business as a Preferred Source
  • विदेशी निवेश की मंजूरी मिल गई, जिससे Encora के एक्वीजिशन का रास्ता साफ हो गया है
  • Encora का एक्वीजिशन 2.35 बिलियन डॉलर में जो AI और डिजिटल इंजीनियरिंग में मजबूत है
  • 1.89 बिलियन डॉलर शेयर स्वैप और बाकी 550 मिलियन डॉलर लोन समेत अन्य साधन से फंड होगा
  • कई जरूरी अप्रूवल्स पहले ही मिल चुके हैं और बाकी अंतिम स्टेज में हैं, डील लगभग फाइनल के करीब
  • कोफोर्ज का स्केल और AI कैपेबिलिटी बढ़ेगी जिससे ग्रोथ की नई अपॉर्च्युनिटी सामने आएगी

क्या करती है Encora?

बता दें कि Encora एक सिलिकॉन वैली कंपनी है जिसका डीएनए AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) है. यह कंपनी मुख्य रूप से फॉर्च्यून-1000 कंपनियों को सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग सर्विस देती है. कोफोर्ज 2.35 बिलियन डॉलर में इस कंपनी को खरीदने जा रही है. Q3 कॉन्फेंस कॉल में मैनेजमेंट ने बताया था कि 2.35 बिलियन डॉलर की डील में 1.89 बिलियन डॉलर शेयर स्वैप ट्रांजैक्शन होगा जबकि बाकी टर्म लोन का हिस्सा होगा. कंपनी 550 मिलियन डॉलर का टर्म लोन 4-5 बैंकों के कंर्सोटियम से लेने जा रही है.

ब्रोकरेज का है बड़ा भरोसा

कोफोर्ज लिमिटेड का शेयर 30 मार्च को 1115 रुपए पर बंद हुआ था. इस आईटी सर्विस स्टॉक पर ज्यादातर ब्रोकरेज बुलिश हैं. CLSA ने तो BUY रेटिंग के साथ में 2278 रुपए का बड़ा टारगेट दिया है. नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने BUY रेटिंग के साथ में 2100 रुपए का टारगेट दिया है. UBS ने न्यूट्रल रेटिंग के साथ में कवरेज की शुरुआत की है और 1240 रुपए का टारगेट दिया है. CITI ने SELLकी रेटिंग दी है और 1110 रुपए का टारगेट दिया है.

ब्रोकरेज रेटिंग और टारगेट

ब्रोकरेज हाउसरेटिंगटारगेट प्राइस (₹)Upside/Downside
CLSABUY₹2278105%
NuamaBUY₹210088%
UBSNEUTRAL₹124011%
CITISELL₹1110-0.50%

105% अपसाइड टारगेट

सबसे बुलिश टारगेट CLSA ने दिया है जो वर्तमान भाव से करीब 105% अधिक है. कंपनी के CEO सुधीर सिंह ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आईटी कंपनियों के लिए खतरा नहीं बल्कि बड़ी अपॉर्च्युनिटी है. आईटी सर्विस कंपनियों के पास डोमेन टेक्निकल एक्सपर्टीज और AI टूल्स की मदद से सॉल्यूशन बनाने की क्षमता है. यह क्लाउड + SaaS यानी सॉफ्टवेयर एज ए सर्विस जैसी क्रांति होगी.

IT कंपनियों का रोल

  • AI मॉडल मैनेजमेंट
  • AI एजेंट का समन्वय
  • एंटरप्राइज AI डिप्लॉयमेंट

हिस्टोरिकल ऐवरेज से सस्ते में मिल रहा स्टॉक

ऐनालिस्ट इस कंपनी के आउटलुक को लेकर सुपर पॉजिटिव है. ऐसे में टारगेट प्राइस 20x एक साल के फॉरवर्ड P/E मल्टीपल पर पिक किया गया है. इसके अलावा यह टारगेट 1x PEG यानी प्राइस टू अर्निंग ग्रोथ आधारित है. पिछले सात सालों से कोफोर्ज का शेयर 1.8x PEG मल्टीपल पर ट्रेड करता रहा है. ऐसे में निवेशकों के लिए यह काफी अट्रैक्टिव वैल्युएशन पर मिल रहा है.

हिस्टोरिकल परफॉर्मेंस

Duration(Change %)(Sensex Change %)
1 हफ्ता1.29-1.03
2 हफ्ते3.13-4.71
1 महीना-6.04-11.49
YTD (इस साल अब तक)-32.62-15.54
3 महीने-32.81-15.03
6 महीने-29.93-10.37
1 साल-31.18-7.06
2 साल1.35-2.31
3 साल52.2524.13
5 साल88.6643.5
10 साल1027.62183.94

पिछले कुछ समय से भारी दबाव

Coforge का शेयर 1115 रुपए पर है. इस शेयर का 52 वीक्स हाई 1994 रुपए और लो 1008 रुपए है जो इसने 17 मार्च को बनाया था. अपने हाई से यह शेयर -45% नीचे कारोबार कर रहा है. दिसंबर 2024 में इस शेयर ने 2005 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. पिछले एक महीने में इस शेयर में -20% की गिरावट आई है जबकि इस साल अब तक इसने -32% का निगेटिव रिटर्न दिया है.

इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के पास 88% हिस्सेदारी

कैटिगरीSep 2024Dec 2024Mar 2025Jun 2025Sep 2025Dec 2025
प्रमोटर्स0.00%0.00%0.00%0.00%0.00%0.00%
FIIs42.09%42.55%40.21%37.42%34.09%34.53%
DIIs48.15%47.86%49.93%52.32%54.87%53.67%
पब्लिक (Public)9.75%9.58%9.86%10.25%11.03%11.80%

कोफोर्ज लिमिटेड एक फुली प्रोफेशनली मैनेज्ड कंपनी है जिसमें 100% ओनरशिप पब्लिक के पास है. इंस्टीट्यूशन के पास करीब 88% हिस्सेदारी है. 45 म्यूचुअल फंड्स स्कीम्स के पास 38.70% ओनरशिप रखते हैं जबकि 23 इंश्योरेंस कंपनियों के पास 13.75% हिस्सेदारी है. UTI, निप्पॉन इंडिया, इन्वेस्को, मोतीलाल जैसे सभी दिग्गज फंड मैनेजर्स का भरोसा है. इंश्योरेंस कंपनियों में केवल LIC अकेले 4.66% हिस्सेदारी रखती है. 229432 रीटेल निवेशकों के पास 7.79% हिस्सेदारी है.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 Coforge को RBI से क्या मंजूरी मिली?

Coforge को $1 बिलियन+ ओवरसीज इन्वेस्टमेंट की मंजूरी मिली जिससे Encora acquisition का रास्ता साफ हुआ.

Q2 Encora डील कितनी बड़ी है?

यह $2.35 बिलियन की डील है जो भारतीय IT सेक्टर की सबसे बड़ी एक्वीजिशन में से एक है.

Q3 इस डील का फंडिंग स्ट्रक्चर क्या है?

करीब $1.89 बिलियन शेयर स्वैप और $550 मिलियन लोन/QIP के जरिए फंडिंग होगी.

Q4 Encora कंपनी क्या करती है?

Encora एक AI-driven डिजिटल इंजीनियरिंग कंपनी है जो फॉर्च्यून-1000 क्लाइंट्स को सॉफ्टवेयर और AI सॉल्यूशंस देती है.

Q5 इस डील से Coforge को क्या फायदा होगा?

इससे कंपनी की AI कैपेबिलिटी, ग्लोबल स्केल और रेवेन्यू $2.5B तक बढ़ेगा, जिससे ग्रोथ तेज हो सकती है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6