ये तो टेंशन वाली बात है, ब्रोकरेज फर्म ने 4 स्टॉक्स को एक साथ दे दी है SELL रेटिंग, कहीं आपने तो नहीं लगाया पैसा?

ब्रोकरेज कंपनी Citi ने आईटी सेक्टर के कुछ स्टॉक्स में SELL की रेटिंग दी है. हालांकि ब्रोकरेज कंपनी ने न्यूट्रल की भी रेटिंग दी है. ऐसे में अगर आपके पोर्टफोलियो में ये स्टॉक्स हैं तो पहले जान लें कि आगे क्या करना है?
ये तो टेंशन वाली बात है, ब्रोकरेज फर्म ने 4 स्टॉक्स को एक साथ दे दी है SELL रेटिंग, कहीं आपने तो नहीं लगाया पैसा?

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में हल्की तेजी का माहौल ही देखने को मिल रहा है. कल भी बाजार में तेजी ही देखने को मिली थी. इजराइल और ईरान के बीच तनाव के बीच का असर मार्केट में ज्यादा देखने को नहीं मिल रहा है. बाजार फिलहाल दायरे में ही ट्रेड कर रहा है. बहुत ज्यादा बिकवाली नहीं है लेकिन ब्रोकरेज कंपनी CITI ने आईटी सेक्टर के कुछ दमदार स्टॉक पर भविष्यवाणी जारी की है. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म सिटी ने आईटी सेक्टर के 6 स्टॉक्स (6 IT Stocks) पर अपनी राय जारी की है. हालांकि इन 6 स्टॉक्स में से 4 शेयरों में बिकवाली की ही राय दी है. ऐसे में अगर आपके पोर्टफोलियो में ये स्टॉक हैं तो पहले यहां जान लीजिए कि आईटी सेक्टर के किन शेयरों में ब्रोकरेज कंपनी सिटी ने क्या राय दी है?

इन शेयरों पर CITI की राय

ब्रोकरेज कंपनी सिटी की ओर से TCS, Infosys, HCL Tech, Tech Mahindra, LTIMindtree और Wipro पर राय दी गई है. हालांकि इन 6 में से 4 शेयरों में SELL की रेटिंग दी गई है और बाकी के दो शेयरों में न्यूट्रल की रेटिंग दी है लेकिन टारगेट प्राइस बहुत ज्यादा नहीं है. ऐसे में अगर आपके पोर्टफोलियो में इनमें से कोई भी स्टॉक है तो पहले यहां ब्रोकरेज की राय जान लीजिए.

Add Zee Business as a Preferred Source

Citi on TCS

टाटा ग्रुप के बड़े आईटी स्टॉक टीसीएस पर ब्रोकरेज कंपनी सिटी ने SELL की रेटिंग दी है. 17 जून को सुबह 10.15 बजे के आसपास ये शेयर 3,496.90 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. लेकिन ब्रोकरेज कंपनी ने इस शेयर पर सेल की रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 3000 से बढ़ाकर 3245 रुपए कर दिया है. आज के ट्रेडिंग सेशन में शेयर मामूली तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है और बीते एक महीने की रिटर्न देखें तो शेयर में 0.62 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है.

Citi on Infosys

इंफोसिस आईटी शेयर पर ब्रोकरेज कंपनी सिटी ने न्यूट्रल की रेटिंग दी है. इस शेयर पर ब्रोकरेज कंपनी ने टारगेट प्राइस को 1525 रुपए से बढ़ाकर 1645 रुपए कर दिया है. हालांकि शेयर का भाव आज के ट्रेडिंग सेशन में 1,625.80 रुपए के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. आज शेयर मामूली बढ़त के साथ ट्रेड करता हुआ नजर आ रहा है. हालांकि बीते एक महीने में ये शेयर 4.23 फीसदी की बढ़त के साथ ट्रेड करता हुआ नजर आया है.

Citi on HCL Tech

एचसीएल टेक पर ब्रोकरेज कंपनी सिटी ने न्यूट्रल की रेटिंग दी है. इस शेयर का भाव 1,732.30 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. ब्रोकरेज कंपनी सिटी ने टारगेट प्राइस 1510 रुपए से बढ़ाकर 1690 रुपए कर दिया है. शेयर मामूली बढ़त के साथ ट्रेड करता हुआ नजर आ रहा है लेकिन बीते एक महीने की रिटर्न देखेंगे तो शेयर ने 5 फीसदी की तेजी दर्ज की है.

Citi on Tech Mahindra

टेक महिंद्रा पर ब्रोकरेज कंपनी सिटी ने SELL की रेटिंग दी है. ब्रोकरेज कंपनी सिटी ने इस शेयर पर 1265 रुपए के टारगेट प्राइस को बढ़ाकर 1430 रुपए कर दिया है. आज के ट्रेडिंग सेशन में शेयर 0.74 फीसदी की मामूली तेजी के साथ ट्रेड करता हुआ नजर आ रहा है लेकिन बीते एक महीने में शेयर ने 6 फीसदी से भी ज्यादा की रिटर्न दर्ज की है.

Citi on LTI Mindtree

LTI Mindtree में आज के ट्रेडिंग सेशन में करीब डेढ़ फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है लेकिन ब्रोकरेज कंपनी सिटी ने इस शेयर में Sell की रेटिंग को बरकरार रखा है. हालांकि टारगेट प्राइस 4135 रुपए से बढ़ाकर 4680 रुपए कर दिया है. हालांकि बीते एक महीने में इस शेयर में करीब 10 फीसदी की तेजी देखने को मिली है.

Citi on Wipro

विप्रो पर भी ब्रोकरेज कंपनी सिटी ने Sell की रेटिंग को ही मेंटेन किया है. हालांकि ब्रोकरेज कंपनी ने टारगेट प्राइस को बढ़ाकर 215 से 235 कर दिया है. आज ये शेयर मामूली तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है लेकिन बीते एक महीने में शेयर में 5 फीसदी से भी ज्यादा की तेजी दर्ज हुई है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6