इजरायल-ईरान युद्ध के बीच जेफरीज ने बताया निवेश का मंत्र! इन स्टॉक्स में बनेगा मोटा पैसा, यहां दिखेगा दबाव

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर सोमवार को भारतीय शेयर बाजार पर दिखा. सेंसेक्स 900 अंकों से ज्यादा टूट गया, जबकि निफ्टी 25000 के नीचे फिसल गया. जियो-पॉलिटिकल अनिश्चितता के बीच ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने निवेशकों के लिए खास रणनीति सुझाई है.
इजरायल-ईरान युद्ध के बीच जेफरीज ने बताया निवेश का मंत्र! इन स्टॉक्स में बनेगा मोटा पैसा, यहां दिखेगा दबाव

बाजार पर छोटी अवधि का दबाव. 

Israel-Iran War: मिडिल ईस्ट में तनाव का असर सोमवार को भारतीय शेयर बाजार पर दिखा. सेंसेक्स 900 अंकों से ज्यादा टूट गया, जबकि निफ्टी 25000 के नीचे फिसल गया. इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते टेंशन ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. जियो-पॉलिटिकल अनिश्चितता के बीच ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने निवेशकों के लिए खास रणनीति सुझाई है. रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा हालात में कुछ सेक्टर्स और चुनिंदा स्टॉक्स में कमाई के मौके बन सकते हैं, जबकि तेल पर निर्भर कंपनियों में दबाव बढ़ने की आशंका है.

शेयर बाजार बाजार पर छोटी अवधि का दबाव

जेफरीज का मानना है कि छोटी अवधि में मिडिल ईस्ट तनाव का असर रहने का अनुमान है. ब्रोकरेज का कहना है कि इसका असर ऑयल मार्केटिंग, ट्रैवल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर पर पड़ सकता है. इसका मुख्य कारण तेल की कीमतों में संभावित बढ़ोतरी और अंतरराष्ट्रीय यात्रा में आने वाली बाधाएं हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

भारत और मिडिल ईस्ट में व्यापारिक संबंध

ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के लिए मिडिल ईस्ट केवल एनर्जी का स्रोत नहीं, बल्कि एक प्रमुख एक्सपोर्ट डेस्टिनेशन भी है.

  • मिडिल ईस्ट के साथ भारत के आर्थिक संबंध मजबूत हैं.
  • मिडिल ईस्ट को भारत का कुल 17% एक्सपोर्ट होता है.
  • 55% कच्चा तेल और 38% वर्कर रेमिटेंस देता है.

गिरावट में खरीदारी का मौका

ब्रोकरेज के अनुसार, लंबे समय तक चलने वाला टकराव, एनर्जी की कीमतों में भारी उछाल के साथ, एक बड़ा मैक्रो नेगेटिव होगा. हालांकि, हाल के रिजनल झगड़े कुछ समय के लिए रहे हैं. और गिरावट खरीदने का मौका हो सकती है. रिपोर्ट में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों, ट्रैवल और हॉस्पिटैलिटीऔर रेट-सेंसिटिव स्टॉक्स के लिए यह नेगेटिव है, जबकि डिफेंस कंपनियों के लिए पॉजिटिव है.

L&T40% कंसोलिडेटेड ऑर्डरबुक
Newgen Software30% कुल आय
Dabur / Titan5% से 10% आय
Ajanta / Biocon / Cipla5% से 10% आय
OMCs (IOCL, BPCL, आदि)कच्चा तेल आयात और मार्केटिंग मार्जिन

मिडिल ईस्ट से कारोबार

  • L&T- कंपनी की मिडिल ईस्ट से 40% कंसो EPC ऑर्डरबुक है.
  • Newgen सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज की 30% आय का बड़ा एक्सपोजर है.

मिडिल ईस्ट से 5-10% आय

अन्य कंपनियों का मिडिल ईस्ट में 5-10% एक्सपोजर हैं, जिनमें कंज्यूमर कंपनियां- Dabur, Titan, कुछ फार्मा कंपनियां- Ajanta Pharma, Biocon, Cipla शामिल हैं.

बड़ी हॉस्पिटल चेन (इंटरनेशनल मरीजों से 8-10% रेवेन्यू), कुछ दूसरी कंपनियां- PB Fintech, Voltas.

Live TV

कंक्लूजन

जेफरीज की रिपोर्ट के मुताबिक अगर मिडिल ईस्ट में तनाव और ज्यादा गहराता है, तो एनर्जी की कीमतों में तेज उछाल संभव है. यह इंडियन करेंसी और फिस्कल डेफिसिट के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है. हालांकि, डिफेंस और चुनिंदा फार्मा शेयर इस अनिश्चितता के दौर में सुरक्षित दांव साबित हो सकते है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट्स द्वारा दी गई है. ये ज़ी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवइजर से परामर्श कर लें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6