ईरान युद्ध के डर से बाजार पस्त! गिरावट के बीच कहां बनेगा पैसा और कहां होगा नुकसान? जानिए ग्लोबल ब्रोकरेज की राय

Brokerage Reprots: GIFT Nifty में 125 अंकों से ज्यादा की गिरावट है, जो बाजार के कमजोर शुरुआत का इशारा करता है. ऐसे माहौल में ग्लोबल ब्रोकरेज ने भारतीय कंपनियों और सेक्टर्स पर अपनी नई रिपोर्ट जारी की है. आइए जानते हैं आज कहां बनेगा पैसा और कहां हो सकता है नुकसान?
ईरान युद्ध के डर से बाजार पस्त! गिरावट के बीच कहां बनेगा पैसा और कहां होगा नुकसान? जानिए ग्लोबल ब्रोकरेज की राय

(प्रतीकात्मक फोटो: Freepik)

Brokerage Reports: शुक्रवार को एशियाई शेयर बाजारों में ज्यादातर गिरावट देखने को मिली, क्योंकि तनाव कम होने की संभावनाओं पर बढ़ते संदेह के चलते वॉल स्ट्रीट ने ईरान युद्ध की शुरुआत के बाद से अपना सबसे खराब दिन देखा. GIFT Nifty में 125 अंकों से ज्यादा की गिरावट है, जो बाजार के कमजोर शुरुआत का इशारा करता है. ऐसे माहौल में ग्लोबल ब्रोकरेज ने भारतीय कंपनियों और सेक्टर्स पर अपनी नई रिपोर्ट जारी की है. आइए जानते हैं आज कहां बनेगा पैसा और कहां हो सकता है नुकसान?

Infosys

आईटी कंपनी इंफोसिस पर मॉर्गन स्टैनली ने Equalweight की रेटिंग को बरकरार रखा है और 1760 रुपए का टारगेट तय किया है. जबकि नोमुरा ने स्टॉक पर BUY रेटिंग बनाए रखी है और 1810 रुपए का टारगेट दिया है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  • मॉर्गन स्टैनली के मुताबिक, कंपनी ने Optimum Healthcare IT और Stratus के अधिग्रहण की घोषणा की है. अनुमान है कि FY27 में ये कंपनी के कुल रेवेन्यू का 1.2% होंगे.
  • अनुमान है कि यह डील कंपनी की कमाई पर न्यूट्रल या थोड़ा नकारात्मकअसर डालेगी, यह मानते हुए कि EBIT मार्जिन कम रहेंगे और Amortization लागतें बढ़ेंगी.
  • Optimum Healthcare IT डील को अभी रेगुलेटरी मंज़ूरी मिलना बाकी है. कंपनी की रणनीति अब ज्यादा आक्रामक हो गई है; वह चुनिंदा सेक्टर्स और भौगोलिक क्षेत्रों में अपनी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए खास तरह के छोटे-छोटे अधिग्रहणकरने पर जोर दे रही है.
ब्रोकरेजस्टॉकरेटिंगटारगेट प्राइस (₹)
Morgan StanleyInfosysEqualweight1,760
NomuraInfosysBuy1,810

LIC Housing Finance

HSBC ने हाउसिंग फाइनेंस कंपनी एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस की रेटिंग को Hold से अपग्रेड कर Buy किया है. वहीं टारगेट प्राइस 570 रुपए से बढ़ाकर 610 रुपए किया. करंट प्राइस से इमें 7 फीसदी बढ़त है.

LIC

Jefferies ने देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी पर BUY रेटिंग के साथ कवरेज की शुरुआत की है और 900 रुपए का टारगेट तय किया है.

ONGC

UBS ने गैस कंपनी ओएनजीसी की रेटिंग को न्यूट्रल से अपग्रेड कर BUY किया है. साथ ही, टारगेट प्राइस 275 रुपए से बढ़ाकर 350 रुपए किया है. करंट प्राइस से स्टॉक में 27.3 फीसदी की बढ़त का अनुमान है.

ब्रोकरेजस्टॉकरेटिंग/एक्शनटारगेट प्राइस (₹)
HSBCLIC Housing FinanceBuy610
JefferiesLICBuy900
UBSONGCBuy350

Live TV

Lenskart

  • HSBC ने Lenskart पर होल्ड रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है और 513 रुपए का टारगेट तय किया है.
  • ब्रोकरेज के मुताबिक, बैकवर्ड इंटीग्रेशन और D2C बिजनेस मॉडल कंज्यूमर सेक्टर में मजबूत प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त बनाता है.
  • TAM विस्तार और मार्केट शेयर बढ़ने से टिकाऊ ग्रोथ की संभावना है.
  • भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजार- दोनों में मार्जिन सुधार की उम्मीद है.
  • FY25-28 के दौरान राजस्व/EBITDA में क्रमशः 23% और 49% CAGR का अनुमान है.
  • वैल्यूएशन के लिहाज से रिटेलर्स/प्लेटफॉर्म्स की तुलना में अपसाइड सीमित दिखता है.
स्टॉकरेटिंग/एक्शनटारगेट प्राइस (₹)
Nuvoco VistasBuy420
JK CementHold5,740
UltraTech CementBuy13,750 (14,900 से घटाया)
Shree CementHold26,860 (28,800 से घटाया)
Ambuja CementBuy590 (670 से घटाया)
ACC LimitedHold)1,580 (1,970 से घटाया)
Dalmia BharatBuy2,490 (2,740 से घटाया)

Delhivery

UBS ने Delhivery पर खरीद की सलाह को बरकरार रखा है और 600 रुपए का टारगेट प्राइस तय किया है. ब्रोकरेज के मुताबिक, हेडविंड कम हुआ है. कंपनी का अब फोकस प्रॉफिटेबल ग्रोथ पर है. पीटीएल मार्जिन अपसाइड की संभावना है.

L&T Tech

JP Morgan ने L&T Tech पर न्यूट्रल रेटिंग को बरकरार रखा है और 3500 रुपए का टारगेट तय किया है. SWC की बिक्री से मार्जिन बेहतर होगा.

ब्रोकरेजस्टॉकरेटिंगटारगेट (₹)
UBSDelhiveryBuy (Maintain)600
JPMorganL&T TechNeutral (Maintain)3,500

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6