IREDA Share Price Target: 60% करेक्शन के बाद लौटा ब्रोकरेज का भरोसा, 44% अपसाइड का मिला टारगेट

IREDA Share Price Target: नवरत्न कंपनी इरेडा लिमिटेड को लेकर ब्रोकरेज फर्म ICICI Direct ने फ्रेश रिपोर्ट जारी की है. इसने कहा कि कंपनी मल्टी ईयर ग्रोथ के लिए तैयार नजर आ रहा है. 60% का करेक्शन वैल्युएशन का एडिशनल सपोर्ट दे रहा है जो निवेशकों के लिए मौका है.
IREDA Share Price Target: 60% करेक्शन के बाद लौटा ब्रोकरेज का भरोसा, 44% अपसाइड का मिला टारगेट

जुलाई 2024 में इस शेयर ने 310 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. प्रतीकात्मक फोटो (AI/ChatGPT)

IREDA Share Price Target: रिन्यूएबल एनर्जी को लेकर सरकार का बड़ा प्लान है. वर्तमान में देश की रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी 275GW है जिसे 2030 तक 500GW पर पहुंचाने की योजना है. ऐसे में जो कंपनियां इस थीम पर प्ले करती हैं, उनका आउटलुक चमकदार नजर आ रहा है. IREDA एक नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी है जो रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स को फाइनेंस करती है. इसे नवरत्न (Navratna) का दर्जा मिला हुआ है और अपने हाई से यह शेयर -60% करेक्ट हो चुका है.

IREDA का शेयर इस समय 125 रुपए पर कारोबार कर रहा है. ब्रोकरेज फर्म ICICI Direct ने इस शेयर में चौथी तिमाही रिजल्ट के बाद खरीद की सलाह दी है और 180 रुपए का टारगेट दिया है. ब्रोकरेज का यह टारगेट 2.6x FY28E BV के आधार पर पिक किया गया है. नवंबर 2023 में 32 रुपए के भाव पर इसका आईपीओ आया था और 50 रुपए पर बंपर लिस्टिंग हुई थी. लिस्टिंग प्राइस ही इसका ऑल टाइम लो है. जुलाई 2024 में इस शेयर ने 310 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. अपने हाई से यह शेयर -60% टूट चुका है.

IREDA SHAre Price target 2026

क्या काम करती है IREDA?

IREDA एक ग्रीन फाइनेंसिंग कंपनी है जो पिछले 4 दशक से काम कर रही है. यह कंपनी सोलर, हाइड्रो, विंड, ट्रांसमिशन जैसे रिन्यूएबल प्रोजेक्ट्स को फाइनेंस करती है. इसके अलावा अब इसने BESS, इलेक्ट्रिक व्हीकल, पंप्ड स्टोरेज सिसट्म, स्मार्ट मीटर, ग्रीन हाइड्रोजन प्रोजेक्ट्स को फाइनेंस करना शुरू किया है.

5 प्वाइंट्स में समझें ब्रोकरेज बुलिश क्यों है?

  1. 25% ग्रोथ का अनुमान: भारत के रिन्यूएबल इकोसिस्टम में बढ़ती लोन डिमांड और मजबूत डिस्बर्समेंट के दम पर IREDA की बैलेंस शीट लगातार मजबूत हो रही है. सोलर और यूटिलिटीज के अलावा मैन्युफैक्चरिंग, स्टोरेज और नई टेक्नोलॉजीज में कंपनी के कदम बढ़ाने से FY26-28E के दौरान लोन ग्रोथ 24-25% CAGR रहने की उम्मीद है.
  2. मेगा ग्रोथ रनवे: सरकार का लक्ष्य रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी को मौजूदा 275 GW से बढ़ाकर FY30 तक 500 GW करने का है. यह बड़ा प्लान IREDA के लॉन्ग टर्म ग्रोथ के लिए रनवे तैयार करता है.
  3. प्रोविजनिंग बफर: Q4FY26 में कंपनी ने एक कंजरवेटिव प्रोविजनिंग अपनाई. इसके कारण शॉर्ट टर्म में प्रॉफिट पर असर दिखाई दिया लेकिन इससे कंपनी के पोर्टफोलियो, क्वॉलिटी और अर्निंग्स को सपोर्ट मिल रहा है.
  4. क्रेडिट कॉस्ट पर रहेगा कंट्रोल: मैनेजमेंट के अनुशासित अंडर राइटिंग और बेहतर रिस्क मैनेजमेंट के चलते आगे चलकर लोन असेट्स पर दबाव कम होने की उम्मीद है. FY26-28E के दौरान क्रेडिट कॉस्ट 60-70 bps तक सीमित रहने का अनुमान है. इसके कारण आने वाले समय में मुनाफे को सपोर्ट मिलेगा.
  5. मजबूत फंडिंग प्रोफाइल: रिन्यूएबल फाइनेंसिंग में स्ट्रैटिजिक भूमिका निभाने के साथ-साथ IREDA के पास घरेलू बाजारों और ECBs (एक्सटर्नल कमर्शियल बरोइंग्स) दोनों से फंड जुटाने के बेहतरीन साधन मौजूद हैं. यह मजबूत कैपिटल बेस कंपनी को बिना मुनाफे पर असर डाले भविष्य की बड़ी ग्रोथ को आसानी से फंड करने की ताकत देता है.

FY26 में कैसा रहा प्रदर्शन?

ऑपरेशनल रेवन्यू 23% ग्रोथ के साथ 8309 करोड़ रुपए, ऑपरेटिंग प्रॉफिट 18% ग्रोथ के साथ 4905 करोड़ रुपए और नेट प्रॉफिट 10% ग्रोथ के साथ 1873 करोड़ रुपए रहा. असेट क्वॉलिटी पर थोड़ा दबाव दिख रहा है और ग्रॉस एनपीए 2.45% से बढ़कर 3.49% पर आ गया जबकि नेट एनपीए 1.35% से घटकर 1.29% पर आ गया. कंपनी का लोन बुक 22% ग्रोथ के साथ 93069 करोड़ रुपए रहा. नेट वर्थ 34% ग्रोथ के साथ 13781 करोड़ रुपए रहा.

IREDA FY26 Performance

फाइनेंशियल पैरामीटरFY26FY25YoY ग्रोथ
Revenue from operations₹8,309₹6,74223%
Operating Profit₹3,158₹2,38033%
Profit Before Tax (PBT)₹2,337₹2,10411%
नेट प्रॉफिट (PAT)₹1,873₹1,69910%
Gross NPA (%)3.49%2.45%-
Net NPA (%)1.29%1.35%-
Outstanding Loan book₹93,069₹76,28222%
Net worth₹13,781₹10,26634%

FY26 के लिए लोन असेट्स पर यील्ड 10.03% से घककर 9.54%, कॉस्ट ऑप बॉरोइंग 7.05%, नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.27% से बढ़कर 3.65% रहा. प्रोविजन कवरेज रेशियो 63.88% है.

IREDA Ratio

सस्ता फंडिंग का मिलता है फायदा

इरेडा के लिए ‘AAA/Stable’ की टॉप नॉच डोस्टिक क्रेडिट रेटिंग है जो इसे सस्ता फंड उपलब्ध करवाने में मदद करता है. 31 मार्च 2026 के आधार पर कंपनी का कुल बॉरोइंग 77846 करोड़ रुपए है जिसमें FY26 में 31914 करोड़ रुपए की बॉरोइंग की गई. कंपनी की कुल बॉरोइंग में 87% डोमेस्टिक और 13% इंटरनेशनल है. डोमेस्टिक बॉरोइंग में बॉन्ड्स के जरिए 47% फंड इकट्ठा किया गया है.

21% ओनरशिप रीटेल के पास

अपने हाई से यह शेयर 60% नीचे 125 रुपए के स्तर पर है. इस करेक्शन के दौरान इंस्टीट्यूशनल निवेशकों ने हिस्सेदारी बढ़ाई है. वर्तमान में कंपनी में 71.76% हिस्सेदारी सरकार की है. FII/DII 2.14%/2.44% हिस्सेदारी रखते हैं. डीआईआई कैटिगरी में 21 म्यूचुअल फंड्स के नाम तो हैं लेकिन इनकी हिस्सेदारी महज 0.14% है. करीब 25 लाख (2487493) रीटेल निवेशक कंपनी में 20.87 % हिस्सेदारी रखते हैं.


(डिस्क्लेमर- किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं हैं. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6