&format=webp&quality=medium)
Inox India Share Price: Cryogenic टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में दुनिया की टॉप कंपनियों में शामिल INOX India Ltd (INOXCVA) ने इस वित्त वर्ष की शुरुआत में ही ₹373 करोड़ के ऑर्डर बुक कर लिए हैं. इस खबर के बाद Inox India के शेयरों में 3% की तेजी आई थी और ये 1219.95 रुपये के इंट्राडे हाई पर गया था.
कंपनी ने मंगलवार (17 जून) को कारोबार के दौरान एक प्रेस रिलीज जारी कर अपने ऑर्डरबुक की जानकारी दी है. ये ऑर्डर कंपनी के चारों प्रमुख सेगमेंट्स – Industrial Gas, Cryo-scientific Solutions, LNG और Beverage Kegs – से आए हैं. यानी घरेलू और ग्लोबल दोनों स्तर पर INOX की मांग मजबूत बनी हुई है.
कंपनी को Cryo-scientific सेगमेंट में ₹151 करोड़, Industrial Gas से ₹141 करोड़ और LNG सेगमेंट से ₹71 करोड़ के ऑर्डर मिले हैं. INOX को ITER से एक बड़ा ऑर्डर मिला है जो कि Cryostat Thermal Shield की मरम्मत से जुड़ा है. यह एक ‘Major’ श्रेणी का कॉन्ट्रैक्ट है, जो कंपनी की इंटरनेशनल पहुंच और टेक्निकल एक्सपर्टीज को दिखाता है. इसके अलावा, कंपनी को LNG स्टोरेज टैंक, इंडस्ट्रियल गैस स्टोरेज टैंक, ट्रांसपोर्ट टैंक, डिस्पेंसर और डिस्पोजेबल सिलेंडर जैसे उत्पादों के लिए कई छोटे और मध्यम स्तर के ऑर्डर भी मिले हैं. INOX ने जर्मनी में एक ग्राहक को Beverage Kegs सप्लाई करने का एक ‘Minor’ ऑर्डर भी बुक किया है, जो इसके ग्लोबल नेटवर्क को और मजबूत करता है.
कंपनी के CEO दीपक आचार्य ने कहा कि “ये ऑर्डर्स हमारी ग्लोबल विश्वसनीयता और Cryogenic टेक्नोलॉजी में हमारी मजबूती को साबित करते हैं. खास तौर पर क्लीन एनर्जी के बढ़ते उपयोग ने हमारे उत्पादों के लिए नई संभावनाएं खोली हैं. हम आने वाले समय में भी इनोवेशन और क्वालिटी के साथ ग्लोबल कस्टमर्स को बेहतर समाधान देने के लिए प्रतिबद्ध रहे." Cryogenic टेक्नोलॉजी अब सिर्फ इंडस्ट्रियल गैस तक सीमित नहीं रही. क्लीन एनर्जी, मेडिकल टेक्नोलॉजी और रिसर्च जैसी नई फील्ड्स में भी इसके इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहे हैं.
शेयर में पिछले 5 दिनों में 3.4% की गिरावट आई है. वहीं, 1 महीनों में शेयर बस 1% ऊपर चढ़ा है. वहीं, 6 महीनों में शेयर 3% चढ़ा है. इस साल शेयर 6% ऊपर चढ़कर YTD बेसिस पर ग्रीन में है. 1 साल में इसमें 14% की गिरावट आई है. वहीं, दिसंबर 2023 में लिस्ट होने के बाद से शेयर ने 29% का रिटर्न दिया है.
अप्रैल में JM Financials ने शेयर पर कवरेज की शुरुआत की थी. जिसपर 12 महीनों के लिहाज से 37x Mar’27E EPS के वैल्युशन के आधार पर 1240 रुपये का टारगेट प्राइस दिया गया था.