मार्च के महीने में 30% टूटा IndusInd Bank का शेयर, इस ब्रोकरेज ने Outperform की रेटिंग मेंटेन किया

Indusind Bank का शेयर मार्च के महीने में 30% से अधिक टूट चुका है. ग्लोबल ऐनालिस्ट CLSA ने आउट परफॉर्म की रेटिंग को मेंटेन किया है. जानिए ब्रोकरेज का क्या कहना है और टारगेट क्या दिया गया है.
मार्च के महीने में 30% टूटा IndusInd Bank का शेयर, इस ब्रोकरेज ने Outperform की रेटिंग मेंटेन किया

IndusInd Bank Share Analysis: पिछले एक हफ्ते में इंडस बैंक के लिए लगातार बुरी खबरें आई जिसके कारण मार्च के महीने में यह शेयर 30% से अधिक टूट चुका है. ग्लोबल ऐनालिस्ट CLSA ने इस बैंक स्टॉक को लेकर एक फ्रेश रिपोर्ट जारी की है और आउटपरफॉर्म की रेटिंग को मेंटेन किया है, लेकिन अपने टारगेट प्राइस को 31% घटाया है. अभी यह शेयर 670 रुपए की रेंज में कारोबार कर रहा है.

Indusind Bank को लेकर निवेशक पैनिक

सबसे पहले खबर आई कि रिजर्व बैंक ने IndusInd Bank के वर्तमान मैनेजिंग डायरेक्टर एंड CEO के कार्यकाल को 1 साल के लिए बढ़ाने की मंजूरी दी है. मांग 3 साल के लिए की गई थी. इसके बाद बैंक ने एक्सचेंज को बताया कि करीब 1600 करोड़ रुपए का अकाउंटिंग गैप है. इन दो खबरों के कारण बैंक का शेयर क्रैश कर गया. 11 मार्च को इस शेयर में 27% की गिरावट दर्ज की गई. निवेशकों में पैनिक फैल गया है और उनका डर है कि आने वाले समय में कुछ और बुरी खबर सामने आ सकती है.

CLSA ने क्यों आउटपरफॉर्म की रेटिंग को मेंटेन किया?

CLSA ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि सिमिलर इंसिडेंट इससे पहले RBL Bank और Yes Bank के साथ हुआ था. ब्रोकरेज का मानना है कि नियम टर्म में स्टॉक में सेंटिमेंटल करेक्शन आता है, लेकिन मीडियम टर्म में फंडामेंटल्स हावी हो जाता है. इससे पहले रिजर्व बैंक ने जब RBL Bank के मैनेजिंग डायरेक्टर के कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ाया था और एक PSU banker को नियुक्त किया था तब यह बैंक स्टॉक 60% टूट गया था. कुछ समय के बाद यह सेंटिमेंटल फॉल रीकवर कर गया था. इसी तरह का करेक्शन Yes Bank में आया था जब बैंक के CEO को फोर्सफुली बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था.

आने वाले समय में और क्या कुछ हो सकता है?

ब्रोकरेज ने कहा कि अगली 2-3 तिमाही के लिए IndusInd Bank में अनिश्चितता की स्थिति बनी रहेगी. अगर रिजर्व बैंक किसी PSU banker को नियुक्त करता है तो सेंटिमेंट और बिगड़ेगा. अगर प्रमोटर्स के स्टॉक प्लेज को इनवोक कर दिया जाता है तो यह फिर से फ्रेश निगेटिव सेंटिमेंट मजबूत करेगा. ऐसे में कुछ तिमाही के लिए इंडसइंड बैंक शेयर में अनिश्चितता बने रहने की संभावना है, लेकिन मीडियम टर्म में बैंक का फंडामेंटल प्ले करेगा.

Indusind Bank Share Price Target

CLSA ने इंडसइंड बैंक के शेयर में आउटरपरफॉर्म की रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस को 31% घटाकर 1300 रुपए से 900 रुपए कर दिया है. अभी यह शेयर 670 रुपए की रेंज में कारोबार कर रहा है. इस स्तर से टारगेट करीब 35% अधिक है. बता दें कि 12 मार्च को Indusind Bank का शेयर 605 रुपए तक फिसला था जो 52 वीक्स लो है. इस शेयर ने अप्रैल 2024 में 1576 रुपए का हाई बनाया था.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6