&format=webp&quality=medium)
भारतीय शेयर बाजारों में लगभग छह महीनों के करेक्शन के बाद थोड़ी स्थिरता देखी जा रही है. इस बीच कई शेयरों को लेकर भी अच्छी खबरें आ रही है. कुछ बैंक और नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विस वाली कंपनियां हैं, जिनकी रेटिंग को अपग्रेड किया गया है. IndusInd Bank, जोकि अभी वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर समीक्षा का सामना कर रहा था, उसकी रेटिंग भी आई है. साथ ही दो NBFC कंपनियां Muthoot Finance और Shriram Finance की रेटिंग भी अपडेट हुई है.
मूडीज रेटिंग्स ने इंडसइंड की रेटिंग की पुष्टि की है. Indusind पर Ba1 की रेटिंग और स्टेबल आउटलुक बरकरार रखी गई है. मजबूत कैपिटल स्थिति, प्रोफिटेबिलिटी और स्टेबल फंडिग के कारण आउटलुक को स्थिर रखा गया है. हालांकि, रेटिंग एजेंसी ने बेसलाइन क्रेडिट मूल्यांकन को डाउनग्रेड के लिए समीक्षा पर रखा. कंपनी में लीडरशिप बदलाव भी Key मॉनीटरबल है. इसके अलावा, जानकारी है कि बैंक ने CD (Certificate of deposit) के जरिए 11000 करोड़ जुटाए हैं.
इसके पहले RBI ने बैंक को क्लीन चिट दे दी थी. उन्होंने कहा कि बैंक के पास पर्याप्त कैपिटल के साथ वित्तीय हालत स्थिर है. निवेशकों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है.
गोल्ड लोन कारोबार की बड़ी प्लेयर Muthoot Finance की रेटिंग भी अपग्रेड हुई है. कंपनी को S&P Global Ratings से रेटिंग अपग्रेड मिला है. इसकी रेटिंग BB/B से बढ़के BB+/B किया गया है. हालांकि outlook “stable” पर बरकरार रखा गया है. अभी कल खबर आई थी कि कंपनी का गोल्ड लोन AUM (asset under management) 1 लाख करोड़ के पार पहुंच गया है. IndusInd Bank का शेयर 0.18% की गिरावट के साथ 676 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा था.
कंपनी के मुताबिक, उसका गोल्ड लोन एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 13 मार्च 2025 को ₹1 लाख करोड़ के ऐतिहासिक स्तर को पार कर गया. दिसंबर तिमाही में मुथूट फाइनेंस का गोल्ड लोन AUM ₹92,964 करोड़ था, जिसमें तिमाही-दर-तिमाही 7.5% की वृद्धि दर्ज हुई. इस बढ़त का प्रमुख कारण गोल्ड लोन कारोबार का विस्तार है, जिसका कंपनी के कुल AUM में 90% से अधिक योगदान है. Muthoot Finance का शेयर 1.21% की तेजी के साथ 2319 रुपये के भाव पर चल रहा था.
1,19,545 के मार्केट कैप वाली NBFC कंपनी की रेटिंग भी अपग्रेड हुई है. कंपनी की क्रेडिट रेटिंग S&P Global Ratings द्वारा BB से अपग्रेड होकर BB+ हो गयी है. हालांकि outlook “stable” पर बरक़रार रखा गया है. कंपनी का शेयर 2.32% की तेजी के साथ 637 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा था.