मंगलवार को बाजार खुलते ही खरीद लें ये टेलीकॉम स्टॉक, 45% का तगड़ा रिटर्न! 4 में से 3 ब्रोकरेज का भरोसा, जानें टारगेट

इस टेलीकॉम स्टॉक पर 4 ब्रोकरेज हाउस की रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिनमें 3 ने Buy रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस बढ़ाया है. Nomura, CLSA और Citi को कंपनी की ग्रोथ, टेनेंसी एडिशन्स और डिविडेंड से उम्मीद है, जबकि Jefferies ने Underperform की रेटिंग दी है.
मंगलवार को बाजार खुलते ही खरीद लें ये टेलीकॉम स्टॉक, 45% का तगड़ा रिटर्न! 4 में से 3 ब्रोकरेज का भरोसा, जानें टारगेट

कल बाजार खुलने के बाद इस शेयर पर रखें नजर, हो सकती है तगड़ी कमाई (फोटो - AI जनरेटेड)

टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की दिग्गज कंपनी Indus Towers एक बार फिर ब्रोकरेज हाउस की रिपोर्ट्स के चलते चर्चा में है. कंपनी के Q4 नतीजों के बाद अलग-अलग ब्रोकरेज ने अपने-अपने नजरिए से स्टॉक पर अपडेट जारी किए हैं. दिलचस्प बात यह है कि 4 में से 3 ब्रोकरेज हाउस ने स्टॉक पर Buy की राय बनाए रखी है और टारगेट प्राइस भी बढ़ाया है, जबकि एक ब्रोकरेज ने Underperform की रेटिंग दी है.

मौजूदा भाव करीब ₹400 के आसपास है और ऐसे में निवेशकों के लिए यह समझना जरूरी है कि आगे इस स्टॉक में कितनी संभावनाएं हैं और क्या जोखिम बने हुए हैं.

Indus Towers: 4 ब्रोकरेज की राय

ब्रोकरेज कंपनीरेटिंगटारगेट प्राइस (रुपए में)
Jefferiesअंडरपरफॉर्म375 रुपए से घटाकर 370
Nomuraखरीदारी490 रुपए से बढ़ाकर 505
CLSAखरीदारी560 रुपए से बढ़ाकर 580
Citiखरीदारी540 रुपए से घटाकर 530

Jefferies: सतर्क रुख, Underperform बरकरार

ग्लोबल ब्रोकरेज Jefferies ने स्टॉक पर Underperform की रेटिंग बनाए रखी है और टारगेट प्राइस को ₹375 से घटाकर ₹370 कर दिया है.

  • Q4 नतीजे अनुमान के अनुरूप रहे, लेकिन ₹14 प्रति शेयर डिविडेंड ने निगेटिव सरप्राइज दिया.
  • FY26-29 के दौरान EPS CAGR सिर्फ 3% रहने का अनुमान.
  • डिविडेंड यील्ड 4% से कम रहने की उम्मीद, जिससे रिक्स रिवॉर्ड आकर्षक नहीं दिखता.
  • Vodafone Idea (Vi) के AGR मसले और डिविडेंड से जुड़े फैक्टर्स अब बड़े स्तर पर हैं.
  • आने वाले समय में रिन्युअल रिस्क के चलते पॉजिटिव ट्रिगर्स सीमित नजर आते हैं

Nomura: ग्रोथ पर भरोसा, Buy रेटिंग कायम

ब्रोकरेज Nomura ने Buy की रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस ₹490 से बढ़ाकर ₹505 कर दिया है.

  • Q4 प्रदर्शन स्थिर रहा, टेनेंसी एडिशन मजबूत रहे.
  • डिविडेंड की वापसी को पॉजिटिव माना गया.
  • Vodafone Idea के AGR बोझ में कमी से डेट रेज में मदद मिल सकती है.
  • EBITDA में हल्की गिरावट सीजनल मेंटेनेंस खर्च के कारण रही.
  • स्टॉक FY28F के लिए 13.3x P/E और 6.3x EV/EBITDA पर ट्रेड कर रहा है.
  • Vi के डेट रेज में कोई भी प्रगति बड़ा catalyst बन सकती है.

Indus Towers: एक नजर में सबकुछ...

Indus Towers

CLSA: सबसे ज्यादा बुलिश, टारगेट ₹580

ब्रोकरेज CLSA ने स्टॉक पर Buy रेटिंग बनाए रखते हुए टारगेट ₹560 से बढ़ाकर ₹580 कर दिया है.

  • Q4 के रेवेन्यू और EBITDA अनुमान के अनुरूप रहे.
  • FY26 में रिकॉर्ड टावर और टेनेंसी एडिशन्स दर्ज हुए.
  • Vodafone Idea को AGR राहत मिलने से ग्रोथ आउटलुक बेहतर.
  • 3 साल बाद ₹14 प्रति शेयर डिविडेंड की वापसी निवेशकों के लिए बड़ा पॉजिटिव संकेत.

Citi: डिविडेंड और ऑपरेशनल मजबूती पर भरोसा

ब्रोकरेज Citi ने Buy रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस ₹540 से घटाकर ₹530 किया है.

  • 4 साल बाद डिविडेंड की वापसी (₹14 प्रति शेयर) बड़ा हाइलाइट.
  • FY26 FCF का 100% डिविडेंड के रूप में देना निवेशकों का भरोसा बढ़ाता है.
  • आगे 4-5% डिविडेंड यील्ड टिकाऊ रह सकती है.
  • ऑपरेशनल मेट्रिक्स मजबूत रहे, टेनेंसी एडिशन्स उम्मीद से बेहतर.
  • Vodafone Idea और Bharti से बेहतर योगदान मिला.
  • AGR मुद्दे के समाधान से कंपनी के लिए पॉजिटिव आउटलुक.

क्या करें निवेशक

कुल मिलाकर, इंडस टावर्स पर ब्रोकरेज का नजरिया पॉजिटिव है. 4 में से 3 ब्रोकरेज ने Buy की सलाह दी है, जो स्टॉक के फंडामेंटल्स और ग्रोथ आउटलुक को सपोर्ट करता है.

हालांकि Jefferies का सतर्क रुख यह भी संकेत देता है कि सीमित EPS ग्रोथ और कुछ स्ट्रक्चरल रिस्क्स को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. ऐसे में निवेशकों को Vodafone Idea की फाइनेंशियल स्थिति, टेनेंसी ग्रोथ और डिविडेंड ट्रेंड पर नजर बनाए रखनी चाहिए.

स्टॉक का प्रदर्शन

DurationChange (%)
1 हफ्ता-0.68
1 महीना-5.67
1 साल5.54
3 साल162.00
5 साल57.81
10 साल6.83

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से सलाह लें.)

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 Indus Towers पर कितने ब्रोकरेज ने Buy रेटिंग दी है.

4 में से 3 ब्रोकरेज ने Buy रेटिंग दी है.

Q2 सबसे ज्यादा टारगेट प्राइस किसने दिया है.

CLSA ने ₹580 का सबसे ऊंचा टारगेट दिया है.

Q3 Jefferies ने क्या राय दी है.

Jefferies ने Underperform रेटिंग देते हुए टारगेट ₹370 किया है.

Q4 स्टॉक के लिए बड़ा ट्रिगर क्या हो सकता है.

Vodafone Idea का debt raise और tenancy additions बड़े ट्रिगर हो सकते हैं.

Q5 क्या डिविडेंड निवेशकों के लिए पॉजिटिव है.

हाँ, ₹14 प्रति शेयर डिविडेंड और 4-5% यील्ड का अनुमान निवेशकों के लिए पॉजिटिव संकेत है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6