&format=webp&quality=medium)
Indus Tower Share Price Target: टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Indus Towers Ltd को बोर्ड से अफ्रीका में कारोबार शुरू करने की मंजूरी मिल गई है. कंपनी अब नाइजीरिया, युगांडा और जाम्बिया जैसे देशों में टावर बिजनेस में एंट्री करने जा रही है. इसका मकसद है रेवेन्यू डाइवर्सिफिकेशन, ऑपरेशनल स्केलेबिलिटी और लंबी अवधि में वैल्यू क्रिएशन. एयरटेल अफ्रीका के साथ मिलकर काम करना कंपनी के लिए शुरुआती आधार तैयार करेगा.
इतनी बड़ी खबर आने के बावजूद मंगलवार को इंडस टावर्स का शेयर दबाव में रहा. स्टॉक ₹313.50 (सुबह 10 बजे तक) पर कारोबार कर रहा है, यानी 4.84% की गिरावट आई है. हालांकि अभी निवेशकों की नजर डिविडेंड पॉलिसी और कंपनी के कैपिटल स्ट्रक्चर पर है. यही वजह है कि अफ्रीका एंट्री जैसी पॉजिटिव खबर भी शेयर को ऊपर नहीं खींच पाई.
VIDEO- FASTag से फर्जी Toll कटा? ऐसे पाएं रिफंड
ग्लोबल ब्रोकरेज CLSA ने इंडस टावर्स पर Outperform रेटिंग बरकरार रखी है, लेकिन टारगेट घटाकर ₹595 से ₹520 कर दिया है. CLSA का कहना है कि अफ्रीका में एयरटेल अफ्रीका की कुल 37,579 टावर्स में से सिर्फ 2,157 उसकी खुद की हैं. नाइजीरिया, युगांडा और जाम्बिया में मिलाकर 500 से भी कम टावर्स हैं. ऐसे में इंडस का रेवेन्यू डाइवर्सिफिकेशन फिलहाल बहुत बड़ा नहीं होगा. CLSA चाहती थी कि कंपनी पहले कैपिटल स्ट्रक्चर को सुधारने के लिए हाई डिविडेंड पॉलिसी पर फोकस करे. हालांकि, मैनेजमेंट ने डिविडेंड रिस्टोर करने का भरोसा दिया है.
VIDEO- Stocks To Buy: त्योहारी सीजन से पहले देखें Brokerage की टॉप 10 Stocks Picks
दूसरी ओर Citi ने इंडस टावर्स पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट ₹460 दिया है. Citi का मानना है कि मार्केट में डिविडेंड की देरी, Vodafone Idea की हालत और Bharti Airtel के स्लो रोलआउट को लेकर चिंताएं ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर दिखाई जा रही हैं. ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी का मजबूत कैश फ्लो, घटता कैपेक्स और लॉन्ग टर्म ग्रोथ इसे निवेशकों के लिए वैल्यू स्टॉक बनाते हैं.
इंडस टावर्स के लिए सबसे बड़ा ट्रिगर डिविडेंड पेमेंट का दोबारा शुरू होना होगा. CLSA और Citi दोनों का कहना है कि अगर Vodafone Idea को सरकार से राहत मिलती है, तो इसका फायदा सीधे इंडस टावर्स को होगा. इसके बाद कंपनी डिविडेंड रिस्टोर कर सकती है, और जैसे ही ये सब होगा सीधा शेयर एक्शन दिखाना शुरू कर देगा. यानी लॉन्ग टर्म के नजरिए से शेयर ग्रोथ आउटलुक को दिखा रहा है.
VIDEO- iPhone 17 Pre-Booking: भारत में कब से मिलेगा?
हालांकि शुरुआत में रेवेन्यू पर बड़ा असर नहीं दिखेगा, लेकिन लॉन्ग टर्म में अफ्रीकी बाजार कंपनी के लिए ग्रोथ का अहम हिस्सा बन सकते हैं. खासकर नाइजीरिया जैसे देश जहां टेलीकॉम सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है. इससे कंपनी को ग्लोबल प्रेजेंट मजबूत करने का मौका मिलेगा.
Q1. Indus Towers किस नए बाजार में एंट्री कर रही है?
नाइजीरिया, युगांडा और जाम्बिया.
Q2. निवेशकों के लिए सबसे बड़ा ट्रिगर क्या है?
डिविडेंड रिस्टोर और Vodafone Idea पर राहत.
Q3. CLSA ने कितना टारगेट दिया है?
₹520 (पहले था ₹595).
VIDEO- Silver Jewellery Hallmark ऐसे पहचानें!
Q4. Citi ने कितना टारगेट दिया है?
₹460, Buy रेटिंग के साथ.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)