&format=webp&quality=medium)
Indigo के नए CEO की घोषणा के बाद ग्लोबल ब्रोकरेज बुलिश. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Indigo Share Price: घरेलू एविएशन सेक्टर की दिग्गज कंपनी इंडिगो के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली, जहां स्टॉक करीब 8% उछलकर ₹4332 के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया. इस तेजी के पीछे सबसे बड़ा ट्रिगर रहा कंपनी में नई लीडरशिप की एंट्री. ब्रिटिश एयरवेज और IAG जैसे ग्लोबल दिग्गजों का नेतृत्व कर चुके William Walsh को इंडिगो का नया CEO नियुक्त किया गया है, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है.
इंडिगो की पैरेंट कंपनी InterGlobe Aviation ने William Walsh को नया CEO नियुक्त किया है. फिलहाल वे IATA (International Air Transport Association) के डायरेक्टर जनरल हैं और उनका कार्यकाल 31 जुलाई 2026 को समाप्त होगा. इसके बाद वे 3 अगस्त 2026 तक इंडिगो की कमान संभाल सकते हैं.
William Walsh एविएशन इंडस्ट्री के सबसे अनुभवी और प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1979 में Aer Lingus में कैडेट पायलट के तौर पर की थी. इसके बाद वे COO और फिर CEO बने.
उन्होंने British Airways और International Airlines Group (IAG) जैसी बड़ी कंपनियों को कठिन दौर में सफलतापूर्वक संभाला है. जटिल ऑपरेशन्स, कॉस्ट कंट्रोल और स्ट्रैटेजिक ग्रोथ में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है.
ये भी पढ़ें: 40% रेवेन्यू ग्रोथ का गाइडेंस देते ही 17% दौड़ा ये Stock, AI स्ट्रैटेजी और नई डील ने भर दिया निवेशकों में जोश
उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब इंडिगो तेजी से इंटरनेशनल विस्तार और ऑपरेशनल सुधार के दौर से गुजर रही है.

William Walsh की नियुक्ति पर ग्लोबल ब्रोकरेज हाउसेज भी काफी पॉजिटिव नजर आ रहे हैं.
| ब्रोकरेज | रेटिंग | टारगेट प्राइस | संभावित अपसाइड |
| Morgan Stanley | Overweight | ₹6498 | 52% |
| Jefferies | Buy | ₹6140 | 44% |
Morgan Stanley का मानना है कि Walsh का ग्लोबल अनुभव इंडिगो के लिए बड़ा गेमचेंजर साबित हो सकता है, खासकर इंटरनेशनल ग्रोथ और ऑपरेशनल एफिशिएंस में. वहीं Jefferies का कहना है कि इतनी जल्दी नए CEO की नियुक्ति से लीडरशिप गैप नहीं बनेगा और कंपनी अपनी ग्रोथ स्ट्रैटेजी पर फोकस बनाए रख सकेगी.
ये भी पढ़ें: अप्रैल इफेक्ट: हर गिरावट के बाद हुआ तेजी का धमाका! क्या FY27 में बाजार दोहराएगा इतिहास?
यह खबर सिर्फ लीडरशिप चेंज नहीं, बल्कि इंडिगो के लिए एक स्ट्रैटेजिक टर्निंग पॉइंट हो सकती है.
हालांकि, एविएशन सेक्टर में ईंधन कीमत, करेंसी और ग्लोबल अनिश्चितता जैसे रिस्क बने रहते हैं.
William Walsh के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही होगी कि ग्रोथ और प्रॉफिटेबिलिटी के बीच सही बैलेंस बनाया जाए.