&format=webp&quality=medium)
FOI DGCA के वरिष्ठ अधिकारी होते हैं.
Indigo Crisis: एयरलाइंस सेफ्टी रेगुलेटर नागर विमानन निदेशालय (DGCA) ने देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंटरग्लोब एविएशन (Indigo) पर बड़ी कार्रवाई की है. डीजीसीए ने इंडिगो संकट के बीच 4 फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर्स (FOI) को सस्पेंड कर दिया है. ये एयरलाइन सेफ्टी, पायलट ट्रेनिंग और ऑपरेशनल कंप्लायंस की निगरानी के लिए जिम्मेदार थे. इस बीच, इंडिगो ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि कंपनी को SEBI से जांच के संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है.
एक्सचेंज को दी जानकारी में Indigo ने कहा कि उसे SEBI से जांच के संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है. IndiGo ने मीडिया रिपोर्ट का खंडन जिसमें कहा गया था कि सेबी इंडिगो की मूल कंपनी द्वारा जानकारी छिपाने की जांच कर रही है. कंपनी ने कहा रिपोर्ट में दी गई जानकारी तथ्यात्मक रूप से गलत है.
फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर्स , नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) के वरिष्ठ अधिकारी होते हैं जो इसके नियामक व सुरक्षा निरीक्षण काम को अंजाम देते हैं और अक्सर विमानन कंपनी के परिचालन की निगरानी के लिए तैनात किए जाते हैं.
यह कदम इंडिगो की फ्लाइट डिस्परप्शन से जुड़ी लापरवाही और ओवरसाइट में कमी के चलते उठाया गया है. इंडिगो ने शुक्रवार को बेंगलुरु हवाई अड्डे से 54 उड़ानें रद्द कर दी हैं. इनमें 31 आगमन और 23 प्रस्थान वाली उड़ानें हैं. संकटग्रस्त विमानन कंपनी ने गुरुवार को दिल्ली और बेंगलुरु से 200 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी थीं.

बता दें कि इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) पीटर एल्बर्स और मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) इसिड्रे पोरक्वेरास शुक्रवार को दोपहर 2 बजे डीजीसीए की जांच समिति के समक्ष फिर से पेश होंगे. DGCA ने संकटग्रस्त इंडिगो की जांच गुरुवार को तेज कर दी. उसने परिचालन की निगरानी के लिए विमानन कंपनी के मुख्यालय में अधिकारियों की तैनाती की और एक जांच समिति ने सीईओ पीटर एल्बर्स से पूछताछ की.
Oversight Committee आज भी इंडिगो HQ और एयरपोर्ट ऑपरेशंस पर नजर रखेगी और शाम 7बजे रिपोर्ट देगी. संसदीय समिति ने इंडिगो समेत सभी स्टेकहोल्डर्स को 17 दिसम्बर को तलब किया.
बड़ी संख्या में फंसे यात्रियों, लंबे कतारों और सोशल मीडिया पर शिकायतों की बाढ़ के बाद सरकार ने इंडिगो पर सख्त रुख अपनाया है. नागरिक उड्डयन मंत्री ने इंडिगो के निर्धारित फ्लाइट प्लान में 10% कट लगाने का आदेश दिया है ताकि संचालन को व्यवस्थित किया जा सके और यात्रियों को राहत मिले.
इंडिगो आमतौर पर हाई शेड्यूलिंग और नाइट-यूटिलाइजेशन मॉडल पर काम करती है. लेकिन नए सेफ्टी रूल्स, पायलट रेस्ट टाइम बढ़ने और नाइट लैंडिंग ऑपरेशन सीमित होने के बाद यह मॉडल अचानक टूट गया. इसके साथ मौसम, टेक्निकल इश्यू और रूटिंग मिसमैनेजमेंट ने हालात बिगाड़े.
| Duration | Absolute Chg | Change % |
|---|---|---|
| 1 Week | -522.80 | -9.73% |
| 2 Weeks | -1054.20 | -17.86% |
| 1 Month | -945.95 | -16.33% |
| 3 Months | -876.90 | -15.32% |
| 6 Months | -634.75 | -11.58% |
| YTD | 257.05 | 5.60% |
| 1 Year | 383.75 | 8.60% |
| 2 Years | 1916.60 | 65.37% |
| 3 Years | 2793.35 | 135.92% |
| 5 Years | 3118.80 | 180.31% |
| 10 Years | 3812.75 | 368.11% |
इस क्राइसिस का असर इंडिगो के शेयर पर दिखा है. 2 हफ्ते में शेयर 18 फीसदी तक गिर चुका है. हालांकि, इस साल शेयर में अबतक 6 फीसदी तक की बढ़त दर्ज की गई है. शुक्रवार को शेयर 0.59 फीसदी की बढ़त के साथ 4848 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. कंपनी का मार्केट कैप 1,87,419.12 करोड़ रुपए है.
1. DGCA ने इंडिगो पर क्या कार्रवाई की है?
DGCA ने इंडिगो के 4 फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर्सको निलंबित कर दिया है.
2. फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर्स कौन होते हैं
FOI DGCA के वरिष्ठ अधिकारी होते हैं.
3. इनके काम क्या हैं?
ये एयरलाइन सुरक्षा, पायलट प्रशिक्षण, ऑपरेशनल कंप्लायंस की निगरानी करते हैं और नियामक व सुरक्षा निरीक्षण का काम संभालते हैं.
4. FOI को क्यों निलंबित किया गया?
यह कदम इंडिगो की उड़ान बाधित होने से जुड़ी लापरवाही और एयरलाइन की निगरानी में कमी के चलते उठाया गया है.
5. DGCA ने आगे क्या कदम उठाए हैं?
DGCA ने परिचालन की निगरानी के लिए विमानन कंपनी के मुख्यालय में अधिकारियों की तैनाती की है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)