&format=webp&quality=medium)
IndiaMart Intermesh Share Price: इंटरनेट आधारित बी2बी प्लेटफॉर्म IndiaMART InterMesh Ltd के शेयरों में आज जोरदार तेजी देखने को मिली. शेयर में 6 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई, जब घरेलू ब्रोकरेज फर्म Nuvama Institutional Equities ने इस पर डबल अपग्रेड जारी किया और कंपनी को ‘Reduce’ से ‘Buy’ रेटिंग दी. शेयर आज 2,675 रुपये के हाई पर गया था. Nuvama ने IndiaMART का टारगेट प्राइस ₹2,100 से बढ़ाकर ₹3,800 कर दिया है, जो कि मौजूदा बाज़ार मूल्य ₹2,663 के मुकाबले करीब 42% अपसाइड दिखाता है. यह संकेत है कि आने वाले समय में स्टॉक में और तेज़ी देखी जा सकती है.
ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि IndiaMART का व्यवसाय अब एक नए डिमांड अपसाइकल में प्रवेश कर चुका है. प्लेटफ़ॉर्म पर किए गए बदलाव और मार्केटिंग खर्च में वृद्धि से खरीदारों की रुचि बढ़ने की संभावना है. इससे न केवल यूनिक बिज़नेस इन्क्वायरीज़ में तेजी आएगी, बल्कि नए सब्सक्राइबर्स की संख्या में भी उल्लेखनीय इजाफा देखने को मिल सकता है.
Nuvama ने FY26 और FY27 के लिए कंपनी की कमाई के अनुमानों में 9–10% की बढ़ोतरी की है. जबकि थोड़े समय के लिए मार्जिन पर दबाव रहने की संभावना जताई गई है, रिपोर्ट कहती है कि लॉन्ग टर्म में प्रॉफिटेबिलिटी स्थिर बनी रहेगी. यह उन कंपनियों के लिए एक सकारात्मक संकेत है जो स्केलेबिलिटी के साथ प्रॉफिट बनाए रखने में सक्षम हैं.
ब्रोकेरेज ने IndiaMART के वैल्यूएशन मल्टिपल को भी 22x से बढ़ाकर 35x कर दिया है, जो संकेत है कि उन्हें कंपनी के भविष्य के विकास की संभावनाओं पर पहले से अधिक भरोसा है. यह अपग्रेड इसलिए खास है क्योंकि यह केवल मौजूदा प्रदर्शन पर नहीं, बल्कि आने वाले वर्षों की ग्रोथ स्टोरी पर आधारित है.