&format=webp&quality=medium)
मंगलवार को बाजार खुलने के बाद इस शेयर पर लगाएं दांव! (प्रतीकात्मक फोटो - AI)
प्राइवेट सेक्टर के बैंक IDFC First Bank ने हाल ही में चौथी तिमाही के नतीजे पेश किए. नतीजों के बाद अब ब्रोकरेज की राय इस शेयर पर आई है. इस बैंकिंग स्टॉक पर एक, दो नहीं बल्कि 5 ब्रोकरेज रिपोर्ट आई हैं. किसी ने इस शेयर पर इक्विलवेट की रेटिंग दी है, किसी ने खरीदारी की तो किसी ने बिकवाली की राय दी है. हालांकि आज ये शेयर तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है. शेयर में करीब 5 फीसदी की तेजी है और शेयर का भाव 70 रुपए के आसपास है.
लेकिन ब्रोकरेज ने यहां 85 रुपए तक का बड़ा टारगेट प्राइस दिया है. यानी कि लॉन्ग टर्म के लिहाज से शेयर में 20 परसेंट से भी ज्यादा का रिटर्न मिल सकता है. जानिए इस शेयर पर निवेशकों की क्या स्ट्रैटेजी होनी चाहिए और बैंक के तिमाही नतीजे कैसे रहे?
| ब्रोकरेज | रेटिंग | टारगेट प्राइस (रुपए) |
| मॉर्गन स्टेनली | Equal-weight | 65 |
| जेफरीज | Buy | 82 |
| नोमुरा | Buy | 85 |
| UBS | Sell | 70 |
| CLSA | Hold | 73 |
मॉर्गन स्टेनली ने इस शेयर पर Equal-weight की रेटिंग दी है. रेटिंग के साथ 65 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है, जो कि मौजूदा भाव से कम है. लेकिन ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में ये कहा -
ये भी पढ़ें: ₹150 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही रॉकेट हुआ ये शेयर; इंट्राडे में चढ़ा 10%, 3 साल में 900% का रिटर्न, क्या आपके पास है?
मॉर्गन स्टेनली के अलावा इस शेयर पर ब्रोकरेज कंपनी Jefferies और Nomura ने खरीदारी की राय दी है. दोनों ही ब्रोकरेज कंपनियों ने इस शेयर पर भरोसा जताया है और टारगेट प्राइस भी क्रमश: 82 रुपए और 85 रुपए दिया है. हालांकि नोमुरा ने टारगेट प्राइस 80 रुपए से बढ़ाकर 85 रुपए कर दिया है. ऐसे में निवेशकों को इस शेयर में 17-20 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है.
ब्रोकरेज कंपनी UBS ने इस प्राइवेट बैंक स्टॉक पर बिकवाली की राय दी है. हालांकि ब्रोकरेज की कोई कमेंट्री नहीं आई है लेकि टारगेट प्राइस को 75 रुपए से घटाकर 70 रुपए कर दिया है. इतना ही नहीं, ग्लोबल ब्रोकरेज CLSA ने भी इस शेयर पर टारगेट प्राइस कट किया है. Hold की रेटिंग के साथ इस शेयर पर ब्रोकरेज 73 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है, जो पहले 82 रुपए था.
ये भी पढ़ें: Varun Beverages: तिमाही नतीजे पेश करते ही स्टॉक 3% उछला, निवेशकों के लिए डिविडेंड का ऐलान, कैसे रहे रिजल्ट्स
कंपनी ने हाल ही में चौथी तिमाही के नतीजे पेश किए थे. बैंक का नेट प्रॉफिट 5% बढ़कर 319 करोड़ रुपए रहा, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹304 करोड़ था.
आय: इस तिमाही में बैंक की कुल आय ₹12,183 करोड़ रही, जो पिछले साल ₹11,308 करोड़ थी. वहीं ब्याज से होने वाली आय यानी इंटरेस्ट इनकम भी बढ़कर ₹10,553 करोड़ पहुंच गई, जो पिछले साल ₹9,413 करोड़ थी.
ग्रॉस NPA: एसेट क्वालिटी के मोर्चे पर बैंक ने अच्छा प्रदर्शन किया है. ग्रॉस NPA घटकर 1.61% रह गया है, जो पिछले साल 1.87% था. वहीं नेट NPA भी कम होकर 0.48% पर आ गया है, जो पहले 0.53% था.
बिजनेस एक्सपेंशन: बैंक अपने रिटेल बिजनेस पर लगातार फोकस कर रहा है और इसका असर भी दिख रहा है. इस तिमाही में बैंक के क्रेडिट कार्ड्स की संख्या 4.5 मिलियन के पार पहुंच गई है.
AUM: वेल्थ मैनेजमेंट बिजनेस में भी अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है. बैंक का AUM यानी Assets Under Management 23% बढ़कर ₹57,000 करोड़ के पार पहुंच गया है.
कुल मिलाकर, IDFC First Bank का Q4FY26 प्रदर्शन संतुलित रहा है. मुनाफे में हल्की बढ़त, एसेट क्वालिटी में सुधार और रिटेल व वेल्थ सेगमेंट में मजबूत ग्रोथ इस बात का संकेत है कि बैंक धीरे-धीरे मजबूत फंडामेंटल्स की तरफ बढ़ रहा है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से सलाह लें.)
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 IDFC First Bank पर ब्रोकरेज की राय क्या है?
IDFC First Bank पर ब्रोकरेज की राय मिक्स्ड है. कुछ ने खरीदारी (Buy), कुछ ने Hold और कुछ ने Sell की सलाह दी है.
Q2 इस शेयर का टारगेट प्राइस क्या दिया गया है?
ब्रोकरेज हाउस ने इस शेयर पर ₹65 से लेकर ₹85 तक का टारगेट प्राइस दिया है.
Q3 क्या इस शेयर में निवेश से रिटर्न मिल सकता है?
कुछ ब्रोकरेज के मुताबिक, लॉन्ग टर्म में इस शेयर में 17-20% तक का रिटर्न मिल सकता है.
Q4 Q4FY26 में बैंक का प्रदर्शन कैसा रहा?
बैंक का मुनाफा 5% बढ़ा है, एसेट क्वालिटी में सुधार हुआ है और रिटेल व वेल्थ सेगमेंट में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है.
Q5 निवेशकों के लिए क्या रणनीति होनी चाहिए?
मिलीजुली ब्रोकरेज राय को देखते हुए निवेशकों को लॉन्ग टर्म नजरिए से और अपनी रिस्क प्रोफाइल के अनुसार निवेश करना चाहिए.