30 लाख रीटेल निवेशकों का भरोसा, नतीजों के बाद भागा ₹77 वाला बैंक स्टॉक; आगे क्या करें?

Q2 रिजल्ट बाजार को पसंद आया और IDFC First Bank के शेयर में 7% की जोरदार तेजी देखने को मिली. लोन और डिपॉजिट्स ग्रोथ पीयर्स से बहुत अच्छा रहा लेकिन नेट इंटरेस्ट मार्जिन घटा है. माइक्रो फाइनेंस बिजनेस का स्ट्रेस घटा है. जानिए नया टारगेट प्राइस क्या है.
30 लाख रीटेल निवेशकों का भरोसा, नतीजों के बाद भागा ₹77 वाला बैंक स्टॉक; आगे क्या करें?

IDFC First Bank Share price target 2025.

दिवाली के दिन प्राइवेट सेक्टर के आईडीएफसी फर्स्ट बैंक शेयर में जोरदार एक्शन देखा जा रहा है. बाजार को बैंक का दूसरी तिमाही का रिजल्ट पसंद आया. यह शेयर सात फीसदी की तेजी के साथ 77 रुपए (IDFC First Bank Share Price) के पार कारोबार कर रहा है. करीब 30 लाख रीटेल निवेशकों का इस स्टॉक पर भरोसा है जानिए Q2 का रिजल्ट कैसा रहा और आने वाले समय में निवेशकों के लिए क्या राय है.

ब्रोकरेज ने क्या टारगेट दिया है?

डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयर में BUY की सलाह दी है और टारगेट को 80 रुपए से बढ़ाकर 85 रुपए कर दिया है. नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने HOLD की रेटिंग दी है और 72 रुपए का टारगेट दिया है. सेंट्रम ब्रोकिंग ने NEUTRAL की रेटिंग और 68 रुपए का टारगेट दिया है.

Q2 में दमदार प्रदर्शन

Q2 में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 75.6% उछाल के साथ 352 करोड़ रुपए रहा. कोर ऑपरेटिंग प्रॉफिट -1.7% की गिरावट के साथ 1825 करोड़ रुपए रहा. लोन ग्रोथ 20% के साथ 266579 करोड़ रुपए, डिपॉजिट्स ग्रोथ 23% उछाल के साथ 269094 करोड़ रुपए रहा. तिमाही आधार पर ग्रॉस एनपीएन -11 bps घटकर 1.86% और नेट एनपीए -3 bps घटकर 0.52% रहा. नेट इंटरेस्ट मार्जिन 5.59% रहा जिसमें तिमाही आधार पर -12 bps और सालाना आधार पर -59 bps की गिरावट रही.

IDFC First Bank Q2 Results

ब्रोकरेज हाउसेस की क्या राय है?

  • आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने कहा कि बैंक ने सेविंग्स रेट को तेजी से नहीं घटाया इसलिए इंटरेस्ट मार्जिन पर ज्यादा दबाव दिखा.
  • CASA ग्रोथ हेल्दी होने का फायदा मिलेगा. सितंबर तिमाही में 27% YoY|9% QoQ का ग्रोथ दिखा. कासा रेशियो 119bps YoY|208 bps QoQ ग्रोथ के साथ 50.1% रहा.
  • नुवामा ने कहा कि माइक्रो फाइनेंस बिजनेस में रिकवरी के कारण H2FY26 में क्रेडिट कॉस्ट 1.8% रहने की उम्मीद है.
  • बैंक का बिजनेस ग्रोथ पीयर्स के मुकाबले बेहतर है. NIMs पर पीयर्स के मुकाबले ज्यादा दबाव दिखा.
  • माइक्रो फाइनेंस सेगमेंट पर स्ट्रेस घटा है. स्लिपेज में 52% QoQ की गिरावट दर्ज की गई.

करीब 30 लाख रीटेल निवेशकों का भरोसा

बाजार को आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का रिजल्ट पसंद आया. सात फीसदी की तेजी के साथ शेयर 77 रुपए पर पहुंच गया है. 52 वीक्स हाई 78.5 रुपए और लो 52.5 रुपए है. पिछले एक महीने में शेयर में 7 फीसदी, इस साल अब तक 20% की तेजी आई है. एक साल का रिटर्न करीब 8% है. सितंबर 2023 में शेयर ने 101 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. इस बैंक में 100% ओनरशिप पब्लिक के पास है और यह फुली प्रोफेशनली मैनेज्ड बैंक है. अक्टूबर 2025 के आधार पर 2966622 रीटेल निवेशकों के पास बैंक में 17.42% हिस्सेदारी है. 32 म्यूचुअल फंड स्कीम्स के पास 10.40% हिस्सेदारी है.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1. आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का Q2 परफॉर्मेंस कैसा रहा?
लोन ग्रोथ 20% के साथ 266579 करोड़ रुपए, डिपॉजिट्स ग्रोथ 23% उछाल के साथ 269094 करोड़ रुपए रहा. पीयर्स से बहुत मजबूत है.

Q2. आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का Q2 प्रॉफिटैबिलिटी कैसा रहा?
नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 75.6% बढ़कर ₹352 करोड़ रहा.

Q3. ब्रोकरेज ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक पर क्या रेटिंग और टारगेट दिया है?
ICICI सिक्योरिटीज ने BUY की रेटिंग के साथ टारगेट ₹80 से बढ़ाकर ₹85 किया.

Q4. बैंक के नेट इंटरेस्ट मार्जिन पर दबाव क्यों है?
NIM तिमाही आधार पर 12 bps घटकर 5.59% पर रहा. सेविंग्स रेट नहीं घटाने के कारण दबाव बढ़ा है.

Q5. आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में कितने रीटेल निवेशकों की हिस्सेदारी है?
करीब 29.66 लाख रीटेल निवेशकों के पास 17.42% हिस्सेदारी है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer
Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6