बाजार में 110 करोड़ की बड़ी ब्लॉक डील, जय प्रकाश पावर में 80.7 करोड़ निवेश, आइडियाफोर्ज में दूसरे दिन बड़ा निवेश

शेयर बाजार को मंगलवार को आइडियाफोर्ज टेक्नो लिमिटेड और जय प्रकाश पावर वेंचर में बड़ी ब्लॉक डील हुई है. दोनों ही कंपनियों पर शेयर होल्डर ने खरीदारी की है.
बाजार में 110 करोड़ की बड़ी ब्लॉक डील, जय प्रकाश पावर में 80.7 करोड़ निवेश, आइडियाफोर्ज में दूसरे दिन बड़ा निवेश

Block Deal

शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुआ. इस दौरान दो कंपनियों- आइडियाफोर्ज टेक्नो लिमिटेड और जय प्रकाश वेंचर लिमिटेड में ब्लॉक डील हुई है. आपको बता दें कि आइडियाफोर्ज टेक्नो लिमिटेड पर लगातार दूसरे दिन ब्लॉक डील हुई है. आइडियाफोर्ज टेक्नो लिमिटेड के शेयरों में पब्लिक शेयरहोल्डर्स ने पैसे डाले. दूसरी तरफ जय प्रकाश पावर वेंचर के शेयर में पब्लिक शेयरहोल्डर ने बड़े खरीदार की भूमिका निभाई है.

783.29 रुपए प्रति शेयर के भाव पर खरीदारी

आइडियाफोर्ज टेक्नो लिमिटेड में पब्लिक शेयरहोल्डर 'BNP पारिबा फाइनेंशियल मार्केट्स' ने निवेश किया है. बीएनपी पारिबा फाइनेंशियल मार्केट्स ने 783.29 रुपए प्रति शेयर के भाव से खरीदारी की है.

Add Zee Business as a Preferred Source

5 लाख शेयरों की खरीदारी

  • कंपनी ने आइडियाफोर्ज टेक्नो लिमिटेड के कुल 5 लाख शेयर खरीदे हैं.
  • शेयरों की संख्या के लिहाज से यह कुल हिस्सेदारी का 1.1% है.
  • पूरी ब्लॉक डील में हुई खरीदारी का कुल आकार 29.3 करोड़ रुपए रहा है.

19.26 रुपए प्रति शेयर दर से खरीदारी

जय प्रकाश वेंचर लिमिटेड में पब्लिक शेयरहोल्डर रेडिएंट कंप्यूटेल प्राइवेट लिमिटेड ने बड़ी हिस्सेदारी खरीदी है. रेडिएंट कंप्यूटेल ने 19.26 रुपए प्रति शेयर की दर से खरीदारी की है.

4.1 करोड़ शेयरों की खरीदारी

  • रेडिएंट कंप्यूटल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कुल 4.1 करोड़ शेयरों की भारी भरकम खरीदारी की है.
  • जय प्रकाश पावर वेंचर लिमिटेड में हुई इस बड़ी खरीदारी का कुल साइज 80.7 करोड़ रुपए रहा है.
  • बुधवार को कारोबारी सत्र के शुरुआती घंटों में 0.73% या 0.14 अंकों की तेजी देखी गई है.

ब्लॉक डील में शेयरों के खरीदार

कंपनी का नामखरीदार (Buyer)खरीदे गए शेयरशेयर का भाव (₹)कुल निवेश (Cr)
Ideaforge Techno LtdBNP PARIBAS FINANCIAL MARKETS5 लाख (1.1%)783.2939.3
Jaiprakash Power Ven. LtRADIANT COMPUTECH PRIVATE LIMITED4.1 करोड़19.2680.7
Ideaforge Techno LtdSOCIETE GENERALE2.4 लाख707.1117.2

Zee Business Live TV यहां पर देखें

HRTI ने आइडियाफोर्ज टेक्नो लिमिटेड के बेचे शेयर

सोमवार को आइडियाफोर्ज टेक्नो लिमिटेड पर HRTI प्राइवेट लिमिटेड ने 705.22 रुपए प्रति शेयर के भाव पर कुल 18,639 शेयरों की बिक्री हुई है. इस बिक्री का कुल साइज 1.3 करोड़ रुपए रहा है. दूसरी तरफ इस कंपनी में एक दूसरे पब्लिक शेयरहोल्डर सोसाइटी जनरल ने खरीदार के रूप में निवेश किया है. सोसाइटी जनरल ने 707.11 रुपए प्रति शेयर के भाव पर कुल 2,40,000 शेयरों की खरीदारी की गई है. इस खरीदारी का कुल साइज 17.2 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6