2026 में 30000 पर पहुंच सकता है निफ्टी, जानिए ब्रोकरेज के TOP PICKS

ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने 2026 के लिए निफ्टी का टारगेट 30000 का दिया है. 2025 में नेट आधार पर निफ्टी ने करीब 10% रिटर्न दिया है. जानिए अगले साल के लिए ब्रोकरेज ने किन स्टॉक्स को टॉप पिक चुना है.
2026 में 30000 पर पहुंच सकता है निफ्टी, जानिए ब्रोकरेज के TOP PICKS

ICICI Direct Top Picks 2026.

निफ्टी इस समय 26000 की रेंज में कारोबार कर रहा है और साल 2025 में नेट आधार पर इंडेक्स ने करीब 10% का रिटर्न दिया है. सितंबर 2024 में निफ्टी ने 26277 का लाइफ हाई बनाया था जिसके बाद करेक्शन की शुरुआत हुई और मार्च के महीने में 22100 की रेंज तक यह फिसला था. फिर रिकवरी में इसने नवंबर महीने में 26310 का नया क्लोजिंग लाइफ हाई बनाया.

बाजार पर इस समय कई सारे फैक्टर्स हावी हैं और निवेशकों के मन में एक ही सवाल है कि 2025 तो कुछ खास नहीं रहा लेकिन 2026 कैसा रहेगा? डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म ICICI डायरेक्ट ने 2026 के लिए टेक्निकल रिपोर्ट जारी की है और निफ्टी का टारगेट 30000 , जबकि बैंक निप्टी के लिए 67000 का टारगेट दिया है.

Nifty Outlook
Add Zee Business as a Preferred Source

2030 के लिए निफ्टी का टारगेट 50000

ब्रोकरेज ने कहा कि 1979 से अब तक सेंसेक्स ने हर दशक में 4X रिटर्न दिया है. ऐसे में बस निवेशित रहना है और किसी भी उठापटक से घबराना नहीं है. हर दशक में छठा साल जो इस दशक में 2026 होगा, वह काफी वोलाटाइल रहा है लेकिन रिटर्न डबल डिजिट रहा है. ऐसे में अगर 16-18% तक का करेक्शन आने पर खरीदारी का सुनहरा मौका है. 2030 के लिए निफ्टी का टारगेट 50000 का दिया गया है.

मिडकैप्स के लिए क्या है टारगेट?

  • मिडकैप इंडेक्स के लिए 2026 का टारगेट 75000 दिया गया है. यह करीब 25% अधिक है.
  • फिलहाल NIFTY Midcap 100 इंडेक्स 60000 की रेंज में है और 2025 में अब तक करीब 5% रिटर्न दिया है.

ब्रोकरेज ने कहा कि मिडकैप्स में औसतन 25-27% का करेक्शन आता है और यह करेक्शन 17-18 महीनों का होता है. कोविड के बाद मिडकैप्स में पहले 76% का उबाल आया फिर 25% का करेक्शन दर्ज किया गया. फिर 84% का उबाल आया और फिर 23% का करेक्शन दर्ज किया गया. पिछले 15 महीनों में 23% का करेक्शन आ चुका है. ऐसे में टाइम वाइज करेक्शन आखिरी पड़ाव में नजर आ रहा है.

2026 के लिए ब्रोकरेज के टॉप पिक

शेयर का नामखरीदारी रेंज (₹ )टारगेट प्राइस (Target)स्टॉपलॉस / सपोर्ट (₹)रेटिंगअपसाइड (%)
Bajaj Finserv 1960–209024001870BUY16%
Indian Oil 155–165190143BUY17%
LTI Mindtree 5950–638073705500BUY17%
Pidilite Industries1400–148017201310BUY18%
SRF Ltd2820–297034802548BUY18%
Con Fin Homes 875–9301110790BUY23%
Jamna Auto 119–128152103BUY21%

स्मॉलकैप्स के लिए क्या है टारगेट?

  • ब्रोकरेज ने 2026 में स्मॉलकैप्स के लिए 21200 का टारगेट दिया है.
  • NIFTY SMLCAP 250 इंडेक्स 16350 पर है और इस साल अब तक -8% का निगेटिव रिटर्न दिया.

स्मॉलकैप्स को लेकर ब्रोकरेज का बुलिश रुख कायम है. इसने कहा कि न्वॉइज पर ध्यान ना दें और इस करेक्शन में एक्यूमुलेशन पर फोकस करें. इंडेक्स अपने लाइफ हाई से 12% पीछे है. हिस्टोरिकली 25–30% का करेक्शन आता है और 100 वीक EMA से यह रिबाउंड कर जाता है. यह करेक्शन 17-18 महीनों का होता है.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1. 2026 में NIFTY का टारगेट क्या रखा गया है?
ICICI डायरेक्ट ने 2026 में NIFTY के लिए 30,000 का टारगेट दिया है.

Q2. Bank NIFTY के लिए क्या लक्ष्य बताया गया है?
बैंक निफ्टी के लिए 67,000 का टारगेट रखा गया है.

Q3. 2030 तक NIFTY का लक्ष्य क्या है?
ब्रोकरेज ने 2030 के लिए NIFTY का 50,000 का लक्ष्य सुझाया है.

Q4. NIFTY SMLCAP 250 इंडेक्स का 2026 टारगेट कितना है?
स्मॉलकैप इंडेक्स के लिए 21,200 का टारगेट दिया गया है.

Q5. मिडकैप इंडेक्स के लिए 2026 का टारगेट क्या है?
NIFTY Midcap 100 के लिए 75,000 का टारगेट दिया गया है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer