अप्रैल में इन सेक्टर्स ने दिया 22% तक का बंपर रिटर्न, क्या आपके पास भी हैं ये शेयर?

ब्रोकरेज हाउस ICICI डायरेक्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल में सबसे ज्यादा चमक पावर, रियल एस्टेट और कैपिटल गुड्स सेक्टर में देखने को मिली. वहीं, IT सेक्टर सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाला सेक्टर रहा.
अप्रैल में इन सेक्टर्स ने दिया 22% तक का बंपर रिटर्न, क्या आपके पास भी हैं ये शेयर?

तेज रैली के बाद निवेशकों को चुनिंदा स्टॉक्स में सावधानी के साथ निवेश करने की सलाह दी जा रही है. (प्रतीकात्मक फोटो: AI/Chatgpt)

अप्रैल 2026 भारतीय शेयर बाजार के लिए शानदार महीना साबित हुआ. मजबूत घरेलू संकेतों, बिजली की रिकॉर्ड मांग और सेक्टोरल रैली के दम पर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली. बेंचमार्क इंडेक्स Nifty50 ने अप्रैल में 5.8 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज की, जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने उससे भी बेहतर प्रदर्शन किया.

ब्रोकरेज हाउस ICICI डायरेक्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल में सबसे ज्यादा चमक पावर, रियल एस्टेट और कैपिटल गुड्स सेक्टर में देखने को मिली. वहीं, IT सेक्टर सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाला सेक्टर रहा.

पावर सेक्टर बना सबसे बड़ा स्टार

  • अप्रैल 2026 में पावर सेक्टर ने 22.2 फीसदी की दमदार तेजी दर्ज की. यह सभी सेक्टर्स में सबसे ज्यादा रही. इस तेजी की बड़ी वजह देश में बिजली की रिकॉर्ड मांग रही है.
  • भारत में बिजली की पीक डिमांड 256 गीगावॉट (GW) तक पहुंच गई, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है.
  • बढ़ती बिजली खपत, गर्मी का असर और इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार ने पावर कंपनियों के शेयरों को मजबूती दी. इस रैली में अदानी ग्रीन एनर्जी जैसे शेयरों ने निवेशकों का ध्यान खींचा.

रियल एस्टेट और कैपिटल गुड्स में भी जोरदार तेजी

  • रियल एस्टेट सेक्टर ने अप्रैल में 21.3 फीसदी का रिटर्न दिया. कम ब्याज दरों की उम्मीद, मजबूत हाउसिंग डिमांड और इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश की वजह से इस सेक्टर में खरीदारी बढ़ी.
  • वहीं, कैपिटल गुड्स इंडेक्स 20 फीसदी चढ़ा. सरकारी कैपेक्स और प्राइवेट सेक्टर निवेश में सुधार की उम्मीद से इस सेक्टर में तेजी देखने को मिली.

LIVE TV:

स्मॉलकैप इंडेक्स ने बनाया रिकॉर्ड

  • अप्रैल 2026 में Nifty Smallcap 250 इंडेक्स ने इतिहास रच दिया. यह इंडेक्स अपने लॉन्च (अप्रैल 2016) के बाद से सबसे बड़ी मासिक तेजी दर्ज करने में सफल रहा.
  • रिपोर्ट के अनुसार, HFCL और Ola Electric Mobility जैसे शेयरों में 56 फीसदी से 71 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली, जिसने इंडेक्स को मजबूत सपोर्ट दिया.

मिडकैप शेयरों ने भी दिखाया दम

Nifty Midcap 150 इंडेक्स अप्रैल में 10.7 फीसदी से ज्यादा उछला. बाजार में जोखिम लेने की बढ़ती क्षमता और मजबूत घरेलू निवेश प्रवाह से मिडकैप कंपनियों में खरीदारी बढ़ी.

FMCG, बैंकिंग और ऑटो भी रहे मजबूत

  • रिपोर्ट के मुताबिक FMCG सेक्टर में 12.6 फीसदी, PSU में 11.3 फीसदी और बैंकिंग सेक्टर में 9.1 फीसदी की तेजी रही.
  • ऑटो सेक्टर ने भी 8.6 फीसदी का रिटर्न दिया. बेहतर बिक्री आंकड़े और इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में बढ़ती मांग से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ.

IT सेक्टर सबसे पीछे

  • जहां अधिकांश सेक्टर्स में शानदार तेजी रही, वहीं IT सेक्टर सिर्फ 1.7 फीसदी की बढ़त के साथ सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाला सेक्टर रहा.
  • अमेरिकी बाजारों में अनिश्चितता, वैश्विक IT खर्च पर दबाव और कमजोर आउटलुक की वजह से निवेशकों ने IT शेयरों में सीमित खरीदारी की.

अप्रैल 2026 में सेक्टर्स का प्रदर्शन

सेक्टररिटर्न (%)
पावर22.2%
रियल एस्टेट21.3%
BSE स्मॉलकैप20.1%
कैपिटल गुड्स20%
BSE मिडकैप14.8%
मेटल्स14.4%
एफएमसीजी12.6%
कंज्यूमर ड्यूरेबल्स12.2%
पीएसयू11.3%
बैंक9.1%
ऑटो8.6%
ऑयल एंड गैस8.2%
हेल्थकेयर6.7%
आईटी1.7%

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

ब्रोकरेज का मानना है कि अप्रैल की तेजी ने यह दिखाया है कि घरेलू अर्थव्यवस्था से जुड़े सेक्टर्स में निवेशकों का भरोसा मजबूत बना हुआ है. खासतौर पर पावर, इंफ्रास्ट्रक्चर, कैपिटल गुड्स और रियल एस्टेट सेक्टर आने वाले समय में भी बाजार की अगुवाई कर सकते हैं. हालांकि, तेज रैली के बाद निवेशकों को चुनिंदा स्टॉक्स में सावधानी के साथ निवेश करने की सलाह दी जा रही है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6