ICICI Bank vs HDFC Bank: नतीजों में कौन किसपर पड़ा भारी? कौन सा शेयर होना चाहिए आपके पोर्टफोलियो में? समझें

ICICI Bank vs HDFC Bank: दोनों बैंकों ने अच्छे नतीजे दिए, लेकिन ब्रोकरेज रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार ICICI Bank कई अहम पैरामीटर पर आगे निकलता दिख रहा है, खासकर ग्रोथ, मार्जिन और एसेट क्वालिटी के मामले में. कुल 9 ग्लोबल ब्रोकरेज हाउसेज की ओर से इन दोनों शेयरों पर अहम कॉमेंट्री और रेटिंग के साथ टारगेट प्राइस दिया है.
ICICI Bank vs HDFC Bank: नतीजों में कौन किसपर पड़ा भारी? कौन सा शेयर होना चाहिए आपके पोर्टफोलियो में? समझें

ICICI Bank vs HDFC Bank: Q4 नतीजों पर ब्रोकरेज फर्म्स की आई रिपोर्ट. (Image: AI-generated)

ICICI Bank vs HDFC Bank: चौथी तिमाही के नतीजों के बाद निजी बैंकिंग स्पेस में एक बार फिर ICICI Bank और HDFC Bank के बीच तुलना तेज हो गई है. दोनों बैंकों ने अच्छे नतीजे दिए, लेकिन ब्रोकरेज रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार ICICI Bank कई अहम पैरामीटर पर आगे निकलता दिख रहा है, खासकर ग्रोथ, मार्जिन और एसेट क्वालिटी के मामले में. कुल 9 ग्लोबल ब्रोकरेज हाउसेज की ओर से इन दोनों शेयरों पर अहम कॉमेंट्री और रेटिंग के साथ टारगेट प्राइस दिया है.

ICICI Bank: ग्रोथ और एसेट क्वालिटी में दम

ICICI Bank पर लगभग सभी ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस बुलिश नजर आ रहे हैं. Nomura, JP Morgan, Morgan Stanley, Citi, UBS और Jefferies जैसे बड़े ब्रोकरेज ने ‘Buy’ या ‘Overweight’ की रेटिंग दी है.

Add Zee Business as a Preferred Source

बैंक ने Q4 में 16% लोन ग्रोथ के साथ मजबूत रिकवरी दिखाई है, जबकि NII ग्रोथ में भी सुधार के संकेत मिले हैं. सबसे बड़ी बात यह रही कि क्रेडिट कॉस्ट लगभग नगण्य रही, जिससे मुनाफा अनुमान से बेहतर रहा.

एसेट क्वालिटी भी “pristine” बताई गई है, GNPA और स्लिपेज लगातार सुधर रहे हैं. RoA करीब 2.2%-2.4% और RoE 16% तक रहने का अनुमान है, जो सेक्टर में सबसे बेहतर माना जा रहा है.

ICICI Bank Target Price

ICICI का शेयर सोमवार को 0.6% की तेजी के साथ 1,356 रुपये पर बंद हुआ है. ब्रोकरेज फर्म्स ने इसपर ₹1550 से लेकर ₹1720 का टारगेट प्राइस दिया है.

ब्रोकरेज हाउसरेटिंगटारगेट प्राइस (₹)
NomuraBuy1620
JP MorganOverweight1600
JefferiesBuy1670
CitiBuy1720
Morgan StanleyOverweight1705
CLSAAccumulate1700
BernsteinMarket Perform1550
UBSBuy1720

HDFC Bank: स्थिर प्रदर्शन, लेकिन ग्रोथ पर नजर

HDFC Bank के नतीजे “स्थिर” रहे हैं, लेकिन कुछ मोर्चों पर दबाव भी दिखा. Citi ने NII और फीस इनकम में कमजोरी की ओर इशारा किया है, जबकि JP Morgan के मुताबिक NII ग्रोथ स्लो रही है और NIM पर भी दबाव रहा.

हालांकि, पॉजिटिव बात यह है कि बैंक की एसेट क्वालिटी मजबूत बनी हुई है और प्रोविजन कम रहने से मुनाफा सपोर्ट हुआ है. डिपॉजिट ग्रोथ में सुधार और LDR में गिरावट से बैलेंस शीट मजबूत हो रही है.

ब्रोकरेज का मानना है कि FY27 से ग्रोथ में सुधार आ सकता है, लेकिन फिलहाल ICICI Bank के मुकाबले मोमेंटम थोड़ा कमजोर है.

LIVE TV:

HDFC Bank Target Price

HDFC Bank का शेयर आज 0.5% की गिरावट के साथ 795 रुपये पर बंद हुआ है. इसपर ब्रोकरेज की ओर से ₹950 से ₹1200 तक के टारगेट्स आए हैं.

ब्रोकरेज हाउसरेटिंगटारगेट प्राइस (₹)
CitiBuy1020
JP MorganOverweight990
NomuraBuy950
JefferiesBuy1050
Morgan StanleyOverweight1025
BofABuy950
UBSBuy1175
CLSAAccumulate1200
BernsteinOutperform1150

कहां दिख रहा बड़ा फर्क?

पैरामीटरICICI BankHDFC Bank
लोन ग्रोथतेज (16% YoY)मध्यम (12% YoY)
NII ग्रोथसुधार के संकेतदबाव में
क्रेडिट कॉस्टबेहद कमकंट्रोल में
एसेट क्वालिटीमजबूतमजबूत
RoA / RoE~2.2%-2.4% / ~16%~1.8%-1.9% / ~14-15%
ब्रोकरेज रेटिंगज्यादा बुलिशपॉजिटिव लेकिन सतर्क

निवेशकों के लिए क्या रणनीति?

ब्रोकरेज रिपोर्ट्स का कुल मिलाकर कन्क्लूजन यह है कि ICICI Bank फिलहाल ग्रोथ, मार्जिन और प्रॉफिटेबिलिटी के मामले में आगे है और “preferred pick” बना हुआ है. वहीं HDFC Bank एक मजबूत और स्थिर बैंक बना हुआ है, लेकिन इसमें बड़ा अपसाइड आने के लिए ग्रोथ में स्पष्ट तेजी दिखनी जरूरी होगी.

निष्कर्ष

अगर शॉर्ट से मीडियम टर्म की बात करें तो ICICI Bank ज्यादा मजबूत दिख रहा है, जबकि HDFC Bank लंबी अवधि के निवेशकों के लिए स्थिर विकल्प बना हुआ है. दोनों ही बैंक मजबूत हैं, लेकिन मौजूदा मोमेंटम ICICI Bank के पक्ष में जाता दिख रहा है.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 Q4 नतीजों के बाद कौन सा बैंक ज्यादा मजबूत दिख रहा है?

ब्रोकरेज रिपोर्ट्स के मुताबिक ICICI Bank फिलहाल ग्रोथ, मार्जिन और एसेट क्वालिटी के मामले में आगे नजर आ रहा है.

Q2 ICICI Bank पर ब्रोकरेज इतना बुलिश क्यों हैं?

मजबूत लोन ग्रोथ, कम क्रेडिट कॉस्ट और बेहतर एसेट क्वालिटी के चलते ज्यादातर ब्रोकरेज ने इसे ‘Buy’ या ‘Overweight’ रेटिंग दी है.

Q3 HDFC Bank में कमजोरी कहां दिख रही है?

NII ग्रोथ और मार्जिन (NIM) पर दबाव दिखा है, जिससे ग्रोथ मोमेंटम थोड़ा धीमा नजर आ रहा है.

Q4 दोनों बैंकों के टारगेट प्राइस क्या हैं?

ICICI Bank के लिए टारगेट ₹1550–₹1720 के बीच हैं, जबकि HDFC Bank के लिए ₹950–₹1200 की रेंज दी गई है.

Q5 निवेशकों के लिए क्या रणनीति होनी चाहिए?

शॉर्ट से मीडियम टर्म में ICICI Bank बेहतर विकल्प दिख रहा है, जबकि HDFC Bank लंबी अवधि के लिए स्थिर और भरोसेमंद निवेश बना हुआ है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6