&format=webp&quality=medium)
Tata Motors Commercial Vehicles Share Price: HSBC ने टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल बिज़नेस पर अपना भरोसा जताते हुए स्टॉक पर Buy रेटिंग जारी की है. ब्रोकरेज ने शेयर का टारगेट ₹380 तय किया है. मौजूदा समय में शेयर करीब ₹325 के आसपास ट्रेड हो रहा है, जो 12 नवंबर को लिस्टिंग के बाद के शुरुआती प्राइस ₹330 से थोड़ा नीचे है.
HSBC का मानना है कि डिमांड का माहौल स्थिर है, जिससे प्रॉफिटेबिलिटी बनी रहेगी. साथ ही कंपनी की डिस्काउंटिंग में अनुशासन और मजबूत प्राइसिंग पावर कमाई की विजिबिलिटी बढ़ाते हैं. ब्रोकरेज का कहना है कि आज CV इंडस्ट्री की ग्रोथ, मार्जिन प्रोफाइल और रिटर्न ऑन कैपिटल एम्प्लॉयड (ROCE) पैसेंजर व्हीकल इंडस्ट्री जैसी ही नजर आ रही है. टाटा मोटर्स की MHCV सेगमेंट में प्रीमियम प्राइसिंग की क्षमता भी HSBC को काफी मजबूत लगती है.
टाटा मोटर्स के हालिया डिमर्जर के बाद TMLCV एक स्वतंत्र इकाई के रूप में काम कर रहा है. इससे निवेशकों के लिए बिज़नेस की असल वैल्यू का आकलन आसान हो गया है. HSBC का मानना है कि डिमर्जर के बाद एफिशिएंसी में सुधार और बिज़नेस की स्पष्टता से स्टॉक को अतिरिक्त सपोर्ट मिल सकता है.
ब्रोकरेज का कहना है कि कमर्शियल व्हीकल कंपनियां अब भी पैसेंजर व्हीकल कंपनियों की तुलना में कम वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रही हैं. ऐसे में इंडस्ट्री की स्थिति बेहतर रहने पर वैल्यूएशन गैप घट सकता है.
HSBC ने अशोक लीलैंड पर अपनी रेटिंग Hold पर बनाए रखी है. हालांकि ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस ₹145 से बढ़ाकर ₹160 कर दिया है. मौजूदा बाजार मूल्य ₹148 के मुकाबले यह लगभग 8% की संभावित बढ़त दिखाता है. ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी का प्रदर्शन स्थिर है, लेकिन वैल्यूएशन में बहुत अधिक आकर्षण नहीं दिखता. इसलिए रेटिंग में बदलाव नहीं किया गया है.