मजबूत वैल्यूएशन, तगड़ी ग्रोथ,इस होटल स्टॉक पर ब्रोकरेज की BUY रेटिंग बरकरार, मिल सकता है 18% मुनाफा

Hotel Stocks to Buy: होटल स्टॉक शैले होटल्स पर आईसीआईसीआई सिक्युरिटीज बुलिश है. ब्रोकरेज ने अपनी BUY रेटिंग को बरकरार रखा है. साथ ही 18 फीसदी का अपसाइड टारगेट दिया है.
मजबूत वैल्यूएशन, तगड़ी ग्रोथ,इस होटल स्टॉक पर ब्रोकरेज की BUY रेटिंग बरकरार, मिल सकता है 18% मुनाफा

Hotel Stock to Buy: BSE 500 में शामिल हॉस्पिटैलिटी कंपनी शैले होटल्स (Chalet Hotels) पर ब्रोकरेज हाउस ICICI सिक्युरिटीज ने खरीदने यानी BUY की रेटिंग को बरकरार रखा है. ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी का मौजूदा प्रदर्शन काफी मजबूत रहा है. वहीं, भविष्य की योजनाएं भी काफी अच्छी विस्तार की योजना है. शैले होटल्स के शेयर इस साल 12.59% और पिछले छह महीने में 7.14% तक टूट चुका है. वहीं, सालभर में 5 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है.

1058 रुपए का टागरेट प्राइस, 18 फीसदी मुनाफे का अनुमान

ICICI Securities ने शैले होटल्स के शेयर के लिए 1058 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. रिपोर्ट तैयार करने तक कंपनी का बाजार भाव 900 रुपए (CMP) था. यानी इस शेयर से 18 फीसदी का मुनाफा हो सकता है. शुक्रवार को कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी का शेयर 0.01% चढ़कर 887 रुपए पर बंद हुआ है.ब्रोकरेज ने ये टारगेट मार्च 2027 के अनुमानों के आधार पर दिया है. वैल्यूएशन होटल बिजनेस के लिए 23 गुना EV/EBITDA के मल्टीपल पर आधारित है. ये कंपनी की भविष्य की कमाई की मजबूत क्षमता को दर्शाता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

18 फीसदी बढ़ा होटल रेवेन्यू

ICICI सिक्युरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक शैले होटल्स की मौजूदा परफॉर्मेंस काफी अच्छी रही है. वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का होटल रेवेन्यू 18 फीसदी बढ़कर 15.2 अरब रुपए हो गया है. इसका EBITDA 19 फीसदी बढ़कर 6.8 बिलियन तक पहुंच गया है. मार्च 2025 तक कंपनी के पास 11 होटलों में 3314 ऑपरेशनल कमरे हैं. कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए कमरों के किराए में बढ़तरी की है. अपनी गाइडेंस को बनाए रखा है.

1371 नए कमरे जोड़ने की योजना

ब्रोकरेज के मुताबिक शैले होटल की योजना वित्त वर्ष 2025 से 2028 के बीच अपने पोर्टफोलिय में 1371 नए रूम्स जोड़ने की है, इससे कुल कमरों की संख्या 4564 हो जाएगी. कंपनी की विस्तार की योजनाएं फिलहाल सही रास्ते पर हैं. इसमें दिल्ली एयरपोर्ट प ताज होटल (390 कमरे) का संचालन वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में शुरू होने की उम्मीद है. नए एसेट्स के चालू होने से कंपनी की कमाई में सीधी वृद्धि देखने को मिलेगी.

20.8 अरब तक पहुंच सकता है होटल रेवेन्यू

ब्रोकरेज के मुताबिक विस्तार योजनाओं के बल पर वित्त वर्ष 2025 से 207 के बीच कंपनी का होटल रेवेन्यू 17 फीसदी के CAGR से बढ़कर 20.8 बिलियन रुपए तक पहुंच सकता है. इसी अवधि में होटल EBITDA भी 17 फीसदी CAGR से बढ़कर 9 अरब डॉलर होने का अनुमान है. ब्रोकरेज ने निवेशकों को होटल डिमांड और ऑफिस लीजिंग में किसी भी तरह की संभावित मंदी जैसे अहम रिस्क पर भी ध्यान देने की सलाह दी है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6