&format=webp&quality=medium)
Stocks to Buy: शेयर बाजार में पूरे हफ्ते भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. ऐसे बाजार में खबरों के दम पर स्टॉक एक्शन देखने को मिलता है. जैसे इस समय नतीजों का सीजन है तो नतीजों के दम पर शेयरों में एक्शन रहता है. ऐसा ही एक शेयर मेटल सेक्टर से Hindalco का स्टॉक है. इस कंपनी के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे, लेकिन दमदार मैनेजमेंट कमेंट्री के दम पर शेयर फोकस में है.
रेटिंग - ओवरवेट
लक्ष्य - ₹525
रेटिंग - Buy
Target - ₹550
एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक Hindalco को तीसरी तिमाही में 1360 करोड़ रुपए का कंसो प्रॉफिट हुआ है, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 3675 करोड़ रुपए रहा था. कंपनी की कुल आय में उछाल दर्ज की गई. यह दिसंबर तिमाही में 53150 करोड़ रुपए रही. सालभर पहले की समान तिमाही में कंपनी कुल आय 50272 करोड़ रुपए रही थी. कामकाजी मुनाफा करीब 3548 करोड़ रुपए रही. जबकि सालभर पहले यह 7312 करोड़ रुपए रहा था. सालाना आधार पर मार्जिन भी 15% से घटकर 7% हो गया है.
मेटल सेक्टर की दिग्गज कंपनी का शेयर शुक्रवार को दोपहर सवा एक बजे तक करीब 3 फीसदी की गिरावट के साथ 432 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है. बीते 5 कारोबार सत्र की बात करें तो इसमें शेयर पौने 4 परसेंट टूटा है. इसी तरह महीनेभर का रिटर्न 9.3% निगेटिव है, जबकि सालभर में शेयर 21 फीसदी तक टूट चुका है.