64% का धमाकेदार रिटर्न देने की तैयारी में है ये ₹212 वाला शेयर, ब्रोकरेज के टारगेट देते ही 8 फीसदी चढ़ा भाव

Stock to BUY: मौजूदा शेयर प्राइस ₹212 के मुकाबले यह लगभग 64% पोटेंशियल रिटर्न है, यानी कि ब्रोकरेज यहां सुपर अग्रेसिव ग्रोथ देख रहा है. ये स्टॉक लॉन्ग टर्म निवेश के लिए आकर्षक है और यहां से करीब 64% का अपसाइड पॉसिबल है.
64% का धमाकेदार रिटर्न देने की तैयारी में है ये ₹212 वाला शेयर, ब्रोकरेज के टारगेट देते ही 8 फीसदी चढ़ा भाव

Stock to BUY: SMIFS ब्रोकरेज हाउस ने पैकेजिंग सेक्टर की कंपनी Huhtamaki India Ltd. पर 'BUY' की रेटिंग बरकरार रखते हुए इसका टारगेट प्राइस ₹348 तय किया है. मौजूदा शेयर प्राइस ₹212 के मुकाबले यह लगभग 64% पोटेंशियल रिटर्न है, यानी कि ब्रोकरेज यहां सुपर अग्रेसिव ग्रोथ देख रहा है. कंपनी ने Q2CY25 की परफॉर्मेंस उम्मीद से बेहतर रही, हालांकि रेवेन्यू में में सालाना आधार पर हल्की गिरावट देखने को मिली. ब्रोकरेज रिपोर्ट के बाद मंगलवार को इस शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. शेयर इंट्राडे में 8% की तेजी के साथ 229 रुपये के भाव पर गया था. हालांकि, फिर वहां से नीचे आकर 213 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था.

कैसे रहे कंपनी के तिमाही नतीजे?

Huhtamaki India का Q2CY25 प्रदर्शन ब्रोकरेज की उम्मीदों से बेहतर रहा. रेवेन्यू: सालाना आधार पर करीब 4% घटा, लेकिन पिछली तिमाही से 0.4% बढ़ा. ग्रॉस मार्जिन सालाना 370 बेसिस पॉइंट और तिमाही आधार पर 44 बेसिस पॉइंट बढ़कर 34% पहुंचा. EBITDA में सालाना आधार पर 33% और तिमाही आधार पर 10% की बढ़त हुई है.

ब्रोकरेज ने क्यों दी BUY की रेटिंग?

SMIFS का कहना है कि कंपनी के शॉर्ट टर्म में कुछ दिक्कतें जरूर हैं, जैसे शहरी मांग में सुस्ती, महंगाई का दबाव और फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) कंपनियों की वॉल्यूम ग्रोथ पर असर. लेकिन यह सभी समस्याएं अस्थायी (transitory) हैं और लंबे समय में कंपनी की रणनीति काम करेगी.

Blueloop रेंज बनेगी कंपनी की ताकत

Huhtamaki की नई “Blueloop” प्रॉडक्ट रेंज, जो प्रीमियम और वैल्यू ऐडेड सेगमेंट पर फोकस करती है, आने वाले समय में कंपनी की ग्रोथ का बड़ा जरिया बनेगी. यह रेंज ऐसे प्रॉडक्ट्स की है जो ज्यादा टिकाऊ (sustainable) और ग्राहकों के लिए खास डिज़ाइन किए गए हैं. SMIFS का मानना है कि जैसे-जैसे डिमांड में सुधार होगा, Blueloop की बिक्री बढ़ेगी और इससे कंपनी डबल डिजिट मार्जिन के लक्ष्य की ओर बढ़ेगी.

क्या है स्टॉक का वैल्यूएशन और टारगेट

ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि कंपनी के शेयर का मौजूदा वैल्यूएशन 10x है, जबकि EPS लगभग ₹21.8 है. ऐसे में इसका इसका टारगेट वैल्यूएशन 16x रखा है, और इसी आधार पर टारगेट प्राइस ₹348 तय किया गया है. ब्रोकरेज का कहना है कि शेयर में बीते कुछ महीनों में जो गिरावट आई थी, उसमें अधिकतर निगेटिव फैक्टर्स पहले ही शामिल हो चुके हैं.

Huhtamaki India एक मजबूत बैलेंस शीट, बेहतर ऑपरेशनल एफिशिएंसी और Blueloop ब्रांड के जरिए अपने प्रीमियम प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो को विस्तार दे रही है. ऐसे में SMIFS का मानना है कि ये स्टॉक लॉन्ग टर्म निवेश के लिए आकर्षक है और यहां से करीब 64% का अपसाइड पॉसिबल है,

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6