&format=webp&quality=medium)
Hexaware Technology Share Price: आईटी सेक्टर में सॉफ्टवेयर और कंसल्टिंग सेवाएं देने वाली कंपनी Hexaware Technology का फरवरी में आईपीओ आया था और अब इसपर ब्रोकरेज की ओर से एक पॉजिटिव रिपोर्ट आई है. शेयर की एंट्री बाजार में 817 रुपये के आसपास हुई थी और ये 900 रुपये पर गया, लेकिन अप्रैल में ये 592 रुपये के लेवल पर आ गया था. अपने ऑल टाइम लो से शेयर 26% रिकवर हो चुका है और अब निवेशकों के लिए अच्छी खबर भी है.
गुरुरुवार को Hexaware Technologies के शेयर 4% चढ़कर ₹807 पर पहुंच गए. इसकी वजह रही Nuvama Institutional Equities की रिपोर्ट, जिसमें स्टॉक पर Buy रेटिंग देते हुए ₹950 का टारगेट प्राइस तय किया गया है. मौजूदा भाव से यह करीब 17% का अपसाइड है.
Nuvama का मानना है कि Hexaware एक ऐसे मोड़ पर है जहां ग्रोथ और वैल्यू दोनों मौजूद हैं. कंपनी के पास large-cap peers को आउटपरफॉर्म करने की क्षमता है और यह लगातार बड़े-बड़े डील्स को क्लोज कर रही है.
Hexaware के पास मजबूत क्लाइंट पोर्टफोलियो है. कंपनी 31 Fortune 500 क्लाइंट्स के साथ काम करती है और इसके साथ-साथ कई Tier-2 ग्राहक भी जुड़े हुए हैं. अलग-अलग वर्टीकल्स में मजबूत उपस्थिति से कंपनी को स्थिरता और लंबी अवधि की ग्रोथ का फायदा मिलता है.
Q2CY25 के नतीजों के बाद शेयर में आई करेक्शन से अब इसका वैल्यूएशन निवेशकों के लिए आकर्षक हो गया है. ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि Hexaware perfectly placed है. यह Coforge और Persistent जैसे high-growth-but-expensive स्टॉक्स और टॉप-5 IT कंपनियों जैसे low-growth-but-cheap स्टॉक्स के बीच संतुलन में है.
Nuvama ने अनुमान जताया है कि CY24–27E के दौरान Revenue में 11% CAGR ग्रोथ, EBIT में 19% CAGR ग्रोथ और EPS में 18% CAGR ग्रोथ होगी. इसके अलावा, लगभग 250 बेसिस प्वाइंट मार्जिन एक्सपेंशन की भी संभावना है. फिलहाल Hexaware 28x CY26E पर ट्रेड कर रहा है, जो बाकी मिड-कैप IT साथियों के मुकाबले अनुमान के मुताबिक है.
| पॉइंट्स | डिटेल्स |
|---|
| शेयर प्राइस (CMP) | ₹807 |
| टारगेट प्राइस (TP) | ₹950 |
| अपसाइड पोटेंशियल | 17% |
| क्लाइंट बेस | 31 Fortune 500 क्लाइंट्स + Tier-2 ग्राहक |
| वर्टीकल्स | विभिन्न क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति |
| CY24–27E ग्रोथ अनुमान | Revenue CAGR – 11% EBIT CAGR – 19% EPS CAGR – 18% |
| मार्जिन एक्सपेंशन | ~250bps |
| वैल्यूएशन | 28x CY26E, peers के inline |
| कंपनी की पोज़िशनिंग | Growth & Value के बीच sweet spot, peers को outperform करने की क्षमता |
Hexaware Technologies पर FAQs
Q1. Hexaware Technologies का मौजूदा शेयर प्राइस क्या है?
फिलहाल Hexaware का शेयर लगभग ₹808 पर ट्रेड कर रहा है.
Q2. Nuvama ने Hexaware पर क्या टारगेट प्राइस दिया है?
Nuvama ने ₹950 का टारगेट प्राइस दिया है, जो मौजूदा स्तर से 17% का अपसाइड दिखाता है.
Q3. कंपनी का क्लाइंट बेस कितना मजबूत है?
Hexaware के 31 Fortune 500 क्लाइंट्स हैं और इसके अलावा कई Tier-2 ग्राहक भी हैं.
Q4. आने वाले सालों में Hexaware की ग्रोथ कैसी रहेगी?
CY24–27E के दौरान Revenue में 11% CAGR, EBIT में 19% CAGR और EPS में 18% CAGR की उम्मीद है.
Q5. Hexaware का वैल्यूएशन कैसा है?
कंपनी फिलहाल 28x CY26E पर ट्रेड कर रही है, जो मिड-कैप IT peers के मुकाबले अनुमान के मुताबिक माना जा रहा है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)