&format=webp&quality=medium)
Stock to Buy: स्मॉलकैप जनरल इंश्योरेंस कंपनी निवा बूपा (Niva Bupa) पर ब्रोकरेज हाउसों ने बड़ा भरोसा जताया है. चालू वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही (Q2FY26) में मुनाफे से घाटे में जाने के बावजूद, ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी आने वाली तिमाहियों में मजबूत प्रदर्शन कर सकती है. ब्रोकिंग फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) का कहना है कि कंपनी की मजबूत बाजार स्थिति, ग्लोबल पार्टनरशिप और इनोवेशन उत्पाद पेशकश इसे लॉन्ग-टर्म ग्रोथ के लिए सक्षम बनाती है.
एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, FY26 की दूसरी तिमाही में कंपनी मुनाफे से घाटे में आ गई है. सितंबर तिमाही में कंपनी को 35.27 करोड़ रुपए का घाटा हुआ. एक साल पहले समान तिमाही में कंपनी ने 13.02 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया था. हालांकि, सेल्स 17.21% बढ़कर 1422.05 करोड़ रुपए हो गई, जो पिछले साल इस दौरान 1213.22 करोड़ रुपए था.
ये भी पढ़ें- कहीं मौका छूट न जाए! Motilal Oswal के 8 स्टॉक्स दे सकते हैं 79% तक रिटर्न, देखें पूरी लिस्ट
| Brokerage | Rating | Target Price (₹) | Previous Target (₹) |
|---|---|---|---|
| Jefferies | Hold | 81 | 84 |
| Morgan Stanley | Equalweight | 81 | - |
| Motilal Oswal | Buy | 92 | - |
मोतीलाल ओसवाल ने Niva Bupa पर BUY की रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 92 रुपए तय किया है, जो लास्ट क्लोजिंग प्राइस 74.02 रुपए से 25% ज्यादा है.
ब्रोकरेज हाउस Jefferies ने Niva Bupa पर अपनी रेटिंग Hold बनाए रखी है, हालांकि टारगेट प्राइस घटाकर ₹84 से ₹81 कर दिया गया है. कंपनी के सितंबर तिमाही (Q2FY26) के नतीजे उम्मीद से कमजोर रहे, जहां ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस में गिरावट दर्ज की गई. रिपोर्ट के मुताबिक, लाइक-फॉर-लाइक कंबाइंड रेशियो 250 बेसिस पॉइंट बढ़ा है, जबकि Star में यह सुधार 120 बेसिस पॉइंट का रहा. हालांकि, Jefferies ने यह भी जोड़ा कि अक्टूबर के रुझान सकारात्मक दिख रहे हैं, जिससे आने वाले महीनों में परफॉर्मेंस में सुधार की उम्मीद है.
ब्रोकरेज हाउस Morgan Stanley ने Niva Bupa पर Equalweight रेटिंग बनाए रखी है और टारगेट प्राइस ₹81 तय किया है. रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का Q2FY26 का घाटा अनुमानों से कम रहा, जिसका श्रेय कम क्लेम्स और बेहतर निवेश आय को जाता है. हालांकि, हाल के दिनों में स्टॉक ने लगभग 8% अंडरपरफॉर्म किया है, लेकिन Morgan Stanley को उम्मीद है कि अगले 15 दिनों में स्टॉक के इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन करने की लगभग 80% संभावना है. ब्रोकरेज का कहना है कि बेहतर अंडरराइटिंग प्रैक्टिस और निवेश रिटर्न के चलते कंपनी की लॉस रेश्यो में स्थिरता देखने को मिल रही है, जो निकट भविष्य में शेयर के लिए सकारात्मक संकेत है.
Q1. Niva Bupa पर ब्रोकरेज हाउसों का क्या रुख है?
तीनों प्रमुख ब्रोकरेज हाउसों ने Niva Bupa पर पॉजिटिव से लेकर स्टेबल रुख अपनाया है.
Q2. ब्रोकरेज हाउसों ने क्या टारगेट प्राइस दिया है?
मोतीलाल ओसवाल ने 92 रुपए का टारगेट दिया है.
Q3. क्या कंपनी का हालिया प्रदर्शन कमजोर रहा है?
हां, Q2 में कंपनी मुनाफे से घाटे में आ गई थी, जिससे निवेशकों में चिंता दिखी.
Q4. ब्रोकरेज को कंपनी से उम्मीद क्यों है?
ब्रोकरेज रिपोर्ट्स के मुताबिक, Niva Bupa के पास एक मजबूत ग्रोथ पोटेंशियल है.
Q5. Motilal Oswal ने ‘Buy’ रेटिंग क्यों दी है?
Motilal Oswal का मानना है कि कंपनी का ऑपरेशनल एफिशिएंसी और क्लेम इंफ्लेशन नियंत्रण भविष्य में मुनाफे में सुधार ला सकते हैं.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
