HDFC MUTUAL FUND ने जिस कंपनी में इस हफ्ते लगाया ₹51 करोड़, उसे हाल ही में DRDO के तरफ से मिला था करोड़ों का ऑर्डर

HDFC Mutual Fund: HDFC म्यूचुअल फंड ने जिस कंपनी में ₹51 करोड़ का निवेश किया है. हाल ही में कंपनी को DRDO से ₹187 करोड़ का ऑर्डर मिला है. शेयर ने एक हफ्ते में 15% रिटर्न दिया है, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है.
HDFC MUTUAL FUND ने जिस कंपनी में इस हफ्ते लगाया ₹51 करोड़, उसे हाल ही में DRDO के तरफ से मिला था करोड़ों का ऑर्डर

HDFC Mutual Fund: इस हफ्ते शेयर बाजार में इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर से जुड़ी कंपनी Centum Electronics सुर्खियों में रही. 8 अगस्त 2025 को HDFC म्यूचुअल फंड ने इस कंपनी में बड़ी खरीदारी की है. डील डेटा के अनुसार, फंड ने BSE पर 2,15,000 शेयर 2,300 रुपए प्रति शेयर के भाव से खरीदे, जिसकी कुल कीमत करीब ₹51 करोड़ बैठती है. यह निवेश ऐसे समय में हुआ है, जब कंपनी के शेयर ने पिछले एक हफ्ते में करीब 15% का शानदार रिटर्न दिया है.

DRDO से मिला ₹187 करोड़ का ऑर्डर

Centum Electronics को हाल ही में डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) से ₹187 करोड़ (टैक्स को छोड़कर) का ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर स्पेस-बेस्ड इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर (EW) पेलोड्स के निर्माण के लिए दिया गया है. यह डील कंपनी के लिए एक अहम माइलस्टोन मानी जा रही है, क्योंकि इससे न केवल राजस्व में बढ़ोतरी होगी बल्कि डिफेंस और एयरोस्पेस सेगमेंट में कंपनी की साख भी मजबूत होगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

Centum Electronics को डिफेंस टेक्नोलॉजी में बेहतरीन योगदान के लिए 2018 में DRDO द्वारा 'Defence Technology Absorption Award' से नवाजा गया था. यह पुरस्कार कंपनी की तकनीकी क्षमता और इनोवेशन के लिए मिला था.

शेयर की चाल और निवेशकों की उम्मीदें

कंपनी के शेयर ने हाल के दिनों में जबरदस्त तेजी दिखाई है. DRDO से ऑर्डर मिलने और HDFC म्यूचुअल फंड की खरीदारी के बाद बाजार में सेंटीमेंट और भी मजबूत हुआ है. विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले समय में सरकारी और प्राइवेट डिफेंस ऑर्डर्स की संभावना से कंपनी के ग्रोथ आउटलुक में और सुधार हो सकता है.

FAQs

Q1. HDFC म्यूचुअल फंड ने Centum Electronics में कितने शेयर खरीदे?
2,15,000 शेयर.

Q2. प्रति शेयर खरीदारी का भाव कितना था?
₹2,300.

Q3. DRDO से कंपनी को कितना ऑर्डर मिला है?
₹187 करोड़ (टैक्स को छोड़कर).

Q4. एक हफ्ते में शेयर का रिटर्न कितना रहा?
करीब 15%.
(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6