HDFC पर इस ब्रोकरेज का भरोसा बरकरार, डीमर्जर से वेदांता की बदली किस्मत, 8 कंपनियों पर आई ब्रोकरेज की रेटिंग

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच ब्रोकरेज हाउस ने कई बड़ी कंपनियों पर अपनी राय जाहिर की है. HDFC बैंक में चल रही उथल-पुथल के बीच दो ब्रोकरेज हाउस ने अपनी रेटिंग और टारगेट प्राइस जारी किया है.
HDFC पर इस ब्रोकरेज का भरोसा बरकरार, डीमर्जर से वेदांता की बदली किस्मत, 8 कंपनियों पर आई ब्रोकरेज की रेटिंग

शेयर बाजार के लिए गुरुवार का दिन काफी ज्यादा नकारात्मक खबरों से भरा रहा. ईरान द्वारा कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला, क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमत और HDFC बैंक से जुड़ी खबर से बाजार के शुरुआती कारोबारों में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, सबसे ज्यादा फोकस HDFC बैंक के स्टॉक पर है. बैंक के पार्ट टाइम चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के अचानक इस्तीफे और उसमें बताए कारण के चलत ये बैंक स्टॉक शुरुआती कारोबार में 8 फीसदी तक टूट गया था. हालांकि, कॉन कॉल के बाद शेयर में रिकवरी रही. बाजार की इस उथल-पुथल के बीच विदेशी ब्रोकरेज फर्म ने भारतीय कंपनियों पर अपनी रिपोर्ट जारी की है.

अतनु चक्रवर्ती ने इस्तीफे में बताए थे ये कारण

HDFC बैंक के पार्ट टाइम चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने पद से इस्तीफा दे दिया है. अपने इस्तीफे में उन्होंने बैंक में हो रही 'कुछ घटनाओं और प्रैक्टिस' के अलावा मूल्यों और नैतिकता में असहमति का हवाला दिया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

अल्प अवधि में शेयर रह सकता है कमजोर

  • HDFC बैंक ने केकी मिस्त्री को 3 महीने के लिए अंतरिम पार्ट टाइम चेयरमैन नियुक्त किया है. जब तक स्थिति साफ नहीं हो जाती, तब तक निवेशकों की धारणा पर निगेटिव असर पड़ सकता है.
  • ब्रोकरेज हाउस JP मॉर्गन ने HDFC बैंक पर अपनी न्यूट्रल रेटिंग को बरकरार रखा है. जेपी मॉर्गन के मुताबिक इस्तीफा पहले से मौजूद बाजार की विपरीत परिस्थिति और कमजोर मैक्रो स्थितियों में चिंता बढ़ाता है.
  • ब्रोकरेज के मुताबिक मर्जर के फायदे अभी पूरी तरह से जमीन पर नहीं उतरे हैं. चेयरमैन के इस्तीफे से बोर्ड और मैनेजमेंट के बीच तालमेल को लेकर भी गंभीर चिताएं उभरी हैं, जिससे कुछ वक्त के लिए शेयर कमजोर रह सकता है.
  • UBS ने बैंक पर अपना भरोसा जताते हुए BUY रेटिंग को बरकरार रखा है. हालांकि, ब्रोकरेज ने चेतावनी दी है कि मौजूदा घटनाक्रम को देखते हुए अल्पावधि में शेयर की कीमत पर भारी दबाव देखने को मिल सकता है.

HDFC पर ब्रोकरेज की रेटिंग और टारगेट प्राइस

BrokerageRatingCMP (Rs)Target Price
JP MorganNeutral8431090
UBSBuy8431175

मणप्पुरम फाइनेंस पर ब्रोकरेज की रेटिंग

मणप्पुरम फाइनेंस रिजर्व बैंक ने बेन कैपिटल के जॉइंट कंट्रोल के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है. 31 मार्च 2026 तक कैपिटल इंफ्यूजन की योजना है.

स्टरलाइट टेक के टारगेट में बढ़ोतरी

  • जेफरीज के मुताबिक, नई सीईओ के स्ट्रैटेजिक रोडमैप का इंतजार है. मॉर्गन स्टैनली के मुताबिक अगर ओपन ऑफर की कीमत पर बदलाव किया जाता है, तो शेयर में कम अवधि में तेजी आ सकते हैं.
  • स्टरलाइट टेक पर CLSA ने टारगेट में बढ़ोतरी की है. अमेरिका में 5G और डेटा सेंटर की मांग से कंपनी का ऑप्टिकल बिजनेस बहुत तेजी से बढ़ रहा है.
  • भारती Hexacom की रेटिंग को CLSA ने Reduce से अपग्रेड कर होल्ड कर दिया है. टैरिफ बढ़ोतरी से हॉक्साकॉम की ग्रोथ भारती एयरटेल से आगे निकलने की उम्मीद है.
  • मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बावजूद GMR एयरपोर्ट पर जेफरीज ने BUY रेटिंग को बरकरार रखी है. अंतरराष्ट्रीय ट्रैफिक प्रभावित है, लेकिन घरेलू मोर्चे पर स्थिति स्थिर है. कंपनी का फोकस बैलेंस शीट को सुधारने पर है.

कंपनियों पर ब्रोकरेज की राय

कंपनीब्रोकरेजरेटिंगCMP (रु)टारगेट प्राइस
Manappuram FinanceJefferiesHold270285
Manappuram FinanceMorgan StanleyEqual Weight270315
Bharti HexacomCLSAHold15931510
GMR AirportJefferiesBuy92125

पॉलिकैब पर BUY रेटिंग को रखा बरकरार

ब्रोकरेज हाउस ने सिटी पर पॉलिकैब पर BUY रेटिंग को बरकरार रखा है. ब्रोकरेज के मुताबिक डेटा सेंटर क्षमता (10GW) बढ़ने से इंडस्ट्री को 30,000 करोड़ रुपए का नया रेवेन्यू मिलेगा. जापान से कॉपर मंगाने के कारण कंपनी के रॉ-मटेरियल पर कोई असर नहीं पड़ेगा. वहीं, L&T फाइनेंस पर सिटी ने BUY रेटिंग दी है. AI टूल के इस्तेमाल से कंपनी की प्रोडक्टिविटी सुधरी है और क्रेडिट और कलेक्शन की लागत में कमी आई है. वेदांता पर CLSA ने Accumulate रेटिंग दी है. ब्रोकरेज के मुताबिक 5 अलग-अलग कंपनियों के डिमर्जर के बाद स्टैंडअलोन और एल्युमिनियम यूनिट्स की वैल्यूएशन में बड़ा सुधार हुआ है.

ब्रोकरेज की राय और रेटिंग

कंपनीब्रोकरेजरेटिंगCMP (रु)टारगेट प्राइस
PolycabCitiBuy73749500
L&T FinanceCitiBuy268330
VedantaCLSAAccumulate679835

Disclaimer

Zee Business Live TV यहां पर देखें