देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक शेयर में फिर बरसेगा पैसा? नतीजों के बाद चढ़ा शेयर- जानें नया टारगेट क्या है

HDFC Bank Share Price: Goldman Sachs, Jefferies, Nomura सहित तमाम दिग्गज ब्रोकरेज्स ने HDFC Bank शेयर पर ‘Buy’ या ‘Outperform’ की रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस बढ़ाए हैं. आज शेयर 1.7% की तेजी के साथ 1,991 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था.
देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक शेयर में फिर बरसेगा पैसा? नतीजों के बाद चढ़ा शेयर- जानें नया टारगेट क्या है

HDFC Bank Share Price: देश के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (Q1FY26) के लिए Rs 18,155 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है, जो साल-दर-साल 12.2% की बढ़त है. हालांकि इस दौरान प्रोविज़निंग में तेज़ उछाल और NII में सुस्ती दिखी, लेकिन ब्रोकरेज हाउसेज़ का बैंक पर भरोसा बरकरार है. Goldman Sachs, Jefferies, Nomura सहित तमाम दिग्गज ब्रोकरेज्स ने शेयर पर ‘Buy’ या ‘Outperform’ की रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस बढ़ाए हैं. आज शेयर 1.7% की तेजी के साथ 1,991 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था.

HDFC Bank के Q1FY26 नतीजे कैसे थे?

  • नेट प्रॉफिट: ₹18,155 करोड़ (12.2% YoY ग्रोथ)
  • NII: ₹31,438 करोड़ (5.4% YoY ग्रोथ)
  • कोर NIM: 3.35% (पिछली तिमाही 3.46%)
  • अन्य आय: ₹21,730 करोड़
  • प्रोविज़निंग: ₹14,441 करोड़ (इसमें ₹9,000 करोड़ फ्लोटिंग और ₹1,700 करोड़ कंटिंजेंसी प्रोविज़न शामिल)
  • Asset Quality:
  • Gross NPA: 1.4% (Q4FY25 में 1.33%)
  • Net NPA: 0.47%
Add Zee Business as a Preferred Source

HDFC Bank Share Price पर ब्रोकरेज की क्या राय है?

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Goldman Sachs ने इसपर Buy की रेटिंग दी है और अपने टारगेट प्राइस को ₹2,306 से बढ़ाकर ₹2,327 कर दिया है. इन्होंने बैंक के नतीजों को अनुमानों से बेहतर बताया और खरीद की सिफारिश दोहराई है. Jefferies ने भी इसपर Buy की रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस ₹2,400 का दिया है, जोकि पहले ₹2,340 का था. शेयर अभी 1,919 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है, इसके मुकाबले 20% ऊपर का टारगेट मिला है. रिपोर्ट में कहा गया कि बैंक की क्रेडिट ग्रोथ और रिटेल डिमांड आउटलुक मजबूत हो रही है. मार्जिन और एसेट क्वालिटी प्रबंधन के अनुकूल दिखे. मर्जर से जुड़े सिनर्जीज का मोनेटाइजेशन आगे जाकर ग्रोथ को सपोर्ट करेगा.

Nomura ने भी इसपर रेटिंग Buy की दी है. ब्रोकरेज ने इसपर ₹2,190 का टारगेट दिया है जोकि पहले ₹2,140 पर था. नोमुरा ने Q1 को “Steady” ऑपरेटिंग क्वार्टर बताया. Loan growth को धीरे-धीरे रफ्तार मिलने की उम्मीद जताई. FY26–28 के लिए बैंक से RoA 1.7-1.9% और RoE 13-14.5% की उम्मीद है. बैंक को 2.3x Jun-27F BVPS के आधार पर वैल्यू किया.

CLSA ने इसपर Accumulate की रेटिंग दी है और 2200 से टारगेट को बढ़ाकर ₹2,300 कर दिया है. CLSA ने नतीजों को "Rock Solid" कहा और डिपॉज़िट ग्रोथ और नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) को लेकर सराहना की. Opex कंट्रोल और एसेट क्वालिटी को भी पॉजिटिव माना है.

Macquarie ने शेयर पर Outperform की रेटिंग दी है और इसपर ₹2,400 का टारगेट दिया है. मैक्वरी ने भी नतीजों के बाद स्टॉक पर बुलिश नजरिया कायम रखा. Bernstein की रेटिंग भी Outperform पर है. टारगेट ₹2,300 पर है. ब्रोकरेज ने कहा कि EPS में 11% की ग्रोथ दिखी है. HDB stake sale, एक बार की provisioning और टैक्स लाभ जैसे फैक्टर्स को कंसॉलिडेट करने पर EPS ग्रोथ 7% YoY रही.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6