HDFC Bank का शेयर -8% टूटा, कॉरपोरेट गवर्नेंस पर उठा सवाल; अब आगे क्या करें निवेशक?

चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे के बाद HDFC Bank के शेयर में -8% की गिरावट देखी जा रही है और यह 775 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है. जानिए आगे निवेशकों को क्या राय है.
HDFC Bank  का शेयर -8% टूटा, कॉरपोरेट गवर्नेंस पर उठा सवाल; अब आगे क्या करें निवेशक?

HDFC Bank Share Outlook.

HDFC Bank के पार्ट टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने बैंक के गवर्नेंस पर सवाल उठाया और इसी वजह से इस्तीफा दिया है. इस खबर के कारण आज इस बैंक स्टॉक में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. HDFC Bank का शेयर -8% से अधिक टूटकर 775 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है. 18 मार्च को यह शेयर -0.35% की गिरावट के साथ 843 रुपए पर बंद हुआ था.

फिलहाल वित्त मंत्रालय एचडीएफसी बैंक के मामले कि मॉनिटरिंग कर रहा है. DFS यानी डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विस जल्द ही रिजर्व बैंक के साथ चर्चा कर रिपोर्ट मांग सकता है.

निवेशकों के लिए क्या राय है?

Add Zee Business as a Preferred Source

इस खबर के बाद ब्रोकरेज फर्म JP Morgan ने एचडीएफसी बैंक को लेकर NEUTRAL रेटिंग बरकरार रखा है और 1090 रुपए का टारगेट दिया है. वहीं, UBS ने BUY की रेटिंग को बरकरार रखा है और 1175 रुपए का टारगेट दिया है. लास्ट सेशन में यह स्टॉक 843 रुपए पर बंद हुआ था. इस साल अब तक शेयर में करीब -20% की गिरावट आ चुकी है.

ब्रोकरेज कॉल

ब्रोकरेज फर्मरेटिंगकरंट मार्केट प्राइस (CMP)टारगेट प्राइसपोटेंशियल रिटर्न
JP MorganNeutral₹775₹1090+40.64%
UBSBuy₹775₹1175+51.61%

JP Morgan ने क्या कहा?

  • चेयरमैन का इस्तीफा बैंक के लिए मैक्रो हेडविंड की तरह काम करेगा.
  • उन्होंने वैल्यु और एथिकल मिसमैनेजमेंट पर सवाल उठाया है.
  • अभी तक मर्जर का पूरी तरह लाभ नहीं मिल पाया है.
  • नियर टर्म में शेयर में भारी वोलैटिलिटी देखने को मिल सकती है.
  • इस इस्तीफे ने ओवरऑल बोर्ड मैनेजमेंट पर सवाल उठाया है.
  • फिलहाल किसी Misconduct का आरोप नहीं है.
  • जब तक पूरे मामले को लेकर क्लैरिटी नहीं आती तब तक ज्यादा परेशानी है.

UBS ने क्या कहा?

एथिकल मिस मैनेजमेंट का हवाला देते हुए अतनु चक्रवर्ती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस बात से साफ है कि बैंक के वर्किंग प्रैक्टिस पर सवाल उठा है. केकी मिस्त्री को फिलहाल 3 महीने के लिए अंतरिम पार्ट टाइम चेयरमैन नियुक्त किया गया है. नियर टर्म में शेयर पर भारी दबाव दिख सकता है.

मार्केट गुरु अनिल सिंघवी की क्या राय है?

  • HDFC Bank के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती का इस्तीफा
  • इस्तीफा देने के कारण बेहद गंभीर
  • पिछले दो साल के बैंक के Ethical practise और कामकाज को लेकर जताई चिंता
  • HDFC जाना जाता है अपने बेस्ट कॉरपोरेट गवर्नेंस के लिए
  • इस्तीफे के कारणों से बैंक को लगेगा आज सबसे बड़ा झटका
  • अगर HDFC Bank 7% गिरता है तो...
  • ...निफ्टी 190 और बैंक निफ्टी 775 पॉइंट सिर्फ HDFC की वजह से गिरेगा
  • HDFC Bank में है FIIs की बहुत बड़ी होल्डिंग
  • आज FIIs की तेज बिकवाली का है डर
  • कमजोर बाजार में HDFC Bank ‘आग में घी’ डालेगा
  • अगर आपके पास HDFC Bank के शेयर हैं तो पैनिक में ना बेचें
  • ज्यादातर निगेटिव आज की गिरावट में आ जाएंगे
  • हो सकता है बढ़ने में वक्त लगे लेकिन अब बेचना ठीक नहीं

HDFC Bank भारत का दूसरा सबसे बड़ा और प्राइवेट सेक्टर का सबसे बड़ा बैंक है. स्ट्रैटिजिक तौर पर भारतीय शेयर बाजार के लिए यह काफी अहम है. निफ्टी 50 इंडेक्स में एचडीएफसी बैंक का अकेले वेटेज 11.83% के करीब है. इस बैंक में विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी 47.67% के करीब है.ऐसे में FIIs के इन्फ्लो और आउटफ्लो को लेकर यह स्टॉक काफी महत्वपूर्ण हो जाता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6