&format=webp&quality=medium)
Mutual Fund इंडस्ट्री में HDFC AMC इन दिनों अपने शानदार परफॉर्मेंस और बढ़ते मार्केट शेयर की वजह से खूब चर्चा में है. Antique Stock Broking ने भी कंपनी के बेहतर फंड रिटर्न, बढ़ते इनफ्लो और मजबूत ऑपरेटिंग मॉडल को देखते हुए स्टॉक पर BUY रेटिंग दी है. ब्रोकरेज ने इसका टारगेट प्राइस ₹3350 तय किया है, यानी मौजूदा स्तरों से अच्छी बढ़त की उम्मीद है.
HDFC AMC की सबसे बड़ी ताकत इन दिनों इसका फंड परफॉर्मेंस बनकर उभरा है. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के 80% से ज्यादा Equity AUM अब टॉप दो क्वार्टाइल में आते हैं. सिर्फ एक साल के अंदर पहले क्वार्टाइल में आने वाला AUM 8% से बढ़कर 70% हो गया है.
बडे़ कैटेगरी- Largecap, Flexicap, Multicap, Midcap सभी में परफॉर्मेंस मजबूत हुआ है. यानि HDFC AMC ने अपनी स्कीम्स को लगातार outperform कराने में बड़ी सफलता हासिल की है, जो इस सेक्टर में AUM बढ़ाने का सबसे कारगर तरीका माना जाता है.
Antique की रिपोर्ट बताती है कि HDFC AMC के एक साल से भी ज्यादा समय से industry-leading net equity inflows आ रहे हैं. इसकी book market share है लगभग 12.9%, लेकिन equity flows में हिस्सा 15% से भी ज्यादा पहुंच चुका है. यह साफ दिखाता है कि निवेशक तेजी से HDFC AMC की स्कीम्स में पैसे डाल रहे हैं. खासकर Flexicap, Large & Midcap और Focused Funds में कंपनी का फ्लो शेयर बहुत तेज़ी से बढ़ा है.
AMC बिजनेस में AUM बढ़ने पर आमतौर पर yield घटने लगती है. लेकिन HDFC AMC इस मामले में दूसरों से आगे है. रिपोर्ट के मुताबिक, Equity yield सिर्फ 1 bps घटी है (59 bps पर स्थिर). जबकि अन्य AMCs में 4-9 bps तक की गिरावट देखी गई.
डिस्ट्रीब्यूटर कमिशन का बेहतर मैनेजमेंट , सख्त cost control, SIP बेस मजबूत होना और बड़े साइज के चलते बेहतर bargaining power. यानि कंपनी बढ़ते हुए AUM से अधिक कमाई रख पा रही है.
हाल ही में SEBI के टोटल एक्सपेंस रेशियो (TER) पर आए consultation paper के बाद स्टॉक में 10% की गिरावट देखी गई. लेकिन Antique का कहना है कि 2019 में भी ऐसा ही हुआ था और तब AMCs ने इसका असर डिस्ट्रीब्यूटर के मार्जिन पर पास कर दिया था. इस बार भी वैसा ही होगा और HDFC AMC पर earnings impact बहुत कम रहने वाला है. एक बड़े डिस्ट्रिब्यूटर ने भी अपनी earnings कॉल में यह संकेत दिया है कि इस बार भी सलाहकार AMC पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा.
Antique को उम्मीद है कि आने वाले 3 सालों में HDFC AMC, 21% QAAUM ग्रोथ और 17-18% Revenue/PAT CAGR दे सकती है. ब्रोकरेज का कहना है कि मजबूत fund performance, बढ़ता market share, SIP flows से stable इनफ्लो और operating leverage कंपनी की कमाई को और मजबूत बनाएंगे. HDFC AMC अब इस सेक्टर में Antique की टॉप पिक है.
खबर से जुड़े FAQs
1. Antique ने HDFC AMC पर कौन सी रेटिंग दी है?
BUY रेटिंग के साथ ₹3350 का टारगेट प्राइस दिया है.
2. HDFC AMC का फंड परफॉर्मेंस क्यों चर्चा में है?
क्योंकि इसका 80% से ज्यादा Equity AUM टॉप क्वार्टाइल में आ गया है.
3. क्या TER नियम कंपनी की कमाई कम कर सकते हैं?
रिपोर्ट के अनुसार असर बहुत कम रहेगा क्योंकि AMCs इसे डिस्ट्रीब्यूटर्स पर पास कर देती हैं.
4. HDFC AMC की equity yield क्यों स्थिर है?
सख्त cost control, कमिशन rationalization और बड़े scale की वजह से.
5. आने वाले वर्षों में कंपनी की ग्रोथ कैसी दिख रही है?
QAAUM में 21% और PAT में 17-18% CAGR की उम्मीद है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)