&format=webp&quality=medium)
HCL Tech Share price target 2025
आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजी ने सितंबर तिमाही के लिए रिजल्ट का ऐलान किया है. नतीजों के बाद शेयर में जोरदार एक्शन है और यह एक फीसदी की तेजी के साथ 1520 रुपए के पार कारोबार कर रहा है. कंपनी ने 600% के डिविडेंड का भी ऐलान किया है. कंपनी के नतीजों में सबसे अच्छी बात ये है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्टिकल से सेपरेट रेवेन्यू घोषित करने वाली पहली कंपनी बन गई है. नतीजों के बाद ब्रोकरेज भी स्टॉक पर बुलिश है.
मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने दमदार नतीजों के बाद HCL Tech Futures में खरीद की सलाह दी है. 1464 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ में 1525, 1535 और 1550 रुपए का टारगेट दिया गया है. Q2 रिजल्ट हर पारामीटर पर मजबूत रहा है. कंपनी का रेवेन्यू अनुमान से बेहतर रहा और सर्विस बिजनेस का गाइडेंस बढ़ाया गया है. कंपनी ने एडवांस्ड AI रेवेन्यू को स्पेसिफिकली बताया है और यह 100 मिलियन डॉलर के पार पहुंच गया. यह कंपनी के टोटल रेवेन्यू का 3% है. आउटलुक की बात करें तो Q3 में मार्जिन पर दबाव दिख सकता है.
Q2 में अनुमान से बेहतर प्रदर्शन रहा. रेवेन्यू ग्रोथ उम्मीद से बेहतर है.
न्यू डील्स वीन को लेकर भी हेल्दी प्रदर्शन रहा.
4-5% रेवेन्यू ग्रोथ का गाइडेंस टॉप आईटी कंपनियों में बेस्ट है.
FY26-28 के दौरान कंपनी की कमाई 9% EPS CAGR से बढ़ने की उम्मीद है.
2.6 बिलियन डॉलर के डील वीन ने FY26 में हेल्दी ग्रोथ आउटलुक को मजबूत किया है.
AI आधारित रेवेन्यू 100 मिलियन डॉलर के पार पहुंच गया है. 47 क्लाइंट ने AI फोर्स प्लैटफॉर्म ज्वाइन किया है और FY26 के अंत तक 100 क्लाइंट को जोड़ने की योजना है.
बदलते दौर में FY26 को कंपनी AI इन्वेस्टमेंट ईयर के रूप में देख रही है. मार्जिन्स में रिकवरी अगले साल से होने लगेगी.
गोल्डमैन सैश ने कहा कि Q2 में कंपनी का प्रदर्शन पीयर्स के मुकाबले बेहतर रहा.
हेडकाउंट बढ़ा है जो डिमांड में सुधार के दिखाता है.
FY26 के लिए रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस 4-5% रखा गया है.
Brokerage | New Rating | Old Rating | New Target | Old Target |
Goldman Sachs | Neutral | - | 1620 | 1530 |
Jefferies | Buy | - | 1730 | - |
Morgan Stanley | Equalweight | - | 1680 | - |
CLSA | Outperform | - | 1660 | - |
Nomura | Buy | - | 1660 | - |
Citi | Neutral | - | 1600 | - |
सर्विस वर्टिकल का बिजनेस ग्रोथ गाइडेंस बढ़ाकर 4-5% कर दिया गया है.
2HFY26 को लेकर रेवेन्यू विजिबिलिटी स्ट्रॉन्ग नजर आ रहा है.
सॉफ्टवेयर बिजनेस में वीकनेस के कारण FY26 का ओवरऑल गाइडेंस 3-5% रखा गया है.
EBIT मार्जिन में सुधार से स्टॉक की री-रेटिंग हो सकती है.
FY27 में EBIT मार्जिन वापस 18-19% पर पहुंचने की उम्मीद है.
Q1. HCL Tech का दूसरी तिमाही में प्रदर्शन कैसा रहा?
कंपनी का रेवेन्यू 10.7% YoY उछाल के साथ 31942 करोड़ रुपए और नेट प्रॉफिट 4235 करोड़ रुपए पर फ्लैट रहा.
Q2. FY26 को लेकर कंपनी ने क्या गाइडेंस जारी किया है?
3-5% रेवेन्यू ग्रोथ का गाइडेंस जारी किया है. सर्विस बिजनेस का रेवेन्यू ग्रोथ 4-5% रह सकता है.
Q3. मार्जिन्स को लेकर मैनेजमेंट का क्या आउटलुक है?
EBIT मार्जिन FY26 में 17-18% रहने का अनुमान है.
Q4. HCL Tech ने कितना डिविडेंड दिया है?
लगातार 91वीं तिमाही में कंपनी ने हर शेयर पर 12 रुपए के डिविडेंड का ऐलान किया है.
Q5. HCL Tech में कितने लोग काम करते हैं?
30 सितंबर के आधार पर कुल 226,640 लोग काम करते हैं. दूसरी तिमाही में नेट एडिशन 3489 एंप्लॉयी हैं.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
