&format=webp&quality=medium)
HCL Tech Share Price में बुधवार को ताबड़तोड़ बिकवाली आई है. (Image: AI-generated)
HCL Tech Share Price: बुधवार को शेयर बाजार में तेज बिकवाली के पीछे आईटी इंडेक्स में 3% की बड़ी गिरावट का हाथ था और इस गिरावट को लीड कर रहा था 8% तक लुढ़कने वाला HCL Technologies का शेयर. Q4 Results के बाद आज कंपनी के शेयर में तेज बिकवाली आई है. खबर लिखे जाने तक शेयर 9.34% गिरकर 1306.90 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. एक तो खराब नतीजे, ऊपर से 8 ब्रोकरेज फर्म्स की रिपोर्ट जिसमें टारगेट घटाए गए हैं, ने निवेशकों के मुंह का स्वाद कड़वा कर दिया है.
दरअसल, HCL Tech के नतीजों में कई पैरामीटर कमजोर रहे, वहीं कंपनी की गाइडेंस भी उम्मीद से नीचे रही. यही वजह है कि ज्यादातर ग्लोबल ब्रोकरेज हाउसेज ने टारगेट प्राइस घटा दिए हैं और रेटिंग में भी सतर्क रुख अपनाया है.
कंपनी का रेवेन्यू लगभग फ्लैट रहा, जो यह दिखाता है कि डिमांड में सुस्ती बनी हुई है. हालांकि मुनाफे (PAT) में करीब 10% की बढ़त जरूर आई, लेकिन ऑपरेटिंग प्रदर्शन निराशाजनक रहा. EBIT में 10.6% की गिरावट दर्ज हुई और मार्जिन 202 बेसिस पॉइंट घटकर 16.5% पर आ गया.
कॉन्स्टेंट करेंसी (CC) रेवेन्यू में 3.3% की गिरावट यह साफ संकेत देती है कि कंपनी के लिए ग्रोथ हासिल करना आसान नहीं है. डील पाइपलाइन भी कमजोर रही, जहां पिछले साल $2.8 बिलियन के मुकाबले इस बार सिर्फ $1.9 बिलियन की डील्स हुईं.
ये भी पढ़ें: 52-WKH हाई पर पहुंचा Groww...लेकिन शेयर में नहीं है ज्यादा ग्रोथ? BUY-SELL के पहले पढ़ लें JP Morgan, Citi की राय
सबसे बड़ा झटका कंपनी की FY27 के लिए दी गई गाइडेंस से लगा. HCL Tech ने 1–4% की रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान दिया है, जो बाजार की 3–5% की उम्मीद से काफी कम है. इससे यह साफ है कि आने वाले समय में भी ग्रोथ पर दबाव बना रह सकता है.
इसके अलावा, AI से जुड़ी सर्विसेज में “डिफ्लेशन” का खतरा भी सामने आया है, यानी प्राइसिंग पर दबाव बढ़ सकता है, जो मार्जिन पर और असर डाल सकता है.
LIVE TV:
ये भी पढ़ें: HCL Tech के नतीजों से ब्रोकरेज निराश, Persistent System पर सतर्क, Nestle पर सुपर बुलिश, जानिए नए टारगेट्स
नतीजों के बाद लगभग सभी बड़े ब्रोकरेज हाउसेज ने अपने टारगेट प्राइस घटा दिए हैं. कुछ ने रेटिंग भी डाउनग्रेड की है, जो निवेशकों के लिए निगेटिव संकेत है. सबसे निगेटिव टेक जेफरीज का है. इन्होंने रेटिंग को होल्ड से घटाकर अंडरपरफॉर्म कर दिया है और टारगेट प्राइस को भी 1390 से घटाकर 1165 कर दिया है, जो किसी भी ब्रोकरेज के मुकाबले सबसे कम है.
| ब्रोकरेज हाउस | रेटिंग | नया टारगेट (₹) | पहले का टारगेट (₹) |
| Jefferies | Underperform | 1165 | 1390 |
| JP Morgan | Neutral | 1370 | 1410 |
| Morgan Stanley | Equalweight | 1410 | 1760 |
| Nomura | Buy | 1600 | 1700 |
| HSBC | Hold | 1480 | 1560 |
| Citi | Neutral | 1385 | 1400 |
| Goldman Sachs | Neutral | 1340 | 1450 |
| CLSA | Accumulate | 1519 | 1524 |
पॉजिटिव पक्ष की बात करें तो कंपनी का PAT 10% बढ़ा है, जो मुनाफे की मजबूती दिखाता है. रेवेन्यू भले ही फ्लैट रहा हो, लेकिन कमजोर माहौल में स्थिरता भी एक पॉजिटिव संकेत मानी जा सकती है. $1.9 बिलियन के डील्स यह दिखाते हैं कि ऑर्डर फ्लो पूरी तरह रुका नहीं है. साथ ही कंपनी ने मार्जिन गाइडेंस (17.5–18.5%) बरकरार रखी है. AI से जुड़ा रेवेन्यू 6% बढ़ा है, जो भविष्य के लिए एक नया ग्रोथ इंजन बन सकता है.
लेकिन निगेटिव फैक्टर्स ज्यादा भारी दिख रहे हैं. EBIT में गिरावट, मार्जिन में तेज कमी, और CC रेवेन्यू में गिरावट यह दिखाती है कि ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस दबाव में है. डील मोमेंटम भी उम्मीद से कमजोर रहा है. सबसे बड़ी चिंता कंपनी की लोअर ग्रोथ गाइडेंस है, जो निवेशकों के भरोसे को प्रभावित कर रही है.

ये भी पढ़ें: बुधवार को इन 2 स्टॉक्स पर करें फोकस, एक्सपर्ट ने कहा- शॉर्ट टर्म में बन सकता है अच्छा मुनाफा
मौजूदा हालात में HCL Tech के लिए “wait and watch” रणनीति बेहतर मानी जा रही है. शॉर्ट टर्म में स्टॉक पर दबाव बना रह सकता है, क्योंकि गाइडेंस कमजोर है और ब्रोकरेज का रुख भी सतर्क हो गया है.
लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए यह समझना जरूरी है कि कंपनी के पास अभी भी मजबूत क्लाइंट बेस और AI जैसी नई ग्रोथ थीम मौजूद है, लेकिन निकट भविष्य में ग्रोथ धीमी रह सकती है. ऐसे में नए निवेश से पहले वैल्यूएशन और ग्रोथ ट्रेंड को ध्यान में रखना जरूरी है.
कुल मिलाकर HCL Tech के Q4 नतीजे “mixed to weak” रहे हैं, लेकिन बाजार ने निगेटिव पहलुओं पर ज्यादा फोकस किया है. यही वजह है कि शेयर में तेज गिरावट आई है. जब तक कंपनी की ग्रोथ और मार्जिन में सुधार के स्पष्ट संकेत नहीं मिलते, तब तक स्टॉक में बड़ी तेजी की उम्मीद करना मुश्किल हो सकता है.
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 HCL Tech का शेयर 8% क्यों गिरा?
कमजोर नतीजे, गिरती मार्जिन और कमजोर गाइडेंस के कारण निवेशकों ने बिकवाली की.
Q2 क्या कंपनी पूरी तरह कमजोर हो गई है?
नहीं, कंपनी का मुनाफा बढ़ा है और AI ग्रोथ पॉजिटिव है, लेकिन शॉर्ट टर्म चुनौतियां बनी हुई हैं.
Q3 ब्रोकरेज का रुख क्या है?
ज्यादातर ब्रोकरेज ने टारगेट घटाए हैं और न्यूट्रल या होल्ड रेटिंग दी है.
Q4 क्या यह खरीदारी का मौका है?
शॉर्ट टर्म में जोखिम ज्यादा है, इसलिए जल्दबाजी में खरीदारी से बचना बेहतर है.
Q5 सबसे बड़ा रिस्क क्या है?
लो ग्रोथ गाइडेंस और मार्जिन पर दबाव, जो आगे भी स्टॉक को प्रभावित कर सकता है.