₹50 पर जा सकता है ये Construction Stock, 138% अपसाइड मिला टारगेट

100 साल पुरानी दिग्गज कंस्ट्रक्शन कंपनी HCC (Hindustan Construction Company) को लेकर वेंचुरा सिक्योरिटीज ने सुपर बुलिश टारगेट दिया है और इसका मानना है कि अगले 24 महीनों में यह शेयर 138% रिटर्न दे सकता है.
₹50 पर जा सकता है ये Construction Stock, 138% अपसाइड मिला टारगेट

HCC एक सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी है और पिछले 100 सालों से काम कर रही है. प्रतीकात्मक फोटो (AI/ChatGPT)

Construction Stock: कॉम्प्लेक्स एंड इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स करने वाली कंस्ट्रक्शन सेक्टर की कंपनी HCC (Hindustan Construction Company) को लेकर एक धमाकेदार रिपोर्ट आ गई है. ब्रोकरेज का मानना है कि यह शेयर अगले 24 महीनों में आपका पैसा ढ़ाई गुना कर सकता है. यह एक माइक्रो कैप कंपनी है जिसका मार्केट कैप 5450 करोड़ रुपए है और फिलहाल शेयर 21 रुपए पर है.

Hindustan Construction Company एक सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी है और पिछले 100 सालों से काम कर रही है. यह कंपनी रोड एंड हाइवे, एक्सप्रेस-वे, ब्रिज, टनल, रेलवे एंड पोर्ट, डैम, बैराज और टनल जैसी कॉम्प्लेक्स इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स करती है. इसका ऑर्डर बुक 12971 करोड़ रुपए है.

HCC Share Price Target


5 प्वाइंट्स में समझें, ब्रोकरेज सुपर बुलिश क्यों


1. Debt-Free होने का मेगा प्लान

  • HCC ने इस साल अपने कर्ज में 38% की कटौती की और यह घटकर 1995 करोड़ रुपए पर आ गया. कंपनी का लक्ष्य FY28 तक पूरी तरह कर्ज-मुक्त होने का है. कर्ज घटने के कारण FY27 में ब्याज के तौर पर करीब 112 करोड़ रुपए बचेंगे जिससे मुनाफा बढ़ेगा.

2. न्यूक्लियर एनर्जी सेक्टर का बड़ा 'गेम चेंजर'

  • भारत सरकार देश में न्यूक्लियर पावर कैपेसिटी को 100 GW तक ले जाने का लक्ष्य रख रही है. देश की वर्तमान न्यूक्लियर कैपेसिटी का 60% HCC ने अकेले बनाया है. ऐसे में यह इसके लिए बड़ी अपॉर्च्युनिटी है.

3. सरकार का भारी-भरकम इंफ्रा खर्च

  • केंद्र सरकार ने FY27 के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर कैपेक्स में 9% की बढ़ोतरी करते हुए इसे 12.2 लाख करोड़ रुपए कर दिया है . रेलवे, मेट्रो, टनलिंग और हाइड्रो प्रोजेक्ट्स में सरकार के इस भारी निवेश का सीधा फायदा HCC जैसी कंपनियों को मिलेगा .

4. ₹43800 करोड़ से ज्यादा की बिड पाइपलाइन

  • कंपनी के पास 43800 करोड़ रुपए से ज्यादा की बिड पाइपलाइन है और मैनेजमेंट ने FY27 के लिए 15000 करोड़ रुपए के नए ऑर्डर हासिल करने का लक्ष्य रखा है. यह विजिबिलिटी बताती है कि आने वाले सालों में कंपनी के रेवेन्यू में बड़ा उछाल आएगा .

5. प्रॉफिट पर फोकस

  • HCC के मैनेजमेंट ने साफ कर दिया है कि वे केवल ऑर्डर बुक बढ़ाने के लिए आक्रामक और सस्ती बोलियां नहीं लगाएंगे . कंपनी अपनी प्राइसिंग, रिस्क मैनेजमेंट और काम की क्वॉलिटी से समझौता नहीं करेगी. इससे लॉन्ग टर्म में कंपनी घाटे वाले प्रोजेक्ट्स से बची रहेगी और मार्जिन बेहतर होगा .
HCC Target 2026

यह वजह है कि वेंचुरा सिक्योरिटीज HCC शेयर को लेकर सुपर अग्रेसिव है. 21 रुपए के भाव पर यह शेयर FY29 EV/EBITDA 12.4X मल्टीपल पर कारोबार कर रहा है. ऐसे में में 50 रुपए का टारगेट अगले 24 महीनों के लिहाज से दिया है. हालांकि, प्रमोटर की होल्डिंग कम है जो चिंता का एक विषय है.

Q4 में कैसा रहा प्रदर्शन?

पर्टिकुलर्सQ4 FY26 (₹ करोड़)Q4 FY25 (₹ करोड़)

सालाना बदलाव (Y-o-Y %)

ऑपरेशनल इनकम992.21,373.70-27.80%
टोटल इनकम1,017.501,392.20-26.90%
EBITDA170.8429.5-60.20%
EBITDA मार्जिन (%)17.21%31.27%-14.10%
प्रॉफिट बिफोर टैक्स (PBT)92173.2-46.90%
नेट प्रॉफिट (PAT)58.990.1-34.60%
प्रॉफिट मार्जिन (%)5.94%6.56%-0.62%

FY27 के लिए क्या है गाइडेंस?

मैनेजमेंट ने कहा कि अमूमन कंपनी रेवेन्यू गाइडेंस नहीं देती है क्योंकि यह पूरी तरह ऑर्डर ड्रिवन होती है. FY27 में 15000 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिलने की उम्मीद है. ऐसे में साल के अंत तक हमारा ऑर्डर बुक 27000 करोड़ रुपए के करीब होगा. मैनेजमेंट ने कहा कि अमूमन EBITDA मार्जिन 14-15% के दायरे में रहता है जो बने रहने की उम्मीद है.

रीटेल निवेशकों के पास 42% ओनरशिप

  • प्रमोटर के पास 16.72%
  • FII- 10.92%, DII-4.11%
  • 6 म्यूचुअल फंड्स के पास केवल 0.26%
  • 706244 रीटेल निवेशकों के पास 42.28%
  • 560 रेसिडेंट इंडिविजुअल के पास 14.10%

21 रुपए के भाव पर HCC का मार्केट कैप 5480 करोड़ रुपए के करीब है. मार्च 2026 के आधार पर प्रमोटर के पास 16.72% और पब्लिक के पास 83.28% हिस्सेदारी है. पब्लिक ओनरशिप में 15% के करीब इंस्टीट्यूशन के पास और 42% रीटेल के पास है.

(डिस्क्लेमर- किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं हैं. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6