&format=webp&quality=medium)
Smallcap IT Stock में बड़ी कमाई का मौका. (प्रतीकात्मक तस्वीर: AI/ChatGPT)
Happiest Minds Share Price: भारतीय आईटी सेक्टर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर नजरिया शिफ्ट हो रहा है. पहले जिसे डर भरी निगाहों से देखा जा राह था, वहां अब मौके बनते नजर आ रहे हैं. इसका फायदा कुछ चुनिंदा कंपनियों को तेजी से मिलता दिख रहा है. इन्हीं में से एक नाम है Happiest Minds Technologies. ये एक स्मॉलकैप आईटी कंपनी है, जो आगे बड़े कमाल कर सकती है.
ब्रोकरेज हाउस Centrum Broking ने मार्च तिमाही (Q4FY26) के नतीजों के बाद शेयर पर अपनी BUY रेटिंग बरकरार रखी है और ₹584 का टारगेट प्राइस दिया है, जो मौजूदा भाव ₹379 के मुकाबले करीब 53% अपसाइड दिखाता है. ब्रोकरेज का मानना है कि AI आधारित सेवाओं की बढ़ती मांग, बड़े डील्स की मजबूत पाइपलाइन और एंटरप्राइज मॉडर्नाइजेशन प्रोजेक्ट्स के चलते Happiest Minds आने वाले वर्षों में अच्छी ग्रोथ दर्ज कर सकती है.
कंपनी ने हाल ही में अपना Enterprise AI Platform लॉन्च किया है, जिसका मकसद कंपनियों को सुरक्षित, बड़े पैमाने पर और बिजनेस-रेडी AI सॉल्यूशंस अपनाने में मदद करना है. यह प्लेटफॉर्म AI एजेंट्स, ऑटोमेशन और मजबूत गवर्नेंस फ्रेमवर्क की मदद से AI प्रोजेक्ट्स को तेजी और प्रभावी तरीके से लागू करने में सक्षम बनाता है.
ये भी पढ़ें: मंदी को चीरकर IT Stocks में लौटी तूफानी तेजी! बाजार के हिचकोले के बीच आईटी सेक्टर ने किया धमाल- रैली की 6 वजहें
कंपनी की AI-First Strategy अब सिर्फ ग्राहकों के लिए बनाए जा रहे समाधानों तक सीमित नहीं है, बल्कि उसके अपने आंतरिक कामकाज और डिलीवरी मॉडल का भी अहम हिस्सा बन चुकी है. मैनेजमेंट का लक्ष्य FY27 के अंत तक 90% से ज्यादा कर्मचारियों को AI आधारित प्रोडक्टिविटी टूल्स के इस्तेमाल से जोड़ना है.
कंपनी ने बताया कि उसे बीमा (Insurance), हेल्थकेयर, मैन्युफैक्चरिंग और कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (CPG) जैसे कई सेक्टर्स में AI आधारित बड़े ऑर्डर मिले हैं. इनमें सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट को तेज करना, AI इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना और Agentic AI सॉल्यूशंस लागू करना जैसे प्रोजेक्ट्स शामिल हैं.
मार्च तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन मिला-जुला रहा. रेवेन्यू में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली, लेकिन मार्जिन पर दबाव बना रहा.
| पैरामीटर | Q4FY26 |
| रेवेन्यू | ₹600 करोड़ |
| QoQ ग्रोथ | 2.80% |
| YoY ग्रोथ | 10.90% |
| EBIT मार्जिन | 13.40% |
| PAT | ₹61.1 करोड़ |
| PAT मार्जिन | 10.10% |
कंपनी का रेवेन्यू तिमाही आधार पर 2.8% और सालाना आधार पर 10.9% बढ़ा. हालांकि ऑपरेशनल स्तर पर कुछ दबाव दिखा, जिसके कारण EBIT मार्जिन 90 बेसिस पॉइंट घटकर 13.4% रह गया.
LIVE TV:
तिमाही के दौरान BFSI (बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस) तथा Edutech सेगमेंट कंपनी के लिए सबसे बड़े ग्रोथ ड्राइवर रहे. इन क्षेत्रों में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और AI आधारित समाधान की मांग लगातार मजबूत बनी हुई है.
वहीं दूसरी तरफ Healthcare, Retail, Manufacturing और Hitech सेगमेंट में कुछ कमजोरी देखने को मिली. खासकर Hitech कारोबार पर एक बड़े क्लाइंट प्रोजेक्ट के पूरा होने का असर पड़ा.
ग्लोबली देखें तो यूरोप का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा, जबकि अमेरिका और भारत के बाजारों में तिमाही आधार पर थोड़ी नरमी देखने को मिली.
ये भी पढ़ें: भारत में Data Center Industry 30% CAGR से बढ़ेगी! AI का किन कंपनियों को होगा सबसे बड़ा फायदा? नोमुरा ने खेला दांव
कंपनी का सबसे बड़ा फोकस अब AI-First Strategy पर है. मैनेजमेंट का कहना है कि दुनियाभर की कंपनियां अब केवल AI के एक्सपेरिमेंट्स नहीं कर रहीं, बल्कि बड़े स्तर पर AI को अपने बिजनेस में लागू कर रही हैं. यही वजह है कि Happiest Minds की AI आधारित डील पाइपलाइन लगातार मजबूत हो रही है.
कंपनी ने हाल ही में अपना Enterprise AI Platform भी लॉन्च किया है, जो ग्राहकों को सुरक्षित और बड़े पैमाने पर AI अपनाने में मदद करेगा. इसके अलावा कंपनी AI टैलेंट, नई तकनीकों और वैश्विक साझेदारियों में भी लगातार निवेश कर रही है. Anthropic जैसी AI कंपनियों के साथ सहयोग भी Happiest Minds की रणनीति का अहम हिस्सा है.
मैनेजमेंट को FY27 को लेकर काफी भरोसा है. कंपनी को उम्मीद है कि अगले वित्त वर्ष में Constant Currency आधार पर 12.5% ग्रोथ हासिल की जा सकती है.
इसके पीछे कई वजहें हैं—
कंपनी का मानना है कि आने वाले समय में AI केवल एक टेक्नोलॉजी ट्रेंड नहीं रहेगा, बल्कि बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन का मुख्य आधार बनेगा.
Q4 में अन्य खर्च बढ़ने के कारण मार्जिन में कुछ कमजोरी आई. हालांकि मैनेजमेंट को भरोसा है कि FY27 में स्थिति बेहतर होगी. बेहतर यूटिलाइजेशन, लागत नियंत्रण, अधिग्रहणों का बेहतर इंटीग्रेशन और AI के जरिए प्रॉडक्टिविटी बढ़ने से मार्जिन में सुधार देखने को मिल सकता है. हालांकि कंपनी AI क्षमता विकसित करने, सेल्स नेटवर्क बढ़ाने और नए प्लेटफॉर्म तैयार करने में निवेश जारी रखेगी.
ये भी पढ़ें: भारत पर क्यों बुलिश है Morgan Stanley? जानिए किन सेक्टर्स पर दांव और क्या हैं बड़े जोखिम
Centrum का मानना है कि Happiest Minds आने वाले दो वर्षों में मजबूत वित्तीय ग्रोथ दिखा सकती है. FY26-FY28 के लिए ब्रोकरेज के अनुमान कुछ यूं है.
| पैरामीटर | अनुमानित CAGR |
| Revenue | 14.40% |
| EBITDA | 19.40% |
| PAT | 32.00% |
हालांकि ब्रोकरेज ने FY27 और FY28 के EPS अनुमान में हल्की कटौती की है, लेकिन लॉन्ग टर्म आउटलुक को देखते हुए BUY रेटिंग बरकरार रखी है.
Happiest Minds फिलहाल उन चुनिंदा आईटी कंपनियों में शामिल है जो AI आधारित अवसरों को तेजी से भुनाने की कोशिश कर रही हैं. कंपनी का फोकस ट्रेडिशनल आईटी सर्विसेज से आगे बढ़कर AI, ऑटोमेशन और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर है.
अगर AI बेस्ड इन्वेस्टमेंट साइकल अगले कुछ सालों तक मजबूत बना रहता है, तो Happiest Minds को इसका बड़ा फायदा मिल सकता है. हालांकि मार्जिन और ग्लोबल आईटी स्पेंडिंग जैसे फैक्टर्स पर नजर बनाए रखना जरूरी होगा. फिलहाल ब्रोकरेज को कंपनी की ग्रोथ कहानी पर भरोसा है और यही वजह है कि उसने शेयर में 53% तक की संभावित तेजी का अनुमान जताया है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)