&format=webp&quality=medium)
HAL Share Price: डिफेंस सेक्टर के शेयरों की रैली में HAL (Hindustan Aeronautics Limited) काफी आगे रहा है. सरकारी हिस्सेदारी वाली इस कंपनी के शेयरों में भारत-पाकिस्तान के तनाव के बाद तेज रैली दिखी थी. लेकिन पिछले 2 दिन मे HAL मे 4% की गिरावट आ गई है. HAL के अर्निंग्स पर ब्रोकरेज फर्म UBS की रिपोर्ट आई है. ब्रोकरेज ने रेटिंग Buy से डाउनग्रेड कर Neutral कर दिया है लेकिन लक्ष्य 5440 से बढ़ाकर 5600 कर दिया है. शेयर मंगलवार दोपहर को 2% की गिरावट के साथ 4,901 रुपये के भाल पर ट्रेड कर रहा था. यानी कि मौजूदा भाव से भी देखें तो टारगेट प्राइस 14% ऊपर का है.
ब्रोकरेज का कहना है कि GE F404 इंजन delay में रेसोल्यूशन, LCH Helicopter और LCA MK1A Fighter Aircraft प्राइस में डिस्काउंटेड हैं. su 30 mki फाइटर एयरक्राफ्ट के अपग्रेड का टाइमलाइन कंपनी ने बढ़ाया है. ऐसे में ब्रोकरेज ने FY26-28 के बीच ऑर्डरबुक CAGR 21% से घटाकर 14% कर दिया है. मैन्युफैक्चरिंग सेगमेंट में धीमे रैंप उप से डाउनसाइड रिस्क दिख रहा है. MRO सेगमेंट में SU30 Aircraft और बढ़ते हुए ICA फ्लीट के कारण लो डबल डिजिट ग्रोथ का अनुमान है. FY26 केलिए 8-10% रेवेनुए ग्रोथ कन्जर्वेटिव है. कुछ कॉन्ट्रैक्ट में अमेंडमेंट के चलते अगले साल की रेवेन्यु ग्रोथ गाइडेंस 8-10% है. अगले 6 महीनों बाद मैनेजमेंट वापस अपना गाइडेंस रिव्यू करेगी.