GST Rate Cuts: ट्रैक्टर टायर बनाने वाली इन 4 कंपनियों के शेयर पर करें फोकस, रेट कट का मिलेगा फायदा

GST Rate Cuts: जीएसटी रिफॉर्म्स के तहत ट्रैक्टर पर GST की दर को 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है. इसके अलावा ट्रैक्टर टायर पर भी रेट कट किया गया है. जानिए आज किन टायर स्टॉक्स पर फोकस करना है.
GST Rate Cuts: ट्रैक्टर टायर बनाने वाली इन 4 कंपनियों के शेयर पर करें फोकस, रेट कट का मिलेगा फायदा

GST Rate Cuts: जीएसटी काउंसिल की बैठक में ट्रैक्टर टायर एंड पार्ट्स पर टैक्स रेट को 18% से घटाकर 5% करने का फैसला किया गया है. यह ओवरऑल एग्रीकल्चर सेक्टर के लिए बड़ा पॉजिटिव है. वर्तमान में ट्रैक्टर टायर और ट्रैक्टर टायर ट्यूब पर 18% का जीएसटी लगता है जिसे घटाकर 5% कर दिया है. ट्रैक्टर टायर ट्यूब पर भी जीएसटी रेट को 18% से घटाकर 5% कर दिया गया है. आइए जानते हैं कि इस रेट कट का किन कंपनियों को फायदा मिलेगा.

ट्रैक्टर पर भी GST घटाया गया

टायर सेक्टर की प्रमुख कंपनियां- MRF, Apollo Tyres, Ceat और JK Tyre के शेयरों पर इसका पॉजिटिव असर होगा. आज इन स्टॉक्स में एक्शन देखा जा सकता है. बता दें कि सरकार ने 1800cc से कम क्षमता वाले ट्रैक्टर पर जीएसटी की दर को 12% से घटाक 5% कर दिया है. 1800cc से अधिक क्षमता वाले ट्रैक्टर पर जीएसटी की दर को 28% से घटाकर 18% कर दिया है. इसके अलावा ज्यादातर ट्रैक्टर पार्ट्स पर भी टैक्स रेट को 18% से घटाकर 5% कर दिया है.

VIDEO- Apple iPhone 17 Pro: बैटरी से कैमरा अपग्रेड तक... देखें टॉप 15 नए फीचर्स!

Add Zee Business as a Preferred Source

इन 5 स्टॉक्स पर करें फोकस

  • MRF का शेयर लास्ट सेशन में 150444 रुपए पर बंद हुआ था. BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के मुताबिक, इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 154860 रुपए और लो 100500 रुपए है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 5.65% की तेजी आई है.
  • Apollo Tyres का शेयर लास्ट सेशन में 485 रुपए पर बंद हुआ था. BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के मुताबिक, इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 585 रुपए और लो 368 रुपए है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 6.5% की तेजी आई है.
  • Ceat का शेयर लास्ट सेशन में 3322 रुपए पर बंद हुआ था. BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के मुताबिक, इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 4048 रुपए और लो 2322 रुपए है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 8.8% की तेजी आई है.
  • JK Tyre का शेयर लास्ट सेशन में 346 रुपए पर बंद हुआ था. BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के मुताबिक, इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 452 रुपए और लो 231 रुपए है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 8% की तेजी आई है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer


  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6