GST रेट कट का इन Defence कंपनियों को भी होगा फायदा, ये है ब्रोकरेज का टॉप पिक

GST Rate Cut in Defence: डिफेंस सेक्टर के लिए भी जीएसटी में राहत का ऐलान किया गया है. Drones/UAVsपर जीएसटी को 28%/18% से घटाकर 5% कर दिया गया है. प्रभूदाल लीलाधर ने Bharat Electronics को इस सेक्टर से टॉप पिक किया है.
GST रेट कट का इन Defence कंपनियों को भी होगा फायदा, ये है ब्रोकरेज का टॉप पिक

GST Rate Cut Impact Defence Sector.

GST Rate Cut in Defence: जीएसटी रिफॉर्म्स का फायदा डिफेंस सेक्टर को भी मिलेगा. Drones/UAV पर जीएसटी की दर को 28%/18% से घटाकर 5% कर दिया गया है. आर्मर्ड व्हीकल एंड रेडियो इक्विपमेंट्स पर जीएसटी की दर को 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है. प्रभूदास लीलाधर ने बताया कि जीएसटी रेट कट का फायदा BEML, BEL, GRSE समेत कई कंपनियों को मिलेगा. Bharat Electronics ब्रोकरेज का टॉप पिक है.

GST Rate Cut in Defence

  • आर्मर्ड व्हीकल्स और रेडियो इक्विपमेंट्स पर पर जीएसटी 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है.
  • Drones/UAV पर जीएसटी टैक्स रेट को 28% / 18% से घटाकर 5% कर दिया गया है.
  • मिलिट्री एयरक्राफ्ट, रेस्क्यू वेसल्स और अंडर वाटर प्लैटफॉर्म्स पर IGST 18% से घटाकर शून्य (0%)कर दिया गया है.
  • हेलिकॉप्टर पार्ट्स और इजेक्शन सीट्स पर IGST 18% से घटाकर शून्य (0%)कर दिया गया है.
  • एयर डिफेंस सिस्टम्स, MRSAM और रेडियो पर IGST 18% से घटाकर शून्य (0%)कर दिया गया है.
  • नौसेना से जुड़े उपकरण जैसे सोनाबॉय और मिसाइलों पर IGST 18% से घटाकर शून्य (0%)कर दिया गया है.
  • जनरल डिफेंस पार्ट्स एंड स्पेयर्स पर IGST 18% से घटाकर शून्य (0%) कर दिया गया है.
Add Zee Business as a Preferred Source

प्रभूदास लीलाधर ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि Mazagaon Dock Shipbuilders, Hindustan Aeronautics, Bharat Electronics, Garden Reach Shipbuilders, Larsen & Toubro, BEML को इसका डायरेक्ट बेनिफिट मिलेगा. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स इसका टॉप पिक है.

Bharat Electronics Share Price

  • Bharat Electronics एक डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी है. यह कंपनी सेना, वायुसेना और नौसेना के लिए सर्विलांस, फायर कंट्रोल, ट्रैकिंग, और नेविगेशन रडार सिस्टम्स बनाती है. इसके अलावा यह मिसाइल सिस्टम्स, नेवल सिस्टम्स, सोनार सिस्टम्स, आर्मर्ड व्हीकल्स समेत कई तरह के प्रोडक्ट्स बनाती है. आज यह शेयर डेढ़ फीसदी की गिरावट के साथ 373 रुपए पर बंद हुआ.

Mazagaon Dock Shipbuilders Share Price

  • Mazagaon Dock Shipbuilders लीडिंग शिपबिल्डिंग कंपनी है. यह नेवल शिप्स, सबमरीन, नेवल वेसल्स, कार्गो वेसल्स समेत कई तरह के प्रोडक्ट्स बनाती है. यह शेयर एक फीसदी की गिरावट के साथ 2685 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

Hindustan Aeronautics Share Price

  • Hindustan Aeronautics फाइटर एयरक्राफ्ट, हेलीकॉप्टर, एवियोनिक्स और ट्रांसमिशन डिवाइस बनाती है. इसके अलावा यह कई तरह के रिकॉर्डिंग सिस्टम्स, कम्युनिकेशन एंड नेविगेशन सिस्टम, फ्लाइ कंट्रोल सिस्टम और एयरक्राफ्ट प्लैटफॉर्म्स बनाती है. यह शेयर हरे निशान में 4460 रुपए पर कारोबार कर रहा है.

Garden Reach Shipbuilders Share Price

  • Garden Reach Shipbuilders देश की लीडिंग शिपयार्ड कंपनी है जो वेसल्स, वॉरशिप, कमर्शियल शिप को डिजाइन, बिल्ड एंड मेंटिनेंस करती है. इसमें यह कई तरह के इंजन और उसके अलग-अलग कंपोनेंट्स को डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग करती है. यह शेयर करीब तीन फीसदी की गिरावट के साथ 2420 पर ट्रेड कर रहा है.

BEML Share Price

  • BEML की बात करें तो यह आर्मर्ड व्हीकल्स, हेवी एंड मीडियम रिकवरी व्हीकल, इसकी अलावा डिफेंस में इस्तेमाल होने वाले कई तरह के अलग-अलग कैटिगरी में वाहनों की मैन्युफैक्चरिंग करती है. यह शेयर पौने तीन फीसदी गिरावट के साथ 4000 रुपए के नीचे कारोबार कर रहा है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6