GST Rate Cut: जीएसटी काउंसिल की मीटिंग के बाद सरकार ने कई जरूरी कैटेगरी और कंज्यूमर प्रोडक्ट्स पर GST घटाने का बड़ा फैसला लिया है. इसका सीधा असर कंपनियों के मार्जिन और डिमांड पर दिख सकता है. वहीं, कुछ कैटेगरी जैसे लग्ज़री गुड्स और सिंन प्रोडक्ट्स पर टैक्स बोझ बढ़ा दिया गया है. ऐसे में आज बाजार की नजर FMCG, ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और इंश्योरेंस से जुड़े शेयरों पर रहेगी.
क्या होगा सस्ता? किन स्टॉक्स को फायदा
1. FMCG और डेली एसेंशियल्स
Add Zee Business as a Preferred Source
- बिस्किट्स, टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, हेयर ऑयल्स पर GST 18% से घटाकर 5% कर दिया गया है.
- ब्रिटानिया (75% सेल्स बिस्किट से), मिसेज बेक्टर्स (60% सेल्स बिस्किट से)
- कोलगेट (80% सेल्स टूथपेस्ट से)
- बजाज कंज्यूमर (83% हेयर ऑयल्स से)
- HUL और गोदरेज कंज्यूमर को भी फायदा होगा क्योंकि इनके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में इन कैटेगरी की बड़ी हिस्सेदारी है.
2. फूड एंड डेयरी प्रोडक्ट्स
- पराठा, घी, बटर, पनीर, चीज़ जैसी कैटेगरी अब 0%-5% GST स्लैब में आ गई हैं.
- पाराग मिल्क फूड्स, हेरिटेज, हटसन को फायदा मिलेगा.
- नेस्ले को भी पॉजिटिव असर मिलेगा क्योंकि इसकी 30-33% सेल्स नूडल्स, पास्ता, कंडेंस्ड मिल्क से आती है.
3. स्नैक्स और पैकेज्ड फूड्स
- नमकीन, भुजिया, पॉपकॉर्न जैसी कैटेगरी पर GST घटने से डिमांड बढ़ सकती है.
- प्रताप स्नैक्स और गोपाल स्नैक्स (80-85% रेवेन्यू नमकीन से) के लिए पॉजिटिव.
4. कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑटो
- एसी, फ्रिज, होम अप्लायंसेज पर GST 28% से घटकर 18% हो गया है. एंड प्राइस 8-10% तक कम हो सकते हैं.
- वोल्टास, ब्लू स्टार, व्हर्लपूल, हायर जैसे स्टॉक्स पर तेजी संभव.
- ऑटो सेक्टर में ट्रैक्टर्स पर GST 12% से घटकर 5% और पार्ट्स पर 18% से घटकर 5% कर दिया गया है.
- M&M, एस्कॉर्ट्स को सबसे ज्यादा फायदा होगा.
- लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस पर 18% GST हटाकर 0 कर दिया गया है.
- इससे HDFC लाइफ, ICICI प्रूडेंशियल, SBI लाइफ जैसे स्टॉक्स में रैली देखी जा सकती है.
क्या होगा महंगा? किन स्टॉक्स पर दबाव
1. लग्ज़री और SIN गुड्स पर 40% GST
- बड़ी कारें, 350cc से ऊपर की बाइक्स, एयरक्राफ्ट और यॉट्स.
- तंबाकू, पान मसाला, गुटखा, सिगरेट्स और एरेटेड ड्रिंक्स जैसे प्रोडक्ट्स महंगे होंगे.
- ITC, गॉडफ्रे फिलिप्स, VST इंडस्ट्रीज पर दबाव बन सकता है.
- वरुण बेवरेजेज, रिलायंस (कैंपा) और नेस्ले, प्रताप स्नैक्स जैसे पैकेज्ड फूड/ड्रिंक कंपनियों पर भी नेगेटिव असर.
आज बाजार की नजर
कुल मिलाकर, GST कट का सबसे बड़ा फायदा FMCG, डेयरी, स्नैक्स, ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर को मिलेगा. वहीं लग्ज़री और सिंन गुड्स कंपनियों के लिए ये झटका साबित हो सकता है. ऐसे में शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स के लिए ब्रिटानिया, कोलगेट, बजाज कंज्यूमर, नेस्ले, M&M, HDFC लाइफ, वोल्टास जैसे स्टॉक्स पर नजर रहेगी, जबकि ITC, वरुण बेवरेजेज, गॉडफ्रे फिलिप्स जैसे स्टॉक्स में प्रेशर देखने को मिल सकता है.