Inox Wind, Waree Energies, Suzlon जैसे शेयरों पर रखें कड़ी नजर, GST काउंसिल से आ सकती है खुशखबरी

GST Rate Cut: जीएसटी काउंसिल की बैठक से न केवल उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है, बल्कि रिन्यूएबल एनर्जी जैसी उभरती इंडस्ट्री को भी बड़ी मजबूती मिल सकती है.
Inox Wind, Waree Energies, Suzlon जैसे शेयरों पर रखें कड़ी नजर, GST काउंसिल से आ सकती है खुशखबरी

GST Rate Cut: जीएसटी काउंसिल की अहम बैठक आज से शुरू हो रही है, जो दो दिनों तक चलेगी. इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए जाने की उम्मीद है. खासकर टैक्स दरों में कटौती और कुछ प्रोडक्ट्स पर टैक्स बढ़ोतरी को लेकर महत्वपूर्ण ऐलान हो सकता है.

कहां हो सकती है GST दरों में कटौती?

सूत्रों के मुताबिक, 253 आइटम पर जीएसटी को 12% से घटाकर 5% करने की तैयारी है. इसके अलावा, 58 आइटम को 18% से घटाकर 5%, जबकि 38 आइटम को 12% से शून्य (Nil) पर लाए जाने की संभावना है. इसी तरह, 3 आइटम को 18% से Nil, और 6 आइटम को 5% से Nil पर लाने का प्रस्ताव है.

वहीं, कुछ प्रोडक्ट्स पर टैक्स बढ़ोतरी भी की जा सकती है. इसमें 19 आइटम पर जीएसटी 12% से बढ़ाकर 18%, एक आइटम को 18% से 40%, और 28% की कैटेगरी के 15 आइटम को 40% पर ले जाया जा सकता है. साथ ही, 5% की कैटेगरी के 3 आइटम को 18% पर लाने का प्लान है.

रिन्यूएबल सेक्टर को बड़ी राहत

बैठक में रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर को बड़ी राहत मिलने की संभावना है. सरकार सोलर पीवी सेल, सोलर पंप्स, विंड मिल्स और सोलर पॉवर डिवाइसेज पर जीएसटी को 12% से घटाकर 5% करने का प्रस्ताव रख सकती है. वहीं, वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट्स को 5% जीएसटी स्लैब में लाने की योजना है.

इस कदम से Inox Wind, Waaree, NTPC Green और Suzlon जैसी कंपनियों को फायदा होगा. टैक्स घटने से उनकी लागत कम होगी और ऑपरेटिंग मार्जिन पर सीधा सकारात्मक असर पड़ेगा.

जीएसटी काउंसिल की बैठक से न केवल उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है, बल्कि रिन्यूएबल एनर्जी जैसी उभरती इंडस्ट्री को भी बड़ी मजबूती मिल सकती है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6