Groww के शेयर में ग्रो करेगा पोर्टफोलियो! जेफरीज की BUY रेटिंग आते ही 13% उछल गया स्टॉक

Groww Share Price: Groww का शेयर 13% उछलकर ₹163 के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया. ब्रोकरेज का मानना है कि मजबूत ग्रोथ ड्राइवर्स के दम पर आने वाले वर्षों में Groww की कमाई तेजी से बढ़ सकती है.
Groww के शेयर में ग्रो करेगा पोर्टफोलियो! जेफरीज की BUY रेटिंग आते ही 13% उछल गया स्टॉक

Groww Share Price: डिजिटल ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म Groww के शेयर में शुक्रवार को ट्रेड में जोरदार तेजी देखने को मिली. शेयर 13% उछलकर ₹163 के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया. इस तेजी की बड़ी वजह ग्लोबल ब्रोकरेज Jefferies की पॉजिटिव रिपोर्ट रही, जिसमें Groww पर BUY रेटिंग के साथ ₹180 का टारगेट दिया गया है. ब्रोकरेज का मानना है कि मजबूत ग्रोथ ड्राइवर्स के दम पर आने वाले वर्षों में Groww की कमाई तेजी से बढ़ सकती है. शेयर ने लिस्टिंग के बाद 193 रुपये का हाई छुआ था.

Jefferies ने Groww पर की कवरेज की शुरुआत

Jefferies के मुताबिक, FY21 में शुरू होने के बावजूद Groww आज एक्टिव क्लाइंट्स के मामले में भारत का सबसे बड़ा ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म बन चुका है. ब्रोकरेज को उम्मीद है कि FY26-28 के दौरान Groww की EPS करीब 35% CAGR से बढ़ेगी. मौजूदा बिजनेस मॉडल और नए इनिशिएटिव्स इसे मजबूत ग्रोथ ट्रैक पर बनाए रख सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

Groww की ग्रोथ पर क्यों है ब्रोकरेज को भरोसा?

Jefferies का कहना है कि Groww के ब्रोकिंग बिजनेस में करीब 19% की ग्रोथ देखने को मिल सकती है. इसका कारण क्लाइंट बेस का मैच्योर होना और लगातार मार्केट शेयर गेन करना है. इसके अलावा Margin Trading Facility (MTF) और Wealth Management जैसे नए बिजनेस में करीब 5 गुना ग्रोथ की संभावना है. ऑपरेटिंग एफिशिएंसी बेहतर होने से कंपनी के मार्जिन में करीब 700 बेसिस पॉइंट्स का विस्तार हो सकता है.

नए बिजनेस से कमाई बढ़ाने की रणनीति

Groww ने MTF लॉन्च करने के साथ-साथ कमोडिटीज, बॉन्ड्स, वेल्थ मैनेजमेंट और Loans Against Securities (LAS) जैसे सेगमेंट में भी एंट्री की है. इससे कंपनी अपने म्यूचुअल फंड-ओनली क्लाइंट्स को क्रॉस-सेल कर सकेगी, जहां अभी रेवेन्यू नहीं आता. अनुमान है कि FY28 तक नए बिजनेस कुल रेवेन्यू का करीब 20% योगदान दे सकते हैं, जो FY25 में सिर्फ 1% था.

वैल्यूएशन और री-रेटिंग की संभावना

Jefferies के मुताबिक Groww फिलहाल Dec’27 EPS के करीब 27x पर ट्रेड कर रहा है, जो Robinhood के मुकाबले करीब 30% डिस्काउंट है, जबकि ग्रोथ ज्यादा मजबूत है. जैसे-जैसे MTF और Wealth Management स्केल अप करेंगे, यह वैल्यूएशन डिस्काउंट कम हो सकता है. ब्रोकरेज Groww को Angel One जैसे भारतीय peers के मुकाबले प्रीमियम देने लायक मानता है.

FAQs
1. Groww के शेयर में इतनी तेजी क्यों आई?

Jefferies की BUY रेटिंग और ₹180 के टारगेट से निवेशकों का भरोसा बढ़ा.

2. Groww की सबसे बड़ी ताकत क्या है?
एक्टिव क्लाइंट्स के मामले में भारत का सबसे बड़ा ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म होना.

3. Groww की ग्रोथ आगे कैसे आएगी?
ब्रोकिंग बिजनेस, MTF और Wealth Management से.

4. क्या Groww का वैल्यूएशन महंगा है?
Robinhood के मुकाबले डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है, जबकि ग्रोथ ज्यादा मजबूत है.

5. निवेशकों के लिए मुख्य जोखिम क्या हैं?
रेगुलेटरी बदलाव, बढ़ती प्रतिस्पर्धा और साइबर सिक्योरिटी से जुड़े जोखिम.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6