52-WKH हाई पर पहुंचा Groww...लेकिन शेयर में नहीं है ज्यादा ग्रोथ? BUY-SELL के पहले पढ़ लें JP Morgan, Citi की राय

Groww Share Price: Groww एक मजबूत ग्रोथ स्टोरी के तौर पर उभर रहा है, जहां यूजर ग्रोथ, प्रोडक्ट एक्सपेंशन और ऑपरेटिंग लीवरेज तीनों साथ काम कर रहे हैं. हालांकि, मौजूदा स्तरों पर बहुत बड़ा अपसाइड नहीं दिख रहा. ये समझने के लिए कि शेयर में आगे और रैली है या नहीं, कॉरपोरेट डेवलपमेंट्स पर नजर रखनी होगी. हो सकता है शेयर में तेजी रहे, लेकिन वैल्यूएशन का कंसर्न बना रह सकता है.
52-WKH हाई पर पहुंचा Groww...लेकिन शेयर में नहीं है ज्यादा ग्रोथ? BUY-SELL के पहले पढ़ लें JP Morgan, Citi की राय

Groww पर ब्रोकरेज की कॉमेंट्री तो पॉजिटिव, लेकिन बड़ा टारगेट नहीं. (Image: AI-generated)

Groww Share Price: स्टॉक मार्केट प्लेटफॉर्म Groww के शेयर में चौथी तिमाही के नतीजों के बाद जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. कंपनी का शेयर मंगलवार को नया 52-वीक हाई छू चुका है और 261 रुपये के भाव पर पहुंच चुका है, जिससे निवेशकों के रडार पर स्टॉक आ चुका है. हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि ब्रोकरेज फर्म्स ने टारगेट प्राइस बढ़ाया जरूर है, लेकिन मौजूदा कीमत से बहुत ज्यादा अपसाइड नहीं दिख रहा. ऐसे में इस स्टॉक में आगे की चाल समझने के लिए ब्रोकरेज की राय अहम हो जाती है.

Q4 नतीजे क्यों रहे खास?

Groww के चौथी तिमाही के नतीजे कई अहम पैमानों पर मजबूत रहे हैं. कंपनी ने रेवेन्यू, प्रॉफिट और मार्जिन- तीनों मोर्चों पर बेहतर प्रदर्शन किया है. खास बात यह रही कि ग्रोथ सिर्फ एक सेगमेंट तक सीमित नहीं थी, बल्कि इक्विटी, डेरिवेटिव्स और दूसरे प्रोडक्ट्स में भी तेजी देखने को मिली.

Add Zee Business as a Preferred Source

ऑपरेटिंग लीवरेज का फायदा साफ दिखा, यानी कंपनी की कमाई खर्च के मुकाबले तेजी से बढ़ी, जिससे मार्जिन बेहतर हुए. इसके साथ ही यूजर ग्रोथ भी मजबूत रही, जो बिजनेस की स्केलेबिलिटी को दिखाती है.

52W High

216

P/E

121x

Q4FY26 Conso YoY Growth

52W Low

112

P/B

-

Revenue

EBITDA

PAT

CMP

214

EPS

1.6

88% Up

142% UP

122% UP

UBS की राय: ग्रोथ मजबूत, लेकिन वैल्यूएशन संतुलित

UBS ने इस स्टॉक पर ‘Neutral’ रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस ₹185 से बढ़ाकर ₹210 कर दिया है. ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी के नतीजे मजबूत रहे हैं और ग्रोथ ऑपरेटिंग लीवरेज और मार्केट शेयर बढ़ने से आई है.

हालांकि, UBS यह भी कहता है कि आगे मार्जिन का आउटलुक संतुलित रहेगा, क्योंकि कंपनी ग्रोथ के लिए निवेश भी कर रही है. यानी, तेजी तो है लेकिन बहुत ज्यादा आक्रामक अपसाइड अभी नहीं दिख रहा.

Citi का नजरिया: लॉन्ग टर्म कहानी मजबूत

Citi ने Groww पर ‘Buy’ रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस ₹230 रखा है. ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी की ग्रोथ स्ट्रैटेजी खासतौर पर वेल्थ और नए प्रोडक्ट्स में डाइवर्सिफिकेशन पर आधारित है, जिसे ध्यान से ट्रैक करना होगा.

Citi का मानना है कि शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव (वोलैटिलिटी) बढ़ने से ट्रेडिंग वॉल्यूम बढ़ते हैं, जिसका फायदा Groww को मिलता है. साथ ही कंपनी का प्रोडक्ट-फोकस्ड अप्रोच उसे लॉन्ग टर्म में मजबूत लीडर बना सकता है.

LIVE TV:

JP Morgan का भरोसा: ग्रोथ और मार्जिन दोनों मजबूत

JP Morgan ने इस स्टॉक पर ‘Overweight’ रेटिंग बनाए रखी है और टारगेट ₹220 तक बढ़ाया है. ब्रोकरेज के मुताबिक, Q4 में कंपनी ने लगभग हर पैमाने पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया.

रेवेन्यू में सालाना आधार पर करीब 88% की बढ़त दर्ज हुई, जबकि EBITDA और EPS भी अनुमान से बेहतर रहे. ग्रोथ इक्विटी डेरिवेटिव्स, स्टॉक्स और कमोडिटी सेगमेंट में देखने को मिली.

सबसे अहम बात यह है कि EBITDA मार्जिन में सुधार हुआ है, जो 62% के ऊपर पहुंच गया. इसका मतलब है कि कंपनी स्केल बढ़ने के साथ ज्यादा मुनाफा कमा रही है. आगे भी ऑपरेटिंग लीवरेज के चलते मार्जिन बढ़ने की उम्मीद है.

निवेशकों के लिए क्या है संकेत?

Groww के शेयर में हालिया तेजी और 52-वीक हाई यह दिखाता है कि बाजार कंपनी के बिजनेस मॉडल और ग्रोथ पर भरोसा कर रहा है. लेकिन ब्रोकरेज टारगेट्स देखें तो ₹210 से ₹230 के बीच हैं, यानी मौजूदा भाव से बहुत बड़ा अपसाइड नहीं है.

इसका मतलब साफ है:

  • स्टॉक में ग्रोथ स्टोरी मजबूत है
  • लेकिन वैल्यूएशन अब थोड़ा महंगा हो चुका है
  • ऐसे में आगे की चाल ब्रोकरेज की कमेंट्री और अगले कुछ क्वार्टर के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी.

यानी कि ये समझने के लिए कि शेयर में आगे और रैली है या नहीं, कॉरपोरेट डेवलपमेंट्स पर नजर रखनी होगी. हो सकता है शेयर में तेजी रहे, लेकिन वैल्यूएशन का कंसर्न बना रह सकता है.

निष्कर्ष

कुल मिलाकर Groww एक मजबूत ग्रोथ स्टोरी के तौर पर उभर रहा है, जहां यूजर ग्रोथ, प्रोडक्ट एक्सपेंशन और ऑपरेटिंग लीवरेज तीनों साथ काम कर रहे हैं. हालांकि, मौजूदा स्तरों पर बहुत बड़ा अपसाइड नहीं दिख रहा, इसलिए निवेशकों को जल्दबाजी में फैसला लेने के बजाय ब्रोकरेज की राय और आगे के नतीजों पर नजर रखनी चाहिए.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 Groww के Q4 नतीजे इतने मजबूत क्यों माने जा रहे हैं?

कंपनी ने रेवेन्यू, EBITDA और प्रॉफिट तीनों में अच्छा ग्रोथ दिखाया है. ऑपरेटिंग लेवरेज और मार्केट शेयर बढ़ने से मार्जिन भी बेहतर हुए हैं.

Q2 52 वीक हाई पर पहुंचने के बाद क्या शेयर महंगा हो गया है?

शेयर अपने हालिया हाई पर है, लेकिन ब्रोकरेज टारगेट प्राइस CMP से बहुत ज्यादा ऊपर नहीं हैं. इसका मतलब है कि शॉर्ट टर्म में अपसाइड सीमित हो सकता है.

Q3 ब्रोकरेज फर्म्स Groww पर क्या रुख रखती हैं?

मिक्स्ड नजरिया है- कुछ ब्रोकरेज ‘Buy’ और ‘Overweight’ दे रहे हैं, जबकि UBS ने ‘Neutral’ रखा है. यानी लॉन्ग टर्म कहानी पॉजिटिव है, लेकिन वैल्यूएशन पर नजर जरूरी है.

Q4 Groww की ग्रोथ के पीछे सबसे बड़ा फैक्टर क्या है?

इक्विटी मार्केट में वोलैटिलिटी, बढ़ती ट्रेडिंग एक्टिविटी, और प्रोडक्ट डाइवर्सिफिकेशन (जैसे वेल्थ प्लेटफॉर्म) ग्रोथ के बड़े ड्राइवर हैं.

Q5 निवेशकों के लिए अभी क्या रणनीति होनी चाहिए?

लॉन्ग टर्म निवेशक ग्रोथ स्टोरी पर भरोसा रख सकते हैं, लेकिन नए निवेश से पहले वैल्यूएशन और टारगेट प्राइस के सीमित अपसाइड को जरूर ध्यान में रखें.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6