आदित्य बिड़ला ग्रुप की दिग्गज कंपनी पर ब्रोकरेज बुलिश, लॉन्ग टर्म में स्टॉक देगा तगड़ा रिटर्न! क्या हैं नए टारगेट

Grasim Share Price: तिमाही नतीजों के बाद 2 ब्रोकरेज कंपनियों ने इस शेयर पर भरोसा जताया है. ये शेयर लॉन्ग टर्म के लिहाज से पोर्टफोलियो में शामिल किया जा सकता है.
आदित्य बिड़ला ग्रुप की दिग्गज कंपनी पर ब्रोकरेज बुलिश, लॉन्ग टर्म में स्टॉक देगा तगड़ा रिटर्न! क्या हैं नए टारगेट

फोटो क्रेडिट - AI जनरेटेड

आदित्य बिड़ला ग्रुप (Aditya Birla Group) की कंपनी Grasim Industries ने हाल ही में तिमाही नतीजे पेश किए. तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद कंपनी के मैनेजमेंट की कॉनकॉल हुई. इस कॉनकॉल में कंपनी की प्रेजेंस के बारे में जानकारी दी गई. निवेशकों को बताया गया कि तीसरी तिमाही कैसी रही? किस सेगमेंट में कंपनी कैसा परफॉर्म कर रही है. नतीजों के बाद अब ये शेयर ब्रोकरेज के भी रडार पर आ गया है. ब्रोकरेज कंपनी मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) और जेफरीज (Jefferies) ने इस शेयर पर अपनी राय दी है.

नतीजों के बाद अब निवेशकों को इस शेयर पर क्या करना चाहिए? ब्रोकरेज की ताजा रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है. मॉर्गन स्टेनली ने इस शेयर पर Overweight की रेटिंग को बरकरार रखा है और जेफरीज ने इस शेयर पर खरीदारी की राय देते हुए अच्छा टारगेट प्राइस दिया है. बता दें कि आज (10 फरवरी) कंपनी के शेयर मामूली गिरावट के साथ 2929 रुपए के भाव पर क्लोज हुए हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

Jefferies ने क्यों दी खरीदारी की राय?

ग्लोबल ब्रोकरेज कंपनी जेफरीज ने इस शेयर पर खरीदारी की राय दी है. इस शेयर पर ब्रोकरेज कंपनी ने BUY रेटिंग के साथ 3500 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. ये शेयर निवेशकों को लॉन्ग टर्म के नजरिए से खरीदारी के लिए दिया गया है. यहां निवेशकों के लिए अहम जानकारी दी गई है -

Grasim 1

ब्रोकरेज ने क्या कहा?

  • ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि Q3 में मजबूत प्रदर्शन रहा. स्टैंडअलोन EBITDA 4.8 अरब रुपए रहा, जो सालाना आधार पर 77% की बढ़त है.
  • बेहतर VSF और टेक्सटाइल सेगमेंट के प्रदर्शन के चलते नतीजे उम्मीद से अच्छे रहे.
  • VSF सेगमेंट का EBITDA सालाना आधार पर 48% बढ़ा.
  • केमिकल्स सेगमेंट का EBITDA सालाना आधार पर 4% घटा, जो अनुमान से कम रहा.
  • पेंट सेगमेंट का रेवेन्यू अनुमान के मुताबिक 12.2 अरब रुपए रहा.
  • पिछली तिमाही में पेंट सेगमेंट का रेवेन्यू 10.8–11 अरब रुपये के आसपास था.
  • नए बिजनेस (पेंट + B2B) में EBITDA घाटा 3.14 अरब रुपये रहा, जो पिछली तिमाही के 3.18 अरब रुपये के मुकाबले लगभग स्थिर और अनुमान के अनुरूप है.
  • B2B ई-कॉमर्स बिजनेस का रेवेन्यू रनरेट 85 अरब रुपये पर पहुंच गया है, जो मैनेजमेंट के गाइडेंस से बेहतर है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

मॉर्गन स्टेनली ने क्या कहा?

ब्रोकरेज कंपनी मॉर्गन स्टेनली ने इस शेयर पर ओवरवेट की रेटिंग को बरकरार रखा है. ब्रोकरेज कंपनी ने इस शेयर पर 3690 रुपए का बड़ा टारगेट प्राइस दिया है, जो निवेशकों की दमदार कमाई करा सकता है.

Grasim

इस शेयर पर क्यों दी Overweight?

  • ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि पेंट्स बिजनेस में एक और तिमाही का मजबूत एक्जीक्यूशन देखने को मिला.
  • सेल्यूलोज सेगमेंट की मजबूती के चलते EBITDA में जोरदार बीट रही, हालांकि केमिकल्स सेगमेंट की कमजोरी ने इसे आंशिक रूप से ऑफसेट किया.
  • Birla Pivot का ग्रोथ ट्रेंड तेज बना हुआ है.
  • पेंट्स बिजनेस का रैंप-अप योजना के मुताबिक आगे बढ़ रहा है और मार्केट शेयर में लगातार मजबूत बढ़त देखने को मिल रही है.
  • मजबूत एक्जीक्यूशन जारी रहने पर मीडियम टर्म में स्टॉक के री-रेटिंग और कंपाउंडिंग की अच्छी संभावना दिखती है.

कंपनी ने कॉनकॉल में क्या कहा?

Grasim Industries के तिमाही नतीजों के बाद हुई कॉनकॉल में मैनेजमेंट ने कारोबार से जुड़े कई अहम संकेत दिए हैं. कंपनी के मुताबिक, मौजूदा तिमाही में उसका प्रदर्शन इंडस्ट्री से बेहतर रहा है और आगे भी ग्रोथ की रफ्तार मजबूत रहने की उम्मीद है. खासतौर पर सेलुलोजिक फाइबर और पेंट बिजनेस को लेकर मैनेजमेंट का आउटलुक पॉजिटिव नजर आया.

सेलुलोजिक फाइबर ऑपरेशंस की ग्रोथ में वॉल्यूम ग्रोथ और लो इनपुट कॉस्ट का अहम योगदान रहा है. भले ही कमोडिटी कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला हो, लेकिन सेलुलोजिक फाइबर की कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ.

पेंट बिजनेस में डिस्काउंट का असर

पेंट कारोबार की बात करें तो मैनेजमेंट ने माना कि ज्यादा डिस्काउंट देने की वजह से रियलाइजेशन पर असर पड़ा है. इसके बावजूद Birla Opus ब्रांड का रैंप-अप तय प्लान के मुताबिक आगे बढ़ रहा है. फिलहाल Birla Opus ब्रांड 10,400 आउटलेट्स पर उपलब्ध है. इसके साथ ही Birla Opus की पेंटिंग सर्विस अब देश के करीब 5,000 पिन कोड तक ऑफर की जा रही है, जिससे ब्रांड की पहुंच और कस्टमर एंगेजमेंट दोनों बढ़े हैं.

FY27 पर नजर: Birla Pivot और Birla Opus से उम्मीदें

लॉन्ग टर्म आउटलुक की बात करें तो कंपनी को FY27 में Birla Pivot कारोबार के ब्रेक-ईवन होने की उम्मीद है. वहीं Birla Opus पेंट बिजनेस की आय में FY27 के दौरान 8–10% की ग्रोथ का अनुमान लगाया गया है. इसके अलावा, भारत–अमेरिका डील से एक्सपोर्ट के नए अवसर खुलने की संभावना भी मैनेजमेंट ने जताई है, जिससे आने वाले समय में इंटरनेशनल बिजनेस को सपोर्ट मिल सकता है.

कंपनी में शेयरहोल्डिंग पैटर्न

प्रमोटर 43.2243.1143.11
पब्लिक 56.4256.5856.59
अन्य
कुल योग (Total)100.00100.00100.00

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से सलाह कर लें.)

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 Grasim Industries के Q3 नतीजे कैसे रहे?

Grasim Industries ने Q3 में मजबूत प्रदर्शन किया है. स्टैंडअलोन EBITDA सालाना आधार पर 77% बढ़कर 4.8 अरब रुपए रहा, हालांकि केमिकल्स सेगमेंट में हल्की कमजोरी देखने को मिली.

Q2 Jefferies ने Grasim Industries पर क्या राय दी है?

Jefferies ने Grasim Industries के शेयर पर BUY रेटिंग दी है और 3,500 रुपए का टारगेट प्राइस तय किया है.

Q3 Morgan Stanley ने इस शेयर पर Overweight रेटिंग क्यों बरकरार रखी है?

Morgan Stanley ने पेंट्स बिजनेस में लगातार मजबूत एक्जीक्यूशन, सेल्यूलोज सेगमेंट से मिले सपोर्ट और Birla Pivot के तेज ग्रोथ ट्रेंड को देखते हुए Overweight रेटिंग बरकरार रखी है.

Q4 पेंट बिजनेस को लेकर मैनेजमेंट का क्या आउटलुक है?

मैनेजमेंट ने माना है कि ज्यादा डिस्काउंट के कारण फिलहाल रियलाइजेशन पर असर पड़ा है, लेकिन Birla Opus का रैंप-अप तय योजना के मुताबिक चल रहा है. ब्रांड अब 10,400 आउटलेट्स पर मौजूद है और पेंटिंग सर्विस 5,000 पिन कोड तक पहुंच चुकी है.

Q5 लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए Grasim Industries में क्या संकेत हैं?

ब्रोकरेज रिपोर्ट्स और मैनेजमेंट कॉमेंट्री के मुताबिक, Grasim का बिजनेस मॉडल मीडियम से लॉन्ग टर्म में मजबूत दिखता है. Birla Pivot के FY27 में ब्रेक-ईवन की उम्मीद, पेंट बिजनेस का विस्तार और एक्सपोर्ट अवसरों से कंपनी की ग्रोथ प्रोफाइल मजबूत हो सकती है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6