बाजार खुलते ही फोकस में होगा ये Navratna PSU स्टॉक, सरकार OFS से बेचेगी 6% तक हिस्सेदारी, ₹71 फ्लोर प्राइस

नवरत्न पीएसयू NHPC लिमिटेड लिमिटेड ने नवरत्न पीएसयू एनएचपीसी पर अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए ऑफर फॉर सेल की घोषणा की है. जानिए क्या है सरकार का प्लान.
बाजार खुलते ही फोकस में होगा ये Navratna PSU स्टॉक, सरकार OFS से बेचेगी 6% तक हिस्सेदारी, ₹71 फ्लोर प्राइस

NHPC के OFS का किय ऐलान (File Photo)

भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय ने पावर सेक्टर की नवरत्न पीएसयू NHPC लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए ऑफर फॉर सेल (OFS) की आधिकारिक घोषणा की है. डिपार्टमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (DIPAM) के सेक्रेटरी ने सोशल मीडिया पर इस रणनीतिक कदम की जानकारी दी है. इसके तहत सरकार OFS के जरिए कंपनी की कुल 3 फीसदी पेड अप इक्विटी बेचेगी, जो 30.13 करोड़ इक्विटी शेयर के बराबर है. हफ्ते के पहले कारोबारी सत्र के अंत में NHPC का शेयर 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ. OFS की खबर के बाद बाजार खुलने पर यह पीएसयू स्टॉक फोकस में रहेगा.

3% का अतिरिक्त ग्नी शू ऑप्शन

NHPC की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक OFS पर ओवरसब्सक्रिप्शन मिलता है, तो सरकार अपने ग्रीन शू ऑप्शन के तहत 3 फीसदी अतिरिक्त शेयर बेचने का विकल्प सुरक्षित रखेगी.

6% की बेचेगी हिस्सेदारी

  • सरकार के द्वारा अगर ग्रीन शू का पूरी तरह से इस्तेमाल किया जाता है, तो कुल मिलाकर NHPC की 6 फीसदी इक्विटी यानी 60.27 करोड़ शेयर बेचे जाएंगे.
  • सरकार ने इस OFS के लिए 71 रुपये प्रति इक्विटी शेयर फ्लोर प्राइस तय किया है.
  • सरकार ने रिटेल निवेशकों के लिए कोई भी अतिरिक्त छूट नहीं दी है.

दो दिन तक खुला रहेगा OFS

NHPC के मुताबिक शेयर बाजार पर यह OFS ट्रेडिंग के लिए दो दिन तक खुला रहेगा. पहले दिन यानी 2 जून 2026 (T Day) को यह नॉन-रिटेल निवेशकों के लिए खुलेगा. बिडिंग का वक्त सुबह 9.15 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक रहेगा.

3 जून को रिटेल निवेशकों के लिए खुलेगा OFS

  • 3 जून 2026 (T+1 Day) यानी दूसरे दिन यह ऑफर रिटेल निवेशकों और कंपनी के कर्मचारियों के लिए खुलेगा.
  • जो नॉन-रिटेल निवेशक पहले दिन शेयर नहीं पा सके हैं, वे भी इस दिन अपनी बिड कैरी फॉरवर्ड कर सकते हैं.
  • कैरी फॉरवर्ड का वक्त भी सुबह 9.15 बजे से लेकर दोपहर 3.30 बजे तक होगा.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व 10% हिस्सा

ऑफर फॉर सेल (OFS) में कुल बेचे जाने वाले शेयरों का 10 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है. इसके अलावा NHPC के योग्य कर्मचारियों के लिए भी अधिकतम 45.20 लाख इक्विटी शेयर ऑफर किए गए हैं. सरकार ने इस बिक्री को पूरा करने के लिए तीन प्रमुख ब्रोकर्स: ICICI सिक्योरिटीज लिमिटेड, गोल्डमैन सैक्स (इंडिया) सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड और SBICAP सिक्योरिटीज लिमिटेड को नियुक्त किया है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6