तीन स्टॉक्स पर Goldman Sachs की बड़ी रिपोर्ट आई सामने, निवेशकों को इस शेयर में खरीदारी से करना चाहिए परहेज

Best Stock in 2025: शेयर बाजार में गिरावट के बीच Goldman Sachs ने हेल्थकेयर सेक्टर पर नई रिपोर्ट जारी की है. जहां अपोलो हॉस्पिटल और फोर्टिस में तेजी की उम्मीद जताई गई है, वहीं डॉ. लाल पैथ लैब्स को लेकर निगेटिव नजरिया बनाए रखा गया है.
तीन स्टॉक्स पर Goldman Sachs की बड़ी रिपोर्ट आई सामने, निवेशकों को इस शेयर में खरीदारी से करना चाहिए परहेज

Best Stock in 2025: आज भारतीय शेयर बाजार में दिनभर दबाव देखा गया. सेंसेक्स 247 अंक गिरकर 82,253 पर बंद हुआ. हालांकि निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 1% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई. इसी सेक्टर से जुड़ी तीन बड़ी कंपनियों पर Goldman Sachs ने अपनी नई रिपोर्ट जारी की है, जिसमें एक शेयर पर सेल की रेटिंग दी गई है.

Goldman Sachs on Apollo Hospital

Goldman Sachs ने अपोलो हॉस्पिटल्स पर अपनी 'Buy' रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस को बढ़ाकर ₹8,000 कर दिया है. पहले ₹7,850 थी. स्टॉक का CMP ₹7,215 है. ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि कंपनी की क्लिनिकल क्वालिटी, विस्तार योजनाएं और डिजिटल हेल्थ पर ध्यान इसे लॉन्ग टर्म के लिहाज से निवेश के लिए आकर्षक बनाते हैं. अपोलो की मजबूत ब्रांड वैल्यू और मुनाफे में सुधार की संभावना इसके पक्ष में जाती है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Goldman Sachs on Fortis Healthcare

फोर्टिस हेल्थकेयर पर भी Goldman Sachs ने 'Buy' रेटिंग बनाए रखी है और टारगेट बढ़ाकर ₹815 कर दिया है. पहले इसका टारगेट ₹750 था. अभी यह 786 रुपए पर है. कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन और अस्पताल संचालन में सुधार को देखते हुए ब्रोकरेज को इसमें स्थिर ग्रोथ की उम्मीद है. इसके अलावा, नई तकनीकों के इस्तेमाल और विस्तार योजनाओं से इसके मुनाफे में तेजी आ सकती है.

Goldman Sachs on Dr. Lal Path Labs

इस रिपोर्ट में डॉ. लाल पैथ लैब्स को लेकर नकारात्मक रुख बरकरार रखा गया है. Goldman Sachs ने स्टॉक पर 'Sell' रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस को हल्का घटाकर ₹2,645 कर दिया है. पहले ₹2,650 टारगेट था. अभी इसकी कीमत ₹2,904 है. ब्रोकरेज के अनुसार, इस क्षेत्र में मजबूत प्रतिस्पर्धा, बढ़ती लागत और सीमित विस्तार संभावनाएं कंपनी के लिए चुनौती बनी हुई हैं. निवेशकों को फिलहाल इससे दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6